शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राज्य में राशनकार्डधारियों को मिल रहा खाद्यान्न वितरण का नियमित लाभ अभी-अभी सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राज्य में राशनकार्डधारियों को मिल रहा खाद्यान्न वितरण का नियमित लाभ पीएम सूर्य घर योजना से आंवराभाटा निवासी श्रीमती रेवती ध्रुव को मिली बिजली बिल से राहत, अब आ रहा शून्य बिल 45 मिनट पहले पीएम सूर्य घर योजना से आंवराभाटा निवासी श्रीमती रेवती ध्रुव को मिली बिजली बिल से राहत, अब आ रहा शून्य बिल CG-ACE योजना के तहत यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए दिल्ली में निःशुल्क कोचिंग का अवसर, ऑनलाइन आवेदन 30 नवंबर तक 45 मिनट पहले CG-ACE योजना के तहत यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए दिल्ली में निःशुल्क कोचिंग का अवसर, ऑनलाइन आवेदन 30 नवंबर तक जिले में 29 नवंबर को आयोजित होगा ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ का ऐतिहासिक 100वां संस्करण 45 मिनट पहले जिले में 29 नवंबर को आयोजित होगा ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ का ऐतिहासिक 100वां संस्करण युवाओं को उद्यमिता और नवाचार से जोड़ने तीन दिवसीय बूटकैंप का होगा आयोजन 59 मिनट पहले युवाओं को उद्यमिता और नवाचार से जोड़ने तीन दिवसीय बूटकैंप का होगा आयोजन गांधी चौक और कोतवाली क्षेत्र में तंबाकू नियंत्रण नियमों के उल्लंघन पर 16 दुकानों का चालान 1 घंटे पहले गांधी चौक और कोतवाली क्षेत्र में तंबाकू नियंत्रण नियमों के उल्लंघन पर 16 दुकानों का चालान श्रमिकों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना विभाग की पहली प्राथमिकता 1 घंटे पहले श्रमिकों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना विभाग की पहली प्राथमिकता धान खरीदी केंद्रों में बेहतर इंतजाम, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिल रही सहूलियत 1 घंटे पहले धान खरीदी केंद्रों में बेहतर इंतजाम, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिल रही सहूलियत घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, मेहनत की उपज का बेहतर मूल्य, किसान प्रेम सिंह को मिली दोहरी राहत 1 घंटे पहले घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, मेहनत की उपज का बेहतर मूल्य, किसान प्रेम सिंह को मिली दोहरी राहत धान खरीदी को मिल रही गति, रकबा समर्पण में भी किसान निभा रहे सक्रिय भागीदारी 1 घंटे पहले धान खरीदी को मिल रही गति, रकबा समर्पण में भी किसान निभा रहे सक्रिय भागीदारी 4-5 दिसम्बर को होगा राज्य स्तरीय युवा महोत्सव, 33 जिलों के 3 हजार युवा लेंगे भाग 1 घंटे पहले 4-5 दिसम्बर को होगा राज्य स्तरीय युवा महोत्सव, 33 जिलों के 3 हजार युवा लेंगे भाग तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर कल जलेगा दीप, दीपथून स्तंभ को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश 1 घंटे पहले तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर कल जलेगा दीप, दीपथून स्तंभ को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश उत्तर बस्तर कांकेर : सुरक्षित बचपन अभियान के तहत शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण 1 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : सुरक्षित बचपन अभियान के तहत शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण उत्तर बस्तर कांकेर : जिले में धान खरीदी सुचारू रूप से संचालित 1 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : जिले में धान खरीदी सुचारू रूप से संचालित ऑफलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, बेहतर खरीदी व्यवस्था से किसान धन सिंह को मिली राहत 1 घंटे पहले ऑफलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, बेहतर खरीदी व्यवस्था से किसान धन सिंह को मिली राहत घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, आसानी से बेचा धान, किसान अशोक कुमार को मिली सहूलियत 1 घंटे पहले घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, आसानी से बेचा धान, किसान अशोक कुमार को मिली सहूलियत नक्सलवाद से निपटने वाले C-60 कमांडो की नई भूमिका, अब शहरों में संभालेंगे सुरक्षा मोर्चा 1 घंटे पहले नक्सलवाद से निपटने वाले C-60 कमांडो की नई भूमिका, अब शहरों में संभालेंगे सुरक्षा मोर्चा सी.एम. हेल्पलाइन से ग्रामीणों को मिली पेयजल समस्या से राहत 1 घंटे पहले सी.एम. हेल्पलाइन से ग्रामीणों को मिली पेयजल समस्या से राहत जिले में आपात स्थिति से निपटने सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित 1 घंटे पहले जिले में आपात स्थिति से निपटने सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, 602 किसानों से 3,254 मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी 1 घंटे पहले समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, 602 किसानों से 3,254 मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी
Chhattisgarh

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राज्य में राशनकार्डधारियों को मिल रहा खाद्यान्न वितरण का नियमित लाभ

केरोसिन अंत्योदय व प्राथमिकता राशनकार्डधारियों के लिए रायपुर, 27 नवंबर 2026 प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के अंतर्गत संचालित राज्य की 14,193 उचित मूल्य दुकानों के जरिए 83.27 लाख राशन कार्डधारियों को निर्धारित पात्रतानुसार...

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राज्य में राशनकार्डधारियों को मिल रहा खाद्यान्न वितरण का नियमित लाभ

इम्पेक्ट न्यूज। रायपुर। केरोसिन अंत्योदय व प्राथमिकता राशनकार्डधारियों के लिए

रायपुर, 27 नवंबर 2026

प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के अंतर्गत संचालित राज्य की 14,193 उचित मूल्य दुकानों के जरिए 83.27 लाख राशन कार्डधारियों को निर्धारित पात्रतानुसार चावल, नमक, शक्कर, चना और केरोसिन का नियमित आबंटन व वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। केरोसिन लगभग 74 लाख अंत्योदय व प्राथमिकता राशनकार्डधारियों के लिए है। केरोसिन 62 रुपये से 82 रुपये प्रति लीटर निर्धारित होने के कारण हितग्राहियों द्वारा उठाव कम

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने जारी बयान में कहा है कि जनवरी 2026 से नवंबर 2026 तक प्रदेश में 26.51 लाख टन चावल, 95,832 टन नमक, 62,083 टन शक्कर और 36,244 टन चना का बड़े पैमाने पर राशनकार्डधारियों को पात्रतानुसार वितरण किया गया है। केवल नागरिक आपूर्ति निगम के प्रदाय केन्द्रों में उपलब्धता न होने के कारण जुलाई 2026 से चना तथा अक्टूबर 2026 से शक्कर का वितरण अस्थायी रूप से प्रभावित हुआ है, जिसे राशन दुकानों से व्यवस्था पूरी तरह समाप्त होने के रूप में प्रस्तुत करना तथ्यात्मक रूप से सही नहीं है।

*गरियाबंद के मैनपुर और देवभोग मे राशन वितरण की स्थिति*

विभाग के अनुसार, गरियाबंद जिले के मैनपुर और देवभोग विकासखंडों में भी खाद्यान्न वितरण नियमित रूप से हुआ है और प्रदाय केन्द्रों में स्टॉक की अनुपलब्धता के चलते ही जुलाई से चना तथा अक्टूबर से शक्कर का वितरण रुका है। मैनपुर विकासखंड के कुल 45,763 राशनकार्ड प्रचलित हैं। यहाँ जनवरी से नवंबर 2026 तक 1,47,888 क्विंटल चावल, 8,615 क्विंटल नमक, 5,548 क्विंटल चना और 3,807 क्विंटल शक्कर वितरित की गई, साथ ही प्रतिमाह 2,829 लीटर केरोसिन का आबंटन दिया जा रहा है।

देवभोग विकासखंड के कुल 33,457 राशनकार्डों के विरुद्ध जनवरी से नवंबर 2026 तक 1,09,015 क्विंटल चावल, 3,150 क्विंटल नमक और 2,843 क्विंटल शक्कर का वितरण किया गया है तथा प्रतिमाह 2,263 लीटर केरोसिन का आबंटन जारी है।

*राज्य को प्रतिमाह 508 किलोलीटर केरोसिन 74 लाख अंत्योदय व प्राथमिकता राशनकार्डधारियों के लिए है*

केरोसिन के संबंध में विभाग ने बताया कि इसका आबंटन भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय से प्राप्त होता है और वर्तमान में राज्य को प्रतिमाह 508 किलोलीटर केरोसिन मिल रहा है, जो लगभग 74 लाख अंत्योदय व प्राथमिकता राशनकार्डधारियों के लिए है। जिलों में उपभोक्ता दर 62 रुपये से 82 रुपये प्रति लीटर निर्धारित होने के कारण हितग्राहियों द्वारा उठाव कम (लगभग 30 से 40 प्रतिशत) हो रहा है।

पारदर्शिता और सही लाभार्थियों तक राशन पहुंचाने के लिए बायोमेट्रिक अंगूठे के निशान सत्यापन के माध्यम से खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है। राज्य में लाखों राशनकार्डधारियों को उचित मूल्य दुकानों के जरिए नियमित खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से राशन वितरण जारी है, ताकि पात्र परिवारों को समय पर खाद्यान्न मिल सके और उनकी खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित हो।

उन्होंने कहा है कि उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से खाद्यान्न वितरण की अनुपलब्धता जैसी भ्रामक जानकारी से दूर रहें और और ऐसी जानाकरी का सत्यापन उचित मूल्य दुकानों में जाकर कर सकते है।

11367/ओम