शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
धान खरीदी केंद्रों में बेहतर इंतजाम, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिल रही सहूलियत अभी-अभी धान खरीदी केंद्रों में बेहतर इंतजाम, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिल रही सहूलियत घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, मेहनत की उपज का बेहतर मूल्य, किसान प्रेम सिंह को मिली दोहरी राहत अभी-अभी घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, मेहनत की उपज का बेहतर मूल्य, किसान प्रेम सिंह को मिली दोहरी राहत धान खरीदी को मिल रही गति, रकबा समर्पण में भी किसान निभा रहे सक्रिय भागीदारी अभी-अभी धान खरीदी को मिल रही गति, रकबा समर्पण में भी किसान निभा रहे सक्रिय भागीदारी 4-5 दिसम्बर को होगा राज्य स्तरीय युवा महोत्सव, 33 जिलों के 3 हजार युवा लेंगे भाग अभी-अभी 4-5 दिसम्बर को होगा राज्य स्तरीय युवा महोत्सव, 33 जिलों के 3 हजार युवा लेंगे भाग उत्तर बस्तर कांकेर : सुरक्षित बचपन अभियान के तहत शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण 15 मिनट पहले उत्तर बस्तर कांकेर : सुरक्षित बचपन अभियान के तहत शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण उत्तर बस्तर कांकेर : जिले में धान खरीदी सुचारू रूप से संचालित 15 मिनट पहले उत्तर बस्तर कांकेर : जिले में धान खरीदी सुचारू रूप से संचालित ऑफलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, बेहतर खरीदी व्यवस्था से किसान धन सिंह को मिली राहत 15 मिनट पहले ऑफलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, बेहतर खरीदी व्यवस्था से किसान धन सिंह को मिली राहत घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, आसानी से बेचा धान, किसान अशोक कुमार को मिली सहूलियत 15 मिनट पहले घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, आसानी से बेचा धान, किसान अशोक कुमार को मिली सहूलियत सी.एम. हेल्पलाइन से ग्रामीणों को मिली पेयजल समस्या से राहत 30 मिनट पहले सी.एम. हेल्पलाइन से ग्रामीणों को मिली पेयजल समस्या से राहत जिले में आपात स्थिति से निपटने सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित 30 मिनट पहले जिले में आपात स्थिति से निपटने सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, 602 किसानों से 3,254 मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी 30 मिनट पहले समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, 602 किसानों से 3,254 मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी अनुसूचित जाति उप योजना के तहत 24 किसानों को मिला धनिया का आधार बीज 30 मिनट पहले अनुसूचित जाति उप योजना के तहत 24 किसानों को मिला धनिया का आधार बीज छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी डिजिटल डेटा सुरक्षा और आदान-प्रदान व्यवस्था 45 मिनट पहले छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी डिजिटल डेटा सुरक्षा और आदान-प्रदान व्यवस्था विशेष लेख : धुएं से आजादी और महिला सशक्तिकरण की नई उड़ान 45 मिनट पहले विशेष लेख : धुएं से आजादी और महिला सशक्तिकरण की नई उड़ान छत्तीसगढ़ में अब तक 4.44 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी 45 मिनट पहले छत्तीसगढ़ में अब तक 4.44 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी बुमराह का विकेटों के लिए सूखा जारी, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया करियर का तीसरा सबसे बड़ा रिकॉर्ड 47 मिनट पहले बुमराह का विकेटों के लिए सूखा जारी, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया करियर का तीसरा सबसे बड़ा रिकॉर्ड छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन से उद्यमिता विकास की व्यापक संभावनाएं मौजूद: विशेषज्ञ 1 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन से उद्यमिता विकास की व्यापक संभावनाएं मौजूद: विशेषज्ञ हरियाली से संवर रहा खिसोरा का भविष्य, बंजर भूमि पर विकसित हो रहा हरित उद्यान 1 घंटे पहले हरियाली से संवर रहा खिसोरा का भविष्य, बंजर भूमि पर विकसित हो रहा हरित उद्यान रायपु : 11 बी.टी. रोड सहित 15 कार्यों के लिए 5.50 करोड़ स्वीकृत 1 घंटे पहले रायपु : 11 बी.टी. रोड सहित 15 कार्यों के लिए 5.50 करोड़ स्वीकृत प्रदेश के स्कूलों में 5 दिसंबर तक ‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’ का आयोजन 1 घंटे पहले प्रदेश के स्कूलों में 5 दिसंबर तक ‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’ का आयोजन
Chhattisgarh

धान खरीदी को मिल रही गति, रकबा समर्पण में भी किसान निभा रहे सक्रिय भागीदारी

धमतरी जिले में 10 हजार से अधिक किसानों ने बेचा 3.55 लाख क्विंटल धान 4,403 किसानों ने किया 209.87 हेक्टेयर रकबे का समर्पण, पारदर्शी उपार्जन व्यवस्था को मिल रही मजबूती रायपुर, 27 नवंबर 2026 छत्तीसगढ़...

धान खरीदी को मिल रही गति, रकबा समर्पण में भी किसान निभा रहे सक्रिय भागीदारी

इम्पेक्ट न्यूज। रायपुर। धमतरी जिले में 10 हजार से अधिक किसानों ने बेचा 3.55 लाख क्विंटल धान

4,403 किसानों ने किया 209.87 हेक्टेयर रकबे का समर्पण, पारदर्शी उपार्जन व्यवस्था को मिल रही मजबूती

रायपुर, 27 नवंबर 2026

छत्तीसगढ़ शासन की किसान हितैषी एवं पारदर्शी धान उपार्जन व्यवस्था के तहत धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। किसान उत्साहपूर्वक अपनी उपज का विक्रय करने के साथ ही रकबा समर्पण की प्रक्रिया में भी सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। धमतरी जिले में अब तक 10 हजार 196 किसानों से 3 लाख 55 हजार 257.60 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। वहीं 4,403 किसानों ने 209.87 हेक्टेयर रकबे का समर्पण कर सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था में अपना योगदान दिया है।

*धमतरी जिले के कुल 1 लाख 31 हजार 491 किसानों ने धान विक्रय के लिए पंजीयन*

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धमतरी जिले के कुल 1 लाख 31 हजार 491 किसानों ने धान विक्रय के लिए पंजीयन कराया है। इनमें 77 हजार 603 सीमांत, 51 हजार 493 लघु तथा 2 हजार 395 दीर्घ कृषक शामिल हैं। अब तक धान का विक्रय करने वाले किसानों में 6 हजार 236 सीमांत, 3 हजार 721 लघु एवं 239 दीर्घ कृषक शामिल हैं। जिले में अभी 1 लाख 21 हजार 295 पंजीकृत किसानों द्वारा धान का विक्रय किया जाना शेष है।

*रकबा समर्पण से पारदर्शी खरीदी व्यवस्था को बढ़ावा*

धान उपार्जन के साथ-साथ रकबा समर्पण की व्यवस्था में भी किसानों की सहभागिता देखने को मिल रही है। किसानों द्वारा अब तक 209.87 हेक्टेयर रकबे का समर्पण किया गया है। इस व्यवस्था से वास्तविक कृषि रकबे के अनुरूप धान उपार्जन का बेहतर नियोजन करने तथा अनियमितताओं पर अंकुश लगाने में मदद मिल रही है। जिले में 27 नवंबर तक उपार्जित धान में 2 लाख 73 हजार 670.40 क्विंटल मोटा धान, 40 हजार 306.40 क्विंटल पतला धान तथा 41 हजार 280.80 क्विंटल सरना धान शामिल है।

*30 नवंबर को 77 हजार क्विंटल से अधिक धान की खरीदी प्रस्तावित*

साप्ताहिक अवकाश के चलते 28 एवं 29 नवंबर को धान खरीदी नहीं होगी। सोमवार 30 नवंबर से उपार्जन का कार्य पुनः प्रारंभ होगा। इसके लिए 1 हजार 912 टोकन जारी किए गए हैं, जिनके माध्यम से 7,725.08 मीट्रिक टन अर्थात 77,250.80 क्विंटल धान की खरीदी प्रस्तावित है। जिला प्रशासन द्वारा उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधाओं, टोकन व्यवस्था के सुचारू संचालन, उपार्जित धान के सुरक्षित रखरखाव तथा खरीदी प्रक्रिया की नियमित निगरानी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

किसानों से निर्धारित तिथि एवं टोकन के अनुरूप धान का विक्रय करने तथा सुव्यवस्थित उपार्जन व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई है।

11359/राठौर/विष्णु