रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर 10 मिनट पहले पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह 11 मिनट पहले पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना 12 मिनट पहले एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन 13 मिनट पहले बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल 36 मिनट पहले ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश 56 मिनट पहले किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा 1 घंटे पहले प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल 1 घंटे पहले CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा 1 घंटे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति 1 घंटे पहले ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार 1 घंटे पहले ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन 1 घंटे पहले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित 1 घंटे पहले दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का 1 घंटे पहले विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन 1 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत 1 घंटे पहले देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा 1 घंटे पहले चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत 2 घंटे पहले भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए शीतकालीन सत्र के बजट में 103 करोड़ के आवंटन की मांग 2 घंटे पहले बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए शीतकालीन सत्र के बजट में 103 करोड़ के आवंटन की मांग दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप 2 घंटे पहले दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप
खेल

ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल

ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल

नई दिल्ली
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आयोजित मेंस ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप 2026 के विवादित फाइनल के बाद अब एक और नया बखेड़ा खड़ा हो गया है। बारिश के कारण खिताबी मुकाबला धुलने के बावजूद पाकिस्तान को विजेता घोषित किए जाने के विवाद के बीच, अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने खेल भावना को शर्मसार कर दिया है। इस वीडियो में टूर्नामेंट में अंपायरिंग करने वाला एक पाकिस्तानी अंपायर पाकिस्तान के खिलाड़ियों के साथ 'जैट क्रैश' जैसा जश्न मनाता दिखाई दे रहा है। इस हरकत के सामने आने के बाद क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया ने अंपायर की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

पाकिस्तानी अंपायर के जश्न पर CABI ने जताई कड़ी नाराजगी
इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद भारतीय खेमे में आक्रोश और बढ़ गया है। CABI ने आधिकारिक तौर पर पाकिस्तानी अंपायर के इस गैर-पेशेवर व्यवहार पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा है कि एक अंपायर का सबसे पहला धर्म मैदान पर निष्पक्ष रहना होता है, न कि किसी एक टीम के समर्थक की तरह जश्न मनाना। CABI ने अपने बयान में कहा, 'इस पाकिस्तानी अंपायर ने पूरे एशिया कप क्रिकेट फॉर द ब्लाइंड 2026 में अंपायरिंग की, लेकिन अब उन्हें पाकिस्तान की टीम के साथ जश्न मनाते हुए देखा जा रहा है। अंपायरिंग के नियमों के अनुसार, एक अंपायर को पूरी तरह निष्पक्ष रहना चाहिए और उसे कभी भी किसी टीम का पक्ष लेते हुए नहीं दिखना चाहिए।'

बिना टॉस के रद्द हुए फाइनल में पाकिस्तान को विजेता बनाने पर भड़का था विवाद
गौरतलब है कि इस पूरे विवाद की जड़ ढाका में खेला जाने वाला फाइनल मुकाबला है, जो लगातार बारिश के कारण बिना टॉस हुए ही रद्द कर दिया गया था। टूर्नामेंट में फाइनल के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया था, जिसके चलते नियमों के मुताबिक दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया जाना चाहिए था। लेकिन आयोजकों ने बेहतर नेट रन रेट का हवाला देते हुए एकतरफा तरीके से पाकिस्तान को अकेले चैंपियन घोषित कर दिया।

भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने इस मनमाने फैसले का कड़ा विरोध करते हुए ट्रॉफी प्रेजेंटेशन सेरेमनी का बहिष्कार कर दिया था। अब पाकिस्तानी अंपायर की इस हरकत ने दोनों देशों के बीच क्रिकेट तनाव को चरम पर पहुंचा दिया है। CABI ने एक बार फिर दोहराया है कि जब तक इस पूरे मामले का उचित समाधान नहीं निकाला जाता, भारतीय टीम भविष्य में पाकिस्तान के खिलाफ कोई मुकाबला नहीं खेलेगी।