रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति अभी-अभी ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार 2 मिनट पहले ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन 3 मिनट पहले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का 34 मिनट पहले विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन 50 मिनट पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत 1 घंटे पहले भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए शीतकालीन सत्र के बजट में 103 करोड़ के आवंटन की मांग 1 घंटे पहले बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए शीतकालीन सत्र के बजट में 103 करोड़ के आवंटन की मांग दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप 1 घंटे पहले दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ‘ग्रैंड थेफ्ट विदाउट ऑटो’, GTA 6 खेलते हुए शशि थरूर ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर कसा तंज 1 घंटे पहले ‘ग्रैंड थेफ्ट विदाउट ऑटो’, GTA 6 खेलते हुए शशि थरूर ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर कसा तंज अहमदाबाद कॉन्सर्ट में विदेशी फैन ने दिलजीत को चूमने की कोशिश की, वीडियो वायरल 1 घंटे पहले अहमदाबाद कॉन्सर्ट में विदेशी फैन ने दिलजीत को चूमने की कोशिश की, वीडियो वायरल गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर संघ कार्यालय जागृति मंडल पहुंची शोभायात्रा, स्वयंसेवकों ने किया स्वागत 1 घंटे पहले गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर संघ कार्यालय जागृति मंडल पहुंची शोभायात्रा, स्वयंसेवकों ने किया स्वागत अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237 क्विंटल धान जब्त 1 घंटे पहले अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237 क्विंटल धान जब्त दूर तलक देखते ही बनती है खुबसूरत गेंदा के फूलों की रंगत. 1 घंटे पहले दूर तलक देखते ही बनती है खुबसूरत गेंदा के फूलों की रंगत. फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव 1 घंटे पहले फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव जशपुर जिले में 49 उपार्जन केंद्रों पर धान खरीदी जारी, किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए 3 नए केंद्र 1 घंटे पहले जशपुर जिले में 49 उपार्जन केंद्रों पर धान खरीदी जारी, किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए 3 नए केंद्र दिल्ली-NCR में प्रदूषण घटाने का 2027 तक लक्ष्य तय, नाकामी पर अधिकारियों की जवाबदेही होगी तय 1 घंटे पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण घटाने का 2027 तक लक्ष्य तय, नाकामी पर अधिकारियों की जवाबदेही होगी तय अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ इस दिन नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज, जानें पूरी डिटेल 1 घंटे पहले अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ इस दिन नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज, जानें पूरी डिटेल अजरबैजान में नौकरी की तलाश में निकला असम का मुन्ना रूस कैसे पहुंचा? तस्वीर वायरल 2 घंटे पहले अजरबैजान में नौकरी की तलाश में निकला असम का मुन्ना रूस कैसे पहुंचा? तस्वीर वायरल बस्तर में नीली क्रांति की ओर नया कदम 2 घंटे पहले बस्तर में नीली क्रांति की ओर नया कदम New Toll Rules: टोल बचाने के लिए भूलकर भी न करें ये काम, 8 गुना तक जुर्माना वसूलेगी सरकार 2 घंटे पहले New Toll Rules: टोल बचाने के लिए भूलकर भी न करें ये काम, 8 गुना तक जुर्माना वसूलेगी सरकार
राजनीति

‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार

इम्पेक्ट न्यूज डेस्क। नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्ति अर्धनारीश्वर का पोस्ट साझा किया। साथ ही भाजपा और आरएसएस पर कई सारे गंभीर…

‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार
CG Impact की मौलिक सांकेतिक श्रेणी इमेज

इम्पेक्ट न्यूज डेस्क। नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्ति अर्धनारीश्वर का पोस्ट साझा किया। साथ ही भाजपा और आरएसएस पर कई सारे गंभीर आरोप भी लगाए। इसके बाद इस पोस्ट ने देशभर की सियासत में गर्माहट तेज कर दी है।

इसकी वजह है कि राहुल गांधी के इस पोस्ट पर अब भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी के मन में सनातन धर्म के प्रति जन्मजात नफरत है।

मामले में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राहुल गांधी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। भंडारी ने कहा कि भारत को ऐसे व्यक्ति के उपदेशों की जरूरत नहीं है, जिसने वोट बैंक की राजनीति के लिए हिंदुओं को हिंसक कहा और पाकिस्तान को क्लीन चिट दी।

अपने बयान में भंडारी ने आरोप लगाया कि वे राहुल गांधी को जितना सुनते हैं, उतना ही यह महसूस होता है कि उनके भीतर सनातन के प्रति गहरी नफरत भरी है। भंडारी ने याद दिलाया कि इनके गठबंधन ने पहले सनातन धर्म को डेंगू और मलेरिया तक कहा था।

दूसरी तरफ राहुल गांधी द्वारा भाजपा और आरएसएस को पुरुषवादी मानसिकता वाला बताए जाने पर अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने भी पलटवार किया। कंगना ने कांग्रेस पर महिला आरक्षण विधेयक का विरोध करने और इसके लागू होने में अड़ंगा लगाने का आरोप लगाया।

कंगना रनौत ने सवाल उठाया कि यदि भाजपा पुरुष-प्रधान होती, तो वह महिला आरक्षण विधेयक के लिए लड़ाई क्यों लड़ती? उन्होंने कहा कि असल में महिला-विरोधी मानसिकता कांग्रेस की है, जो इस बिल का विरोध कर रही है।

गौरतलब है कि इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई, जब राहुल गांधी ने 12वीं सदी के एक मंदिर की मूर्ति की तस्वीर साझा की, जिसमें माता पार्वती भगवान शिव की गोद में बैठी दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर के साथ राहुल गांधी ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधते हुए उन्हें असभ्य, लालची, जातिवादी और पुरुषवादी मानसिकता वाला बताया। साथ ही कहा कि उन्हें हमारी आध्यात्मिक और धार्मिक परंपराओं की कोई समझ नहीं है।

राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा था कि डर, गुस्से और नफरत ने भाजपा और संघ समर्थकों के बीच एक दीवार खड़ी कर दी है। उन्होंने कहा कि एक सच्चे हिंदू के रूप में यह मेरा कर्तव्य है कि मैं उन्हें इस जाल से मुक्त करूं, ताकि वे भी अपने जीवन में प्रेम और अपनेपन की खूबसूरती और आनंद का अनुभव कर सकें। सत्यम शिवम सुंदरम।