रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
बस्तर में नीली क्रांति की ओर नया कदम 4 मिनट पहले बस्तर में नीली क्रांति की ओर नया कदम New Toll Rules: टोल बचाने के लिए भूलकर भी न करें ये काम, 8 गुना तक जुर्माना वसूलेगी सरकार 5 मिनट पहले New Toll Rules: टोल बचाने के लिए भूलकर भी न करें ये काम, 8 गुना तक जुर्माना वसूलेगी सरकार ‘ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं’, भारत ने सैन्य उड़ानों के लिए नेपाल के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की खबरों को किया खारिज 6 मिनट पहले ‘ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं’, भारत ने सैन्य उड़ानों के लिए नेपाल के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की खबरों को किया खारिज ‘ये नए भारत का जवाब है’, पाकिस्तानी मंत्री के ताली बजाने वाले वीडियो पर भाजपा ने साधा निशाना 8 मिनट पहले ‘ये नए भारत का जवाब है’, पाकिस्तानी मंत्री के ताली बजाने वाले वीडियो पर भाजपा ने साधा निशाना जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में 11 खेलों में खिलाड़ी दिखाएंगे दम, 23-24 नवम्बर को आयोजन 8 मिनट पहले जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में 11 खेलों में खिलाड़ी दिखाएंगे दम, 23-24 नवम्बर को आयोजन एक बर्थ, दो मुसाफिर और 40 साल का सफर: क्या इतिहास बन जाएगा रेलवे का RAC टिकट? 9 मिनट पहले एक बर्थ, दो मुसाफिर और 40 साल का सफर: क्या इतिहास बन जाएगा रेलवे का RAC टिकट? मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात 10 मिनट पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना 12 मिनट पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये 38 मिनट पहले गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये नीमच औषधीय मण्डी की तर्ज पर विकसित होगी धमतरी की वनौषधि मण्डी, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार की बनेगी कार्ययोजना 1 घंटे पहले नीमच औषधीय मण्डी की तर्ज पर विकसित होगी धमतरी की वनौषधि मण्डी, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार की बनेगी कार्ययोजना महाराष्ट्र में 24 घंटे में दो भीषण सड़क हादसे, होने वाली दुल्हन समेत छह लोगों की मौत 1 घंटे पहले महाराष्ट्र में 24 घंटे में दो भीषण सड़क हादसे, होने वाली दुल्हन समेत छह लोगों की मौत चीनी ड्रोन और पुर्जों की खरीद पर सेना को चेतावनी, 689 टेंडरों में सामने आई बड़ी बात 1 घंटे पहले चीनी ड्रोन और पुर्जों की खरीद पर सेना को चेतावनी, 689 टेंडरों में सामने आई बड़ी बात राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन, राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने जताया शोक 1 घंटे पहले राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन, राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने जताया शोक गोकुल मिल्क यूनियन ने बढ़ाए दूध के दाम, भैंस का दूध छह और गाय का चार रुपये महंगा 1 घंटे पहले गोकुल मिल्क यूनियन ने बढ़ाए दूध के दाम, भैंस का दूध छह और गाय का चार रुपये महंगा बस्तर में बिहान की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले 2 घंटे पहले बस्तर में बिहान की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076 2 घंटे पहले आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये 2 घंटे पहले 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल 2 घंटे पहले मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल क्या मकान मालिक बिना बताए घर में आ सकता है? क्या कहता है कानून, बिना इजाजत एंट्री पर क्या करना चाहिए 2 घंटे पहले क्या मकान मालिक बिना बताए घर में आ सकता है? क्या कहता है कानून, बिना इजाजत एंट्री पर क्या करना चाहिए तेलंगाना कांग्रेस में अंदरूनी कलह आई सामने, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ वाली टिप्पणी पर बढ़ा विवाद 2 घंटे पहले तेलंगाना कांग्रेस में अंदरूनी कलह आई सामने, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ वाली टिप्पणी पर बढ़ा विवाद
Chhattisgarh

बस्तर में नीली क्रांति की ओर नया कदम

जगदलपुर में संभाग स्तरीय ‘विश्व मात्स्यिकी दिवस’ पर कृषकों का संगम आधुनिक तकनीक और सम्मान जगदलपुर, 22 नवंबर 2026 मत्स्यपालन को ग्रामीण अर्थव्यवस्था, स्वरोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनाने के उद्देश्य से जगदलपुर...

बस्तर में नीली क्रांति की ओर नया कदम

इम्पेक्ट न्यूज। जगदलपुर।

मत्स्यपालन को ग्रामीण अर्थव्यवस्था, स्वरोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनाने के उद्देश्य से जगदलपुर के टाउन हॉल में शनिवार को संभाग स्तरीय ‘विश्व मात्स्यिकी दिवस’ का भव्य और गरिमामयी आयोजन किया गया। एक दिवसीय मत्स्य किसान संगोष्ठी व सम्मान समारोह में बस्तर संभाग के सभी सात जिलों से पहुंचे मछुआ सहकारी समितियों, मछुआ समूहों, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं, प्रगतिशील मत्स्यपालक कृषकों और विभागीय अमले ने उत्साह के साथ सहभागिता की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत बस्तर की अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप तथा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी मंचासीन रहे। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में कृषि स्थायी समिति के सभापति कामदेव बघेल, जिला पंचायत सदस्य निर्देश दीवान और जनपद पंचायत बस्तर की सदस्य श्रीमती करुणा ने शिरकत की। अतिथियों ने अपने संबोधन में मत्स्य पालन को ग्रामीण अर्थव्यवस्था व स्वरोजगार का सशक्त माध्यम बताते हुए विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने और अधिक से अधिक लोगों को मत्स्य पालन से जोड़ने का आह्वान किया।

इस कार्यक्रम के आयोजक एवं मत्स्यपालन विभाग के उपसंचालक मोहन लाल राणा ने स्वागत उद्बोधन में विश्व मात्स्यिकी दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए मत्स्य पालन को आजीविका व रोजगार सृजन का प्रभावी माध्यम बताया। तकनीकी सत्र के दौरान विशेषज्ञों ने किसानों की आय बढ़ाने के व्यावहारिक व वैज्ञानिक उपाय साझा किए।

कृषि विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा के प्रमुख एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक ओम प्रकाश ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से कम लागत में अधिक मुनाफा देने वाले तिलापिया और झींगा पालन की आधुनिक तकनीकों, तालाब प्रबंधन तथा मत्स्य उत्पादन में वृद्धि के वैज्ञानिक तरीकों की जानकारी दी। वहीं दंतेवाड़ा के सहायक संचालक मत्स्यपालन वाईके देवांगन ने उन्नत तकनीकों के साथ राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी और विभागीय योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया बताई।

इस दौरान संभाग के सातों जिलों के प्रगतिशील कृषकों ने मंच से अपने नवाचार और अनुभव साझा किए, जबकि अतिथियों ने मत्स्यपालक कृषकों व हितग्राहियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों और अनुभवों को जाना। पशुधन विकास विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. डीके नेताम ने मत्स्यपालन के साथ एकीकृत कुक्कुटपालन अपनाने पर विशेष जोर दिया।

इस समारोह का विशेष आकर्षण उत्कृष्ट कार्य करने वाली समितियों का प्रोत्साहन और हितग्राहियों को सामग्री वितरण रहा। छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण 2026 राज्य अलंकरण व राज्योत्सव के अंतर्गत प्रतिष्ठित ‘ठाकुर प्यारेलाल पुरस्कार’ से सम्मानित लोहंडीगुड़ा विकासखंड के ग्राम चित्रकोट की प्राथमिक कुड़ूक मछुआ एवं नौका विहार समिति को उनकी गौरवशाली उपलब्धि पर अतिथियों ने विशेष रूप से सम्मानित किया।

इसके साथ ही समिति अनुदान योजनांतर्गत बस्तर जिले की 3 मछुआ सहकारी समितियों को मत्स्य आखेट के लिए जाल वितरित किए गए तथा मत्स्य पालकों व समितियों को आवश्यक उपकरण व अन्य सामग्री प्रदान की गई। पशुपालन विभाग की ओर से भी हितग्राहियों को पशुपालन मैत्री किट वितरित की गई।