शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
युवाओं को उद्यमिता और नवाचार से जोड़ने तीन दिवसीय बूटकैंप का होगा आयोजन 2 मिनट पहले युवाओं को उद्यमिता और नवाचार से जोड़ने तीन दिवसीय बूटकैंप का होगा आयोजन गांधी चौक और कोतवाली क्षेत्र में तंबाकू नियंत्रण नियमों के उल्लंघन पर 16 दुकानों का चालान 3 मिनट पहले गांधी चौक और कोतवाली क्षेत्र में तंबाकू नियंत्रण नियमों के उल्लंघन पर 16 दुकानों का चालान श्रमिकों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना विभाग की पहली प्राथमिकता 3 मिनट पहले श्रमिकों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना विभाग की पहली प्राथमिकता धान खरीदी केंद्रों में बेहतर इंतजाम, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिल रही सहूलियत 18 मिनट पहले धान खरीदी केंद्रों में बेहतर इंतजाम, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिल रही सहूलियत घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, मेहनत की उपज का बेहतर मूल्य, किसान प्रेम सिंह को मिली दोहरी राहत 18 मिनट पहले घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, मेहनत की उपज का बेहतर मूल्य, किसान प्रेम सिंह को मिली दोहरी राहत धान खरीदी को मिल रही गति, रकबा समर्पण में भी किसान निभा रहे सक्रिय भागीदारी 18 मिनट पहले धान खरीदी को मिल रही गति, रकबा समर्पण में भी किसान निभा रहे सक्रिय भागीदारी 4-5 दिसम्बर को होगा राज्य स्तरीय युवा महोत्सव, 33 जिलों के 3 हजार युवा लेंगे भाग 18 मिनट पहले 4-5 दिसम्बर को होगा राज्य स्तरीय युवा महोत्सव, 33 जिलों के 3 हजार युवा लेंगे भाग उत्तर बस्तर कांकेर : सुरक्षित बचपन अभियान के तहत शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण 33 मिनट पहले उत्तर बस्तर कांकेर : सुरक्षित बचपन अभियान के तहत शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण उत्तर बस्तर कांकेर : जिले में धान खरीदी सुचारू रूप से संचालित 33 मिनट पहले उत्तर बस्तर कांकेर : जिले में धान खरीदी सुचारू रूप से संचालित ऑफलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, बेहतर खरीदी व्यवस्था से किसान धन सिंह को मिली राहत 33 मिनट पहले ऑफलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, बेहतर खरीदी व्यवस्था से किसान धन सिंह को मिली राहत घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, आसानी से बेचा धान, किसान अशोक कुमार को मिली सहूलियत 33 मिनट पहले घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, आसानी से बेचा धान, किसान अशोक कुमार को मिली सहूलियत सी.एम. हेल्पलाइन से ग्रामीणों को मिली पेयजल समस्या से राहत 48 मिनट पहले सी.एम. हेल्पलाइन से ग्रामीणों को मिली पेयजल समस्या से राहत जिले में आपात स्थिति से निपटने सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित 48 मिनट पहले जिले में आपात स्थिति से निपटने सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, 602 किसानों से 3,254 मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी 48 मिनट पहले समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, 602 किसानों से 3,254 मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी अनुसूचित जाति उप योजना के तहत 24 किसानों को मिला धनिया का आधार बीज 48 मिनट पहले अनुसूचित जाति उप योजना के तहत 24 किसानों को मिला धनिया का आधार बीज छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी डिजिटल डेटा सुरक्षा और आदान-प्रदान व्यवस्था 1 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी डिजिटल डेटा सुरक्षा और आदान-प्रदान व्यवस्था विशेष लेख : धुएं से आजादी और महिला सशक्तिकरण की नई उड़ान 1 घंटे पहले विशेष लेख : धुएं से आजादी और महिला सशक्तिकरण की नई उड़ान छत्तीसगढ़ में अब तक 4.44 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी 1 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में अब तक 4.44 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी बुमराह का विकेटों के लिए सूखा जारी, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया करियर का तीसरा सबसे बड़ा रिकॉर्ड 1 घंटे पहले बुमराह का विकेटों के लिए सूखा जारी, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया करियर का तीसरा सबसे बड़ा रिकॉर्ड छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन से उद्यमिता विकास की व्यापक संभावनाएं मौजूद: विशेषज्ञ 1 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन से उद्यमिता विकास की व्यापक संभावनाएं मौजूद: विशेषज्ञ
व्यापार

युवाओं को उद्यमिता और नवाचार से जोड़ने तीन दिवसीय बूटकैंप का होगा आयोजन

एआई (AI) आधारित प्लेटफॉर्म से सीखेंगे बिजनेस मॉडल तैयार करने, बाजार की समझ विकसित करने और प्रभावी पिचिंग के गुर धमतरी 27 नवंबर 2026 युवाओं में उद्यमशीलता की भावना विकसित करने, नवाचार को प्रोत्साहित करने...

युवाओं को उद्यमिता और नवाचार से जोड़ने तीन दिवसीय बूटकैंप का होगा आयोजन

इम्पेक्ट न्यूज। धमतरी। एआई (AI) आधारित प्लेटफॉर्म से सीखेंगे बिजनेस मॉडल तैयार करने, बाजार की समझ विकसित करने और प्रभावी पिचिंग के गुर

धमतरी 27 नवंबर 2026

युवाओं में उद्यमशीलता की भावना विकसित करने, नवाचार को प्रोत्साहित करने तथा स्वरोजगार एवं स्टार्टअप की संभावनाओं को साकार करने के उद्देश्य से धमतरी में तीन दिवसीय उद्यमिता बूटकैंप का आयोजन किया जा रहा है। नेशनल एंटरप्रेन्योरशिप नेटवर्क (एनईएन) एवं वाधवानी फाउंडेशन के वाधवानी इग्नाइट कार्यक्रम के अंतर्गत यह बूटकैंप 28 से 30 नवंबर 2026 तक लाइवलीहुड कॉलेज, धमतरी में आयोजित होगा।

इस बूटकैंप में उद्यमिता, नवाचार और नए व्यावसायिक उपक्रम (वेंचर) स्थापित करने में रुचि रखने वाले सभी इच्छुक व्यक्ति भाग ले सकेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को केवल व्यवसाय शुरू करने की अवधारणा तक सीमित न रखकर, उनकी सोच को एक व्यावहारिक, व्यवहार्य और निवेश के लिए तैयार व्यावसायिक प्रस्ताव (वेंचर-रेडी पिच) के रूप में विकसित करने में सक्षम बनाना है।

इसके लिए प्रतिभागियों को एआई-सक्षम डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से आधुनिक उद्यमिता की बारीकियों को सीखने और व्यावहारिक रूप से लागू करने का अवसर मिलेगा।

समस्या की पहचान से लेकर बिजनेस मॉडल और पिचिंग तक मिलेगा प्रशिक्षण बूटकैंप के प्रथम दिन 28 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक ओरिएंटेशन, डिजिटल प्लेटफॉर्म से परिचय एवं ऑनबोर्डिंग, डिजाइन थिंकिंग और व्यावसायिक दृष्टिकोण से समस्याओं की पहचान पर सत्र होंगे। दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक संभावित ग्राहकों की पहचान तथा उत्पाद एवं सेवाओं के विक्रय से जुड़ी रणनीतियों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा।

दूसरे दिन 29 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक समस्या के समाधान की संभावनाओं, नए व्यावसायिक अवसरों की पहचान और मार्केटिंग संबंधी पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं, दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक न्यूनतम व्यवहार्य उत्पाद (एमवीपी) तैयार करने की प्रक्रिया समझाई जाएगी, जिससे प्रतिभागी अपने व्यावसायिक विचार को शुरुआती उत्पाद या सेवा के रूप में विकसित करने की समझ प्राप्त कर सकें।

तीसरे एवं अंतिम दिन 30 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक बिजनेस से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं एवं व्यावसायिक मॉडल पर चर्चा होगी। इसके बाद दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक वित्तीय प्रबंधन और प्रभावी पिचिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें प्रतिभागियों को अपने व्यावसायिक विचार को स्पष्ट, तार्किक और प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करने की समझ विकसित करने का अवसर मिलेगा। तीनों दिन दोपहर 1 से 2 बजे तक भोजनावकाश रहेगा।

विचारों को व्यावहारिक उद्यम में बदलने का अवसर यह बूटकैंप ऐसे युवाओं, नवाचारकर्ताओं और भावी उद्यमियों के लिए उपयोगी होगा, जो अपने आसपास की समस्याओं में व्यावसायिक अवसर तलाशना चाहते हैं तथा अपने विचारों को रोजगार सृजन और आर्थिक गतिविधियों से जोड़ना चाहते हैं। प्रशिक्षण के दौरान बाजार की मांग को समझने, ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप समाधान विकसित करने, शुरुआती उत्पाद तैयार करने, वित्तीय योजना बनाने और अपने उद्यम की प्रभावी प्रस्तुति देने जैसे महत्वपूर्ण कौशलों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

जिले में उद्यमिता और नवाचार के अनुकूल वातावरण तैयार करने की दिशा में यह पहल युवाओं को पारंपरिक रोजगार विकल्पों से आगे बढ़कर स्वयं का उद्यम स्थापित करने के लिए प्रेरित करेगी। इच्छुक प्रतिभागी 28, 29 और 30 नवंबर को लाइवलीहुड कॉलेज, धमतरी में आयोजित इस बूटकैंप में शामिल होकर सीखने, प्रयोग करने और अपने व्यावसायिक विचारों को नई दिशा देने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं। क्रमांक-166/1431/पाराशर