गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
एकमुश्त धान विक्रय से मिली राहत, बोनस की राशि से किसानों को अतिरिक्त संबल 1 मिनट पहले एकमुश्त धान विक्रय से मिली राहत, बोनस की राशि से किसानों को अतिरिक्त संबल परपा में खुलेगा निराश्रित पशुओं के लिए आशियाना 1 मिनट पहले परपा में खुलेगा निराश्रित पशुओं के लिए आशियाना बस्तर में हवाई कनेक्टिविटी को लगेंगे नए पंख 1 मिनट पहले बस्तर में हवाई कनेक्टिविटी को लगेंगे नए पंख गौरेला पेंड्रा मरवाही : डिजिटल सुविधा से धान विक्रय हुआ आसान, किसानों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार 16 मिनट पहले गौरेला पेंड्रा मरवाही : डिजिटल सुविधा से धान विक्रय हुआ आसान, किसानों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला 26 एवं 27 नवंबर को 16 मिनट पहले इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला 26 एवं 27 नवंबर को ऑनलाइन टोकन से धान विक्रय हुआ आसान, किसान शिव नारायण ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना 31 मिनट पहले ऑनलाइन टोकन से धान विक्रय हुआ आसान, किसान शिव नारायण ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना ऑनलाइन टोकन से महिला किसानों को भी राहत, संतोषी ने कोड़ा केंद्र में बेचा 93.20 क्विंटल धान 31 मिनट पहले ऑनलाइन टोकन से महिला किसानों को भी राहत, संतोषी ने कोड़ा केंद्र में बेचा 93.20 क्विंटल धान ग्राम खैरा में कृषि सूचना केंद्र का शुभारंभ, किसानों के बीच रहकर कृषि गतिविधियों का अनुभव प्राप्त कर रहे विद्यार्थी 31 मिनट पहले ग्राम खैरा में कृषि सूचना केंद्र का शुभारंभ, किसानों के बीच रहकर कृषि गतिविधियों का अनुभव प्राप्त कर रहे विद्यार्थी निर्वाचन साक्षरता क्लबों में आयोजित होंगी निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं 31 मिनट पहले निर्वाचन साक्षरता क्लबों में आयोजित होंगी निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं सैनिक स्कूल- जहां कक्षा 6 वीं से ही शुरू हो जाती है सैन्य अधिकारी बनने की यात्रा 31 मिनट पहले सैनिक स्कूल- जहां कक्षा 6 वीं से ही शुरू हो जाती है सैन्य अधिकारी बनने की यात्रा बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए तेंदुवा निवासी दिनेश कुमार ने सेवा सेतु पोर्टल से किया था आवेदन 46 मिनट पहले बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए तेंदुवा निवासी दिनेश कुमार ने सेवा सेतु पोर्टल से किया था आवेदन घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकेंगे जिले के पेंशनर 46 मिनट पहले घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकेंगे जिले के पेंशनर धान बेचने के लिए अब बायोमेट्रिक सत्यापन, विशेष परिस्थितियों में मिलेगी ओटीपी की सुविधा 46 मिनट पहले धान बेचने के लिए अब बायोमेट्रिक सत्यापन, विशेष परिस्थितियों में मिलेगी ओटीपी की सुविधा बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, शेख हसीना की वापसी से पहले सड़कों पर बवाल 48 मिनट पहले बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, शेख हसीना की वापसी से पहले सड़कों पर बवाल सैफ अली खान को मिली धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने 1 घंटे पहले सैफ अली खान को मिली धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने ऑनलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान रामसजीवन ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना 1 घंटे पहले ऑनलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान रामसजीवन ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना पाकिस्तान को भारत का दो टूक संदेश, अब पहले जैसा नहीं होगा पानी का बंटवारा 1 घंटे पहले पाकिस्तान को भारत का दो टूक संदेश, अब पहले जैसा नहीं होगा पानी का बंटवारा राज्यपाल रमेन डेका से छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने की सौजन्य भेंट 2 घंटे पहले राज्यपाल रमेन डेका से छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने की सौजन्य भेंट धान खरीदी में अनियमितता बर्दाश्त नहीं, वास्तविक व पंजीकृत किसानों से ही हो उपार्जन- संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा 2 घंटे पहले धान खरीदी में अनियमितता बर्दाश्त नहीं, वास्तविक व पंजीकृत किसानों से ही हो उपार्जन- संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा धान खरीदी में किसानों की सुविधा के लिए रकबा सुधार की त्वरित पहल, 2540 किसानों के रकबे में किया गया सुधार 2 घंटे पहले धान खरीदी में किसानों की सुविधा के लिए रकबा सुधार की त्वरित पहल, 2540 किसानों के रकबे में किया गया सुधार
Chhattisgarh

गौरेला पेंड्रा मरवाही : डिजिटल सुविधा से धान विक्रय हुआ आसान, किसानों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

किसान तुहर टोकन ऐप बना किसानों का सहारा, घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर सुगमता से बेच रहे धान गौरेला पेंड्रा मरवाही, 19 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान खरीदी प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और...

गौरेला पेंड्रा मरवाही : डिजिटल सुविधा से धान विक्रय हुआ आसान, किसानों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

इम्पेक्ट न्यूज। गौरेला पेंड्रा मरवाही। किसान तुहर टोकन ऐप बना किसानों का सहारा, घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर सुगमता से बेच रहे धान गौरेला पेंड्रा मरवाही, 19 नवंबर 2026/

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान खरीदी प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और किसान हितैषी बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई डिजिटल सुविधाएं किसानों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही हैं। किसान तुहर टोकन ऐप के माध्यम से किसान अब घर बैठे ही धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त कर रहे हैं और निर्धारित खरीदी केंद्रों में आसानी से अपनी उपज बेच रहे हैं। इसी कड़ी में पेंड्रा के किसान कौशल कुमार ने किसान तुहर टोकन ऐप के माध्यम से घर बैठे ही धान विक्रय के लिए ऑनलाइन टोकन कटवाया।

उन्हें टोकन प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। इसके पश्चात उन्होंने पेंड्रा धान खरीदी केंद्र में 14 क्विंटल 40 किलोग्राम धान का सफलतापूर्वक विक्रय किया। ऑनलाइन टोकन की सुविधा से उनका समय बचा और धान बेचने की प्रक्रिया भी सहज रही। इस सुविधा के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। इसी तरह मरवाही के किसान राजेश यादव ने भी मोबाइल के माध्यम से आसानी से ऑनलाइन टोकन प्राप्त किया।

उन्होंने धान उपार्जन केंद्र मरवाही में अपनी 82 क्विंटल धान का सुगमतापूर्वक विक्रय किया। ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से उन्हें धान विक्रय में काफी सहूलियत मिली। इस सरल और सुविधाजनक व्यवस्था के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी को धन्यवाद दिया। छत्तीसगढ़ शासन की किसान हितैषी पहल और डिजिटल व्यवस्था से धान खरीदी प्रक्रिया अधिक सुगम और सुविधाजनक बन रही है।

किसान तुहर टोकन ऐप के माध्यम से किसानों को घर बैठे टोकन की सुविधा मिल रही है, जिससे उन्हें अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिल रही है। किसानों की सुविधा, उनकी उपज का सम्मान और उनकी समृद्धि के संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ सरकार की धान खरीदी व्यवस्था किसानों के लिए नई सहूलियत और विश्वास का माध्यम बन रही है।