इम्पेक्ट न्यूज। बलरामपुर। सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश के लिए 2 दिसम्बर तक करें आवेदन
सैनिक स्कूल अंबिकापुर में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश हेतु अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE -2027) 31 जनवरी 2027 को होगी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 2 दिसम्बर 2026 की रात 11ः50 बजे तक ी https://exams.nta.nic.in/sainik-school-society पर किए जा सकते हैं। 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 6 दिसम्बर तक भी आवेदन किए जा सकेंगे।
रक्षा मंत्रालय के अधीन संचालित सैनिक स्कूल अंबिकापुर छत्तीसगढ़ का सैनिक स्कूल है। अधिक जानकारी के लिए www.sainikschoolambikapur.org.in देखें या एनटीए हेल्पडेस्क 011-40759000 पर संपर्क करें।






