रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
जशपुर जिले में 49 उपार्जन केंद्रों पर धान खरीदी जारी, किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए 3 नए केंद्र अभी-अभी जशपुर जिले में 49 उपार्जन केंद्रों पर धान खरीदी जारी, किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए 3 नए केंद्र अजरबैजान में नौकरी की तलाश में निकला असम का मुन्ना रूस कैसे पहुंचा? तस्वीर वायरल 13 मिनट पहले अजरबैजान में नौकरी की तलाश में निकला असम का मुन्ना रूस कैसे पहुंचा? तस्वीर वायरल बस्तर में नीली क्रांति की ओर नया कदम 27 मिनट पहले बस्तर में नीली क्रांति की ओर नया कदम New Toll Rules: टोल बचाने के लिए भूलकर भी न करें ये काम, 8 गुना तक जुर्माना वसूलेगी सरकार 28 मिनट पहले New Toll Rules: टोल बचाने के लिए भूलकर भी न करें ये काम, 8 गुना तक जुर्माना वसूलेगी सरकार ‘ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं’, भारत ने सैन्य उड़ानों के लिए नेपाल के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की खबरों को किया खारिज 29 मिनट पहले ‘ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं’, भारत ने सैन्य उड़ानों के लिए नेपाल के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की खबरों को किया खारिज ‘ये नए भारत का जवाब है’, पाकिस्तानी मंत्री के ताली बजाने वाले वीडियो पर भाजपा ने साधा निशाना 30 मिनट पहले ‘ये नए भारत का जवाब है’, पाकिस्तानी मंत्री के ताली बजाने वाले वीडियो पर भाजपा ने साधा निशाना जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में 11 खेलों में खिलाड़ी दिखाएंगे दम, 23-24 नवम्बर को आयोजन 30 मिनट पहले जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में 11 खेलों में खिलाड़ी दिखाएंगे दम, 23-24 नवम्बर को आयोजन एक बर्थ, दो मुसाफिर और 40 साल का सफर: क्या इतिहास बन जाएगा रेलवे का RAC टिकट? 32 मिनट पहले एक बर्थ, दो मुसाफिर और 40 साल का सफर: क्या इतिहास बन जाएगा रेलवे का RAC टिकट? मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात 33 मिनट पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना 35 मिनट पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये 1 घंटे पहले गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये इजरायल में सरकार गठन पर संकट, नेतन्याहू की लिकुड पार्टी से गठबंधन के लिए आइजनकोट ने बढ़ाया हाथ 1 घंटे पहले इजरायल में सरकार गठन पर संकट, नेतन्याहू की लिकुड पार्टी से गठबंधन के लिए आइजनकोट ने बढ़ाया हाथ एलपीजी सिलेंडर के दाम में आज कोई बदलाव नहीं, दिल्ली से पटना तक जानें नए रेट 1 घंटे पहले एलपीजी सिलेंडर के दाम में आज कोई बदलाव नहीं, दिल्ली से पटना तक जानें नए रेट नीमच औषधीय मण्डी की तर्ज पर विकसित होगी धमतरी की वनौषधि मण्डी, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार की बनेगी कार्ययोजना 1 घंटे पहले नीमच औषधीय मण्डी की तर्ज पर विकसित होगी धमतरी की वनौषधि मण्डी, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार की बनेगी कार्ययोजना महाराष्ट्र में 24 घंटे में दो भीषण सड़क हादसे, होने वाली दुल्हन समेत छह लोगों की मौत 1 घंटे पहले महाराष्ट्र में 24 घंटे में दो भीषण सड़क हादसे, होने वाली दुल्हन समेत छह लोगों की मौत चीनी ड्रोन और पुर्जों की खरीद पर सेना को चेतावनी, 689 टेंडरों में सामने आई बड़ी बात 2 घंटे पहले चीनी ड्रोन और पुर्जों की खरीद पर सेना को चेतावनी, 689 टेंडरों में सामने आई बड़ी बात राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन, राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने जताया शोक 2 घंटे पहले राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन, राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने जताया शोक गोकुल मिल्क यूनियन ने बढ़ाए दूध के दाम, भैंस का दूध छह और गाय का चार रुपये महंगा 2 घंटे पहले गोकुल मिल्क यूनियन ने बढ़ाए दूध के दाम, भैंस का दूध छह और गाय का चार रुपये महंगा बस्तर में बिहान की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले 2 घंटे पहले बस्तर में बिहान की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076 2 घंटे पहले आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076
राष्ट्रीय

अजरबैजान में नौकरी की तलाश में निकला असम का मुन्ना रूस कैसे पहुंचा? तस्वीर वायरल

अजरबैजान में नौकरी की तलाश में निकला असम का मुन्ना रूस कैसे पहुंचा? तस्वीर वायरल

नई दिल्ली
एक घर है. घर में पत्नी है और दो छोटे बच्चे. पति नौकरी की तलाश में विदेश गया है. परिवार को उम्मीद है कि कुछ दिन बाद फोन आएगा, वहां काम मिल गया होगा, अब घर के हालात सुधरेंगे. लेकिन फोन आता है तो कोई अच्छी खबर नहीं मिलती. बल्कि सोशल मीडिया पर एक तस्वीर दिखाई देती है. तस्वीर में घर से नौकरी की तलाश में निकला शख्स रूसी सेना की वर्दी पहने कुछ दूसरे विदेशी नागरिकों के साथ खड़ा है. अब परिवार के मन में एक डर बैठ गया है. कहीं उनका अपना रूस-यूक्रेन युद्ध में तो नहीं फंस गया?

यह कहानी असम के कछार जिले के रहने वाले अब्दुल मुक्तादिर लस्कर की है. घर में सब उसे मुन्ना कहकर बुलाते हैं. मुन्ना अजरबैजान में नौकरी करने की उम्मीद लेकर घर से निकला था. लेकिन परिवार को मिले यात्रा दस्तावेज कुछ और कहानी बताते हैं. उसके नाम पर मुंबई से मॉस्को का टिकट बुक था.

अब 26 अगस्त के बाद से मुन्ना का परिवार से संपर्क नहीं हुआ है. उसकी पत्नी सलमा अपने तीन साल के बेटे और एक साल की बेटी के साथ उनके लौटने का इंतजार कर रही है. हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि मुन्ना इस वक्त कहां है, रूसी सेना में शामिल है या उसे युद्ध के मोर्चे पर भेजा गया है. परिवार को आशंका है कि नौकरी के नाम पर उसे रूस बुलाकर युद्ध में धकेल दिया गया हो.

नौकरी अजरबैजान में करनी थी, टिकट मॉस्को का कैसे मिला?
मुन्ना असम के कछार जिले के सोनाई इलाके का रहने वाला है. परिवार के मुताबिक, वह इस साल की शुरुआत में नौकरी की तलाश में विदेश गया था. उसे अजरबैजान में काम मिलने का भरोसा दिया गया था. इसके बाद परिवार के हाथ कुछ फ्लाइट टिकट और यात्रा दस्तावेज लगे. इन दस्तावेजों के मुताबिक, 14 जुलाई को मुन्ना के नाम पर मुंबई से मॉस्को की फ्लाइट बुक थी. यह सफर बाकू के रास्ते होना था.

बाकू अजरबैजान की राजधानी है. एक और बात सामने आई. 30 जुलाई को भारत लौटने के लिए वापसी का टिकट भी बुक था. लेकिन परिवार को नहीं पता कि मुन्ना ने उस फ्लाइट से वापसी की या नहीं. वह रूस में ही रुक गया, कहीं और चला गया या उसके साथ कुछ और हुआ, इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है. यानी जिस नौकरी के लिए मुन्ना घर से निकला था, उसका वादा अजरबैजान का था, लेकिन टिकट उसे मॉस्को ले जाने वाला था.

फिर सोशल मीडिया पर रूसी वर्दी में तस्वीर दिखी
परिवार की चिंता तब और बढ़ गई, जब सोशल मीडिया पर मुन्ना की एक तस्वीर सामने आई. तस्वीर में मुन्ना रूसी सैन्य वर्दी पहने कुछ दूसरे विदेशी नागरिकों के साथ दिखाई दे रहा था. अब परिवार के सामने कई सवाल खड़े हो गए. क्या मुन्ना रूस में किसी नौकरी के लिए गया था? क्या उसे रूसी सेना में शामिल कर लिया गया? क्या उसे रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में लड़ने के लिए भेज दिया गया? इन सवालों का जवाब अभी किसी के पास नहीं है, लेकिन यह तस्वीर परिवार के लिए चिंता की वजह जरूर बन गई है.

मुन्ना की पत्नी सलमा ने आखिरी बार 26 अगस्त को पति से फोन पर बात की थी. इसके बाद से परिवार का संपर्क टूट गया. घर में अब सलमा के साथ दो छोटे बच्चे हैं. तीन साल का बेटा और एक साल की बेटी. सलमा के लिए हर गुजरता दिन एक नई चिंता लेकर आ रहा है. परिवार को यह भी नहीं पता कि मुन्ना सुरक्षित है या नहीं. उसकी लोकेशन क्या है और दोबारा संपर्क कैसे हो सकता है.

परिवार ने पीएम मोदी और हिमंत बिस्वा सरमा से मदद मांगी
अब मुन्ना का परिवार सरकार से गुहार लगा रहा है. परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से गुहार लगाई है कि इस मामले में मदद की जाए.

परिजनों ने मांग की है कि सरकार रूसी अधिकारियों से संपर्क करे, मुन्ना का पता लगाए और उन्हें सुरक्षित भारत वापस लाने की कोशिश करे. परिवार के लिए अब सबसे जरूरी यह जानना है कि मुन्ना आखिर है कहां. उसे नौकरी के लिए किसने भेजा था? रूस पहुंचने के बाद वह किन लोगों के संपर्क में था? और 26 अगस्त के बाद उसका फोन क्यों बंद हो गया?

मुन्ना का मामला अकेला नहीं लगता. पड़ोसी देश बांग्लादेश के कुछ युवाओं के वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं. इनमें युवाओं ने कथित तौर पर दावा किया कि उन्हें रूस में नौकरी का लालच देकर बुलाया गया और बाद में युद्ध में जाने के लिए मजबूर किया गया. इस तरह के दावे चिंता पैदा करते हैं. खासकर उन युवाओं के लिए जो विदेश में नौकरी पाने की उम्मीद में एजेंटों या बिचौलियों के संपर्क में आते हैं.

फिलहाल मुन्ना के परिवार के पास कुछ टिकट हैं, एक तस्वीर है और आखिरी फोन कॉल की तारीख है. एक तरफ तीन साल का बेटा और एक साल की बेटी है. दूसरी तरफ सलमा की उम्मीद है कि फोन फिर बजेगा और दूसरी तरफ से मुन्ना की आवाज सुनाई देगी. परिवार यह जानना है कि अजरबैजान में नौकरी का सपना लेकर निकला मुन्ना आखिर रूस कैसे पहुंचा और अब किस हाल में है.