रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
अजरबैजान में नौकरी की तलाश में निकला असम का मुन्ना रूस कैसे पहुंचा? तस्वीर वायरल 9 मिनट पहले अजरबैजान में नौकरी की तलाश में निकला असम का मुन्ना रूस कैसे पहुंचा? तस्वीर वायरल बस्तर में नीली क्रांति की ओर नया कदम 23 मिनट पहले बस्तर में नीली क्रांति की ओर नया कदम New Toll Rules: टोल बचाने के लिए भूलकर भी न करें ये काम, 8 गुना तक जुर्माना वसूलेगी सरकार 24 मिनट पहले New Toll Rules: टोल बचाने के लिए भूलकर भी न करें ये काम, 8 गुना तक जुर्माना वसूलेगी सरकार ‘ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं’, भारत ने सैन्य उड़ानों के लिए नेपाल के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की खबरों को किया खारिज 25 मिनट पहले ‘ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं’, भारत ने सैन्य उड़ानों के लिए नेपाल के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की खबरों को किया खारिज ‘ये नए भारत का जवाब है’, पाकिस्तानी मंत्री के ताली बजाने वाले वीडियो पर भाजपा ने साधा निशाना 27 मिनट पहले ‘ये नए भारत का जवाब है’, पाकिस्तानी मंत्री के ताली बजाने वाले वीडियो पर भाजपा ने साधा निशाना जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में 11 खेलों में खिलाड़ी दिखाएंगे दम, 23-24 नवम्बर को आयोजन 27 मिनट पहले जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में 11 खेलों में खिलाड़ी दिखाएंगे दम, 23-24 नवम्बर को आयोजन एक बर्थ, दो मुसाफिर और 40 साल का सफर: क्या इतिहास बन जाएगा रेलवे का RAC टिकट? 28 मिनट पहले एक बर्थ, दो मुसाफिर और 40 साल का सफर: क्या इतिहास बन जाएगा रेलवे का RAC टिकट? मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात 29 मिनट पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना 32 मिनट पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये 57 मिनट पहले गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये इजरायल में सरकार गठन पर संकट, नेतन्याहू की लिकुड पार्टी से गठबंधन के लिए आइजनकोट ने बढ़ाया हाथ 59 मिनट पहले इजरायल में सरकार गठन पर संकट, नेतन्याहू की लिकुड पार्टी से गठबंधन के लिए आइजनकोट ने बढ़ाया हाथ एलपीजी सिलेंडर के दाम में आज कोई बदलाव नहीं, दिल्ली से पटना तक जानें नए रेट 1 घंटे पहले एलपीजी सिलेंडर के दाम में आज कोई बदलाव नहीं, दिल्ली से पटना तक जानें नए रेट नीमच औषधीय मण्डी की तर्ज पर विकसित होगी धमतरी की वनौषधि मण्डी, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार की बनेगी कार्ययोजना 1 घंटे पहले नीमच औषधीय मण्डी की तर्ज पर विकसित होगी धमतरी की वनौषधि मण्डी, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार की बनेगी कार्ययोजना महाराष्ट्र में 24 घंटे में दो भीषण सड़क हादसे, होने वाली दुल्हन समेत छह लोगों की मौत 1 घंटे पहले महाराष्ट्र में 24 घंटे में दो भीषण सड़क हादसे, होने वाली दुल्हन समेत छह लोगों की मौत चीनी ड्रोन और पुर्जों की खरीद पर सेना को चेतावनी, 689 टेंडरों में सामने आई बड़ी बात 1 घंटे पहले चीनी ड्रोन और पुर्जों की खरीद पर सेना को चेतावनी, 689 टेंडरों में सामने आई बड़ी बात राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन, राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने जताया शोक 1 घंटे पहले राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन, राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने जताया शोक गोकुल मिल्क यूनियन ने बढ़ाए दूध के दाम, भैंस का दूध छह और गाय का चार रुपये महंगा 2 घंटे पहले गोकुल मिल्क यूनियन ने बढ़ाए दूध के दाम, भैंस का दूध छह और गाय का चार रुपये महंगा बस्तर में बिहान की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले 2 घंटे पहले बस्तर में बिहान की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076 2 घंटे पहले आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये 2 घंटे पहले 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये
अंतरराष्ट्रीय

इजरायल में सरकार गठन पर संकट, नेतन्याहू की लिकुड पार्टी से गठबंधन के लिए आइजनकोट ने बढ़ाया हाथ

इजरायल में सरकार गठन पर संकट, नेतन्याहू की लिकुड पार्टी से गठबंधन के लिए आइजनकोट ने बढ़ाया हाथ

तेहरान
इजरायल में आम चुनाव के बाद अब सरकार बनाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्रपति ने याशर पार्टी के गादी आइजनकोट को सरकार बनाने का न्योते दिया था। ऐसे में उन्हें 28 दिन के अंदर बहुमत साबित करना है। पहले अरब पार्टियों के समर्थन से सरकार बनाने की बात रखी गई थी। हालांकि अब यह वार्ता विफल होती नजर आ रही है। ऐसे में आइजनकोट ने अपने ही प्रतिद्वंद्वी बेंजामिन नेतन्याहू की लिकुड पार्टी का रुख किया है। उन्होंने लिकुड पार्टी को गठबंधन के लिए बातचीत करने का न्योता दिया है। 22 नवंबर को ही दोनों पार्टियों की बात शुरू हो सकती है।

क्या फिर पीएम बन जाएंगे नेतन्याहू?
आम चुनाव में बेंजामिन नेतन्याहू की लिकुड पार्टी ने 53 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं आइजनकोट की याशर पार्टी के खाते में 48 सीटें आई हैं। ऐसे में गठबंधन की वार्ता में लिकुड पार्टी बेंजामिन नेतन्याहू को फिर प्रधानमंत्री बनाने की बात रख सकती है। वहीं अगर तय समय तक आइजनकोट की पार्टी सरकार नहीं बनाती है तो राष्ट्रपति नेतन्याहू को भी सरकार बनाने का न्योता दे सकते हैं।

बेंजामिन नेतन्याहू पहले से भी इस प्रयास में लगे थे कि याशर पार्टी को उनकी तरफ देखना पड़े। इसलिए कई बार वे अरब पार्टियों को उनके खिलाफ उकसा रहे थे। पिछले रविवार को भी दोनों पार्टियों के बीच में बातचीत की शुरुआत हुई थी लेकिन यह किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। आपको बता दें कि आइजनकोट की पार्टी नेतन्याहू की विरोधी है। लेकिन आम चुनाव में दोनों ही पार्टियो को बहुमत नहीं मिला। बहुमत के लिए कम से कम 61 सीटों की जरूरत है।

क्या है आइजनकोट की शर्त
आइजनकोट की पार्टी ने शर्त रखी थी कि वह नेतन्याहू की पार्टी से गठबंधन को तैयार हैं लेकिन प्रधानमंत्री वह खुद बनेंगे। वहीं यह गठबंधन पार्टी के साथ होगा लेकिन नेतन्याहू को इससे बाहर रहना होगा। अब आइजनकोट की पार्टी के अंदर ही गठबंधन को लेकर मतभेद है। बता दें कि आइजनकोट को सरकार बनाने कि लिए 28 दिन का समय दिया गया है। राष्ट्रपति हरजोग चाहें तो इस समय को 14 दिन और भी बढ़ा सकते हैं।

क्या हैं अइजनकोट के पास तीन विकल्प?
जरायल की याशर पार्टी के नेता गादी आइजेनकोट ने शुक्रवार को कहा कि यदि व्यापक गठबंधन बनाने के प्रयास विफल रहते हैं, तो वह अपने नेतृत्व में राष्ट्रीय आपातकालीन सरकार बनाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि वह बातचीत को अनिश्चितकाल तक खिंचने नहीं देंगे। आइजनकोट के पास अब तीन विकल्प हैं। पहले विकल्प के तहत उन्होंने अति-रूढ़िवादी यहूदी दलों यानी हरेदीम के साथ गंभीर बातचीत की बात कही। इसका उद्देश्य ऐसी व्यवस्था तैयार करना है, जो तोराह के अध्ययन के लिए अपना पूरा समय समर्पित करने वालों की स्थिति बनाए रखते हुए इजरायली सेना की जरूरतों को पूरा करे। उन्होंने जोर देकर कहा कि इन वार्ताओं का मतलब सभी के लिए अनिवार्य सैन्य सेवा लागू करने की अपनी प्रतिबद्धता से पीछे हटना नहीं है।

दूसरे विकल्प के तहत प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की लिकुड पार्टी के साथ बातचीत शामिल है। आइजेनकोट ने कहा कि समझौते तक पहुंचने के प्रयासों के बावजूद इन वार्ताओं में बाधाएं बनी हुई हैं। तीसरे विकल्प के तहत आइजेनकोट ने कहा कि यदि व्यापक गठबंधन बनाने के प्रयास विफल रहते हैं, तो वह राष्ट्रीय आपातकालीन सरकार बनाने के लिए तैयार हैं। उनका इरादा शपथ ग्रहण से पहले या उसके बाद इस सरकार का विस्तार करने का है।