गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
ऑनलाइन टोकन से धान विक्रय हुआ आसान, किसान शिव नारायण ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना अभी-अभी ऑनलाइन टोकन से धान विक्रय हुआ आसान, किसान शिव नारायण ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना ऑनलाइन टोकन से महिला किसानों को भी राहत, संतोषी ने कोड़ा केंद्र में बेचा 93.20 क्विंटल धान अभी-अभी ऑनलाइन टोकन से महिला किसानों को भी राहत, संतोषी ने कोड़ा केंद्र में बेचा 93.20 क्विंटल धान ग्राम खैरा में कृषि सूचना केंद्र का शुभारंभ, किसानों के बीच रहकर कृषि गतिविधियों का अनुभव प्राप्त कर रहे विद्यार्थी 1 मिनट पहले ग्राम खैरा में कृषि सूचना केंद्र का शुभारंभ, किसानों के बीच रहकर कृषि गतिविधियों का अनुभव प्राप्त कर रहे विद्यार्थी निर्वाचन साक्षरता क्लबों में आयोजित होंगी निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं 1 मिनट पहले निर्वाचन साक्षरता क्लबों में आयोजित होंगी निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं सैनिक स्कूल- जहां कक्षा 6 वीं से ही शुरू हो जाती है सैन्य अधिकारी बनने की यात्रा 1 मिनट पहले सैनिक स्कूल- जहां कक्षा 6 वीं से ही शुरू हो जाती है सैन्य अधिकारी बनने की यात्रा बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए तेंदुवा निवासी दिनेश कुमार ने सेवा सेतु पोर्टल से किया था आवेदन 16 मिनट पहले बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए तेंदुवा निवासी दिनेश कुमार ने सेवा सेतु पोर्टल से किया था आवेदन घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकेंगे जिले के पेंशनर 16 मिनट पहले घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकेंगे जिले के पेंशनर धान बेचने के लिए अब बायोमेट्रिक सत्यापन, विशेष परिस्थितियों में मिलेगी ओटीपी की सुविधा 16 मिनट पहले धान बेचने के लिए अब बायोमेट्रिक सत्यापन, विशेष परिस्थितियों में मिलेगी ओटीपी की सुविधा ऑनलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान रामसजीवन ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना 1 घंटे पहले ऑनलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान रामसजीवन ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना पाकिस्तान को भारत का दो टूक संदेश, अब पहले जैसा नहीं होगा पानी का बंटवारा 1 घंटे पहले पाकिस्तान को भारत का दो टूक संदेश, अब पहले जैसा नहीं होगा पानी का बंटवारा राज्यपाल रमेन डेका से छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने की सौजन्य भेंट 1 घंटे पहले राज्यपाल रमेन डेका से छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने की सौजन्य भेंट धान खरीदी में अनियमितता बर्दाश्त नहीं, वास्तविक व पंजीकृत किसानों से ही हो उपार्जन- संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा 1 घंटे पहले धान खरीदी में अनियमितता बर्दाश्त नहीं, वास्तविक व पंजीकृत किसानों से ही हो उपार्जन- संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा धान खरीदी में किसानों की सुविधा के लिए रकबा सुधार की त्वरित पहल, 2540 किसानों के रकबे में किया गया सुधार 2 घंटे पहले धान खरीदी में किसानों की सुविधा के लिए रकबा सुधार की त्वरित पहल, 2540 किसानों के रकबे में किया गया सुधार विद्यालयों का निजीकरण नहीं, भवन और भूमि का शत-प्रतिशत स्वामित्व शासन के पास रहेगा 2 घंटे पहले विद्यालयों का निजीकरण नहीं, भवन और भूमि का शत-प्रतिशत स्वामित्व शासन के पास रहेगा बस्तर ओलंपिक में बच्चों को गोद में लेकर मैदान पर उतरीं महिलाएं 2 घंटे पहले बस्तर ओलंपिक में बच्चों को गोद में लेकर मैदान पर उतरीं महिलाएं राज्यपाल से IIMUN की चार्ज डी अफेयर्स सुअंबर फातिमा ने की सौजन्य भेंट 2 घंटे पहले राज्यपाल से IIMUN की चार्ज डी अफेयर्स सुअंबर फातिमा ने की सौजन्य भेंट शिकागो में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- सिस्टम पूरी तरह टूटने तक जारी रहेगी लड़ाई 2 घंटे पहले शिकागो में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- सिस्टम पूरी तरह टूटने तक जारी रहेगी लड़ाई तूफान अकवान का कहर! ओडिशा के 13 जिलों में रेड अलर्ट, 2 लाख लोग होंगे शिफ्ट 2 घंटे पहले तूफान अकवान का कहर! ओडिशा के 13 जिलों में रेड अलर्ट, 2 लाख लोग होंगे शिफ्ट पारंपरिक वैद्यों को औषधीय पौधों के संरक्षण और संवर्धन के लिए मिलेगा सहयोग 2 घंटे पहले पारंपरिक वैद्यों को औषधीय पौधों के संरक्षण और संवर्धन के लिए मिलेगा सहयोग बांग्लादेश में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के घर पर आगजनी और कई जिलों में बम धमाके 3 घंटे पहले बांग्लादेश में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के घर पर आगजनी और कई जिलों में बम धमाके
Chhattisgarh

निर्वाचन साक्षरता क्लबों में आयोजित होंगी निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने तथा विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देने के उद्देश्य से निर्वाचन साक्षरता क्लबों (ईएलसी) के माध्यम से निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं...

निर्वाचन साक्षरता क्लबों में आयोजित होंगी निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं

इम्पेक्ट न्यूज। धमतरी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने तथा विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देने के उद्देश्य से निर्वाचन साक्षरता क्लबों (ईएलसी) के माध्यम से निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल के तहत जिले के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों तथा महाविद्यालयों में संस्था स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जा चुकी हैं।

अब प्रतियोगिताओं का आयोजन विधानसभा क्षेत्रवार एवं जिला स्तर पर किया जाएगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं स्वीप के नोडल अधिकारी द्वारा जारी संशोधित सूचना के अनुसार विधानसभा क्षेत्र सिहावा-56, कुरूद-57 एवं धमतरी-58 की प्रतियोगिताएं 25 नवंबर को सुबह 11 बजे आयोजित होंगी।

सिहावा विधानसभा क्षेत्र की प्रतियोगिता शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नगरी, कुरूद विधानसभा क्षेत्र की प्रतियोगिता शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुरूद और धमतरी विधनसभा क्षेत्र की प्रतियोगिता नारायण राव मेघावाले शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में होगी। इसमें सभी संस्थागत प्रतियोगिता के शीर्ष 02 छात्र-छात्राएं भाग लेंगी।

इसी तरह जिला स्तरीय प्रतियोगिता 26 नवंबर को प्रातः 11 बजे नारायण राव मेघावाले शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय धमतरी में आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से शीर्ष 10 छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। प्रतियोगिताओं के अंतर्गत निबंध लेखन के लिए विद्यार्थियों को ‘शुद्ध मतदाता सूची का महत्व’ तथा ‘मतदान का महत्व’ विषय दिए गए हैं। विद्यार्थी इनमें से किसी एक विषय पर हिंदी अथवा अंग्रेजी भाषा में निबंध प्रस्तुत कर सकेंगे।

वहीं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम), वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट), मतदान प्रक्रिया तथा मतगणना प्रक्रिया से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित शैक्षणिक संस्थानों के प्राचार्यों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

संस्था स्तर पर चयनित विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने, प्रतियोगिताओं के छायाचित्र एवं प्रतिभागियों की जानकारी सुरक्षित रखने तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का आगामी स्तर के लिए चयन करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रतियोगिता आयोजन का पालन प्रतिवेदन निर्धारित प्रारूप में तैयार कर 23 नवंबर तक संबंधित कार्यालय में प्रस्तुत करना अनिवार्य किया गया है।

इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, निर्वाचन प्रक्रिया की समझ और निष्पक्ष एवं जागरूक मतदान के महत्व के प्रति रुचि विकसित करना है, ताकि युवा पीढ़ी जिम्मेदार मतदाता के रूप में लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सके। क्रमांक-116/1381/पाराशर