रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए शीतकालीन सत्र के बजट में 103 करोड़ के आवंटन की मांग अभी-अभी बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए शीतकालीन सत्र के बजट में 103 करोड़ के आवंटन की मांग दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप 9 मिनट पहले दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ‘ग्रैंड थेफ्ट विदाउट ऑटो’, GTA 6 खेलते हुए शशि थरूर ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर कसा तंज 10 मिनट पहले ‘ग्रैंड थेफ्ट विदाउट ऑटो’, GTA 6 खेलते हुए शशि थरूर ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर कसा तंज गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर संघ कार्यालय जागृति मंडल पहुंची शोभायात्रा, स्वयंसेवकों ने किया स्वागत 23 मिनट पहले गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर संघ कार्यालय जागृति मंडल पहुंची शोभायात्रा, स्वयंसेवकों ने किया स्वागत अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237 क्विंटल धान जब्त 29 मिनट पहले अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237 क्विंटल धान जब्त दूर तलक देखते ही बनती है खुबसूरत गेंदा के फूलों की रंगत. 29 मिनट पहले दूर तलक देखते ही बनती है खुबसूरत गेंदा के फूलों की रंगत. जशपुर जिले में 49 उपार्जन केंद्रों पर धान खरीदी जारी, किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए 3 नए केंद्र 44 मिनट पहले जशपुर जिले में 49 उपार्जन केंद्रों पर धान खरीदी जारी, किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए 3 नए केंद्र अजरबैजान में नौकरी की तलाश में निकला असम का मुन्ना रूस कैसे पहुंचा? तस्वीर वायरल 56 मिनट पहले अजरबैजान में नौकरी की तलाश में निकला असम का मुन्ना रूस कैसे पहुंचा? तस्वीर वायरल बस्तर में नीली क्रांति की ओर नया कदम 1 घंटे पहले बस्तर में नीली क्रांति की ओर नया कदम New Toll Rules: टोल बचाने के लिए भूलकर भी न करें ये काम, 8 गुना तक जुर्माना वसूलेगी सरकार 1 घंटे पहले New Toll Rules: टोल बचाने के लिए भूलकर भी न करें ये काम, 8 गुना तक जुर्माना वसूलेगी सरकार ‘ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं’, भारत ने सैन्य उड़ानों के लिए नेपाल के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की खबरों को किया खारिज 1 घंटे पहले ‘ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं’, भारत ने सैन्य उड़ानों के लिए नेपाल के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की खबरों को किया खारिज ‘ये नए भारत का जवाब है’, पाकिस्तानी मंत्री के ताली बजाने वाले वीडियो पर भाजपा ने साधा निशाना 1 घंटे पहले ‘ये नए भारत का जवाब है’, पाकिस्तानी मंत्री के ताली बजाने वाले वीडियो पर भाजपा ने साधा निशाना जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में 11 खेलों में खिलाड़ी दिखाएंगे दम, 23-24 नवम्बर को आयोजन 1 घंटे पहले जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में 11 खेलों में खिलाड़ी दिखाएंगे दम, 23-24 नवम्बर को आयोजन एक बर्थ, दो मुसाफिर और 40 साल का सफर: क्या इतिहास बन जाएगा रेलवे का RAC टिकट? 1 घंटे पहले एक बर्थ, दो मुसाफिर और 40 साल का सफर: क्या इतिहास बन जाएगा रेलवे का RAC टिकट? मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात 1 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना 1 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये 1 घंटे पहले गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये इजरायल में सरकार गठन पर संकट, नेतन्याहू की लिकुड पार्टी से गठबंधन के लिए आइजनकोट ने बढ़ाया हाथ 1 घंटे पहले इजरायल में सरकार गठन पर संकट, नेतन्याहू की लिकुड पार्टी से गठबंधन के लिए आइजनकोट ने बढ़ाया हाथ एलपीजी सिलेंडर के दाम में आज कोई बदलाव नहीं, दिल्ली से पटना तक जानें नए रेट 1 घंटे पहले एलपीजी सिलेंडर के दाम में आज कोई बदलाव नहीं, दिल्ली से पटना तक जानें नए रेट नीमच औषधीय मण्डी की तर्ज पर विकसित होगी धमतरी की वनौषधि मण्डी, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार की बनेगी कार्ययोजना 2 घंटे पहले नीमच औषधीय मण्डी की तर्ज पर विकसित होगी धमतरी की वनौषधि मण्डी, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार की बनेगी कार्ययोजना
छत्तीसगढ़

उपलब्धि : कृृषि महाविद्यालय जगदलपुर द्वारा इंदिरा काजू-1 किस्म विकसित, मिला सर्वश्रेष्ठ केन्द्र का अवार्ड

अखिल भारतीय समन्वित काजू अनुसंधान परियोजना के तहत 1996 में कृषि महाविद्यालय जगदलपुर में काजू की परियोजना का प्रारंभ वर्ष 1996 में किया गया था। यहां विकसित की गई इंदिरा काजू-1 किस्म एक्सपोर्ट क्वालिटी की है। इसकी औसत उपज 12 से 14 किलो प्रति पौधा है।
  • इम्पेक्ट न्यूज. रायपुर।

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, जगदलपुर में संचालित अखिल भारतीय समन्वित काजू अनुसंधान परियोजना को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली द्वारा बेस्ट सेंटर अवार्ड 2019 से नवाजा गया है।

कृषि महाविद्यालय जगदलपुर को यह सम्मान उद्यानिकी विश्वविद्यालय, बागलकोट, कर्नाटक में आयोजित अखिल भारतीय समन्वित काजू अनुसंधान परियोजना के वार्षिक सम्मेलन के अवसर पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अतिरिक्त महानिदेशक (बागवानी) डाॅ. डब्ल्यू.एस. ढिल्लन एवं काजू अनुसंधान परियोजना के निदेशक डाॅ. रामजी नायक ने कृषि महाविद्यालय, जगदलपुर में संचालित काजू अनुसंधान परियोजना के प्रमुख अनवेषक डाॅ. विकास रामटेके को प्रदान किया।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के इस अनुसंधान केन्द्र ने काजू उत्पादक परंपरागत राज्यों जैसे कर्नाटक, केरल, तमिलनाडू, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश आदि को पछाड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. एस.के. पाटील ने परियोजना को सर्वश्रेष्ठ केन्द्र के रूप में चुने जाने पर परियोजना के वैज्ञानिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस किस्म के नट बड़े औसतन 10 ग्राम के होते हैं और काजू गिरी का वजन 2.85 ग्राम होता है। इस किस्म के फल भी बड़े आकार के होते हैं व फल में जूस की मात्रा भी अधिक होती है। इन फलों का प्रयोग प्रसंस्करण में किया जाता है।

जगदलपुर केन्द्र द्वारा वर्ष 2014 से 2016 तक ग्राफ्ट तकनीक से तीन लाख से अधिक ग्राफ्ट वेन्गुर्ला-4, इंदिरा काजू-1 एवं वेन्गुर्ला-7 काजू पौधों की किस्म विकसित कर उद्यानिकी विभाग को दी गई। वर्तमान में केन्द्र द्वारा पांच लाख पौधे तैयार कर ओड़िशा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और झारखण्ड राज्यों को दिये गये हैं। इस केन्द्र को यह अवार्ड परीक्षण के लिए दिये गए लक्षय को समय से पहले पूर्ण करने, जिले के लामकेर की पथरीली जमीन पर काजू की सफल खेती करने, इंडियन केशियो एप में सबसे अधिक सहभागिता देने एवं अनुसंधान की रिपोर्ट समय पर काजू अनुसंधान निदेशालय को भेजने जैसी अन्य महत्वपूर्ण बातों को ध्यान में रखते हुए प्रदान किया गया है।

अखिल भारतीय समन्वित काजू अनुसंधान परियोजना के वार्षिक सम्मेलन में 9 राज्यों के 14 अनुसंधान केन्द्र सम्मिलित हुए जिसमें कर्नाटक, केरल, तमिलनाडू, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, गुजरात, छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्य शामिल थे। इस अवसर पर इन केन्द्रों के 39 वैज्ञानिकों ने अपने-अपने अनुसंधान केन्द्रों में काजू अनुसंधान और उसके विस्तार को लेकर किये जा रहे अनुसंधान कार्याें की जानकारी दी।

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *