स्काउट गाइड फेलोशिप के प्रदेश अध्यक्ष बने सुरेश शुक्ला

  • रायपुर।

छत्तीसगढ़ स्काउट-गाइड फेलोशिप के प्रदेश अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ पत्रकार सुरेश शुक्ला को आम सहमति से चुना गया है। यह चयन दिल्ली से आए पर्यवेक्षक राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री मेक्की एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा की उपस्थिति में किया गया। रविवार को हुए चुनाव में श्री शुक्ला को अध्यक्ष चुना गया।
छत्तीसगढ़ राज्य स्काउट-गाइड फेलोशिप में संरक्षक कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा होंगे। सलाहकार-राजेश अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. विक्रम सिंघल और सुरेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष-अजय तिवारी, आशीष अग्रवाल, श्रीमती उषा किरण बाजपेयी, रमेश जैन, इनाम भाई, महासचिव- सुनील तिवारी, सचिव श्रीमती अनिता गुरुपंच, संयुक्त सचिव- प्रो. जितेंद्र, कोषाध्यक्ष- अखिलेश आम्डे, आर्गनाइजिंग सेक्रेटरी- नरेश देवांगन एवं ज्वाइंट आर्गनाइजर तापस राय होंगे।
छत्तीसगढ़ स्काउट-गाइड फेलोशिप के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर श्री शुक्ला ने विधायक सत्यनारायण शर्मा और राष्ट्रीय अध्यक्ष मेक्की का आभार व्यक्त किया है। ज्ञातव्य हो कि श्री शुक्ला के पहले कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा छत्तीसगढ़ स्काउट-गाइड फेलोशिप के अध्यक्ष थे और उन्होंने संस्था की पूरे राज्य में एक अलग पहचान बनाई।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!