दो हाथियों का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप

  • बलरामपुर।

जंगल में दो हाथियों का शव मिलने से वन अमले में हड़कंप मच गया। हाथी के दोनों शव बलरामपुर जिले के राजपुर और रघुनाथनगर वन परिक्षेत्र में मिले हैं। सूचना मिलते ही दोनों स्थानों पर वन विभाग की टीमें और पशु चिकित्सक मौके पर पहुंचे हैं। फिलहाल हाथियों की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पायी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजपुर वन परिक्षेत्र के गोपालपुर जंगल में दंतैल हाथी का शव मिला है। वहीं, रघुनाथनगर वन क्षेत्र में भी एक हाथी मृत हालत में मिला है। सूचना मिलने पर रघुनाथनगर क्षेत्र के लिए डीएफओ प्रणव मिश्रा टीम के साथ पहुंचे। एक अन्य टीम गोपालपुर गई है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में हाथी का विचरण लगातार होने से जहां ग्रामीणों में दहशत है। वहीं हाथियों की लाश मिलने से खलबली मची हुई है।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!