शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
पीएम सूर्य घर योजना से आंवराभाटा निवासी श्रीमती रेवती ध्रुव को मिली बिजली बिल से राहत, अब आ रहा शून्य बिल अभी-अभी पीएम सूर्य घर योजना से आंवराभाटा निवासी श्रीमती रेवती ध्रुव को मिली बिजली बिल से राहत, अब आ रहा शून्य बिल CG-ACE योजना के तहत यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए दिल्ली में निःशुल्क कोचिंग का अवसर, ऑनलाइन आवेदन 30 नवंबर तक अभी-अभी CG-ACE योजना के तहत यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए दिल्ली में निःशुल्क कोचिंग का अवसर, ऑनलाइन आवेदन 30 नवंबर तक जिले में 29 नवंबर को आयोजित होगा ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ का ऐतिहासिक 100वां संस्करण अभी-अभी जिले में 29 नवंबर को आयोजित होगा ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ का ऐतिहासिक 100वां संस्करण युवाओं को उद्यमिता और नवाचार से जोड़ने तीन दिवसीय बूटकैंप का होगा आयोजन 14 मिनट पहले युवाओं को उद्यमिता और नवाचार से जोड़ने तीन दिवसीय बूटकैंप का होगा आयोजन गांधी चौक और कोतवाली क्षेत्र में तंबाकू नियंत्रण नियमों के उल्लंघन पर 16 दुकानों का चालान 15 मिनट पहले गांधी चौक और कोतवाली क्षेत्र में तंबाकू नियंत्रण नियमों के उल्लंघन पर 16 दुकानों का चालान श्रमिकों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना विभाग की पहली प्राथमिकता 15 मिनट पहले श्रमिकों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना विभाग की पहली प्राथमिकता धान खरीदी केंद्रों में बेहतर इंतजाम, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिल रही सहूलियत 30 मिनट पहले धान खरीदी केंद्रों में बेहतर इंतजाम, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिल रही सहूलियत घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, मेहनत की उपज का बेहतर मूल्य, किसान प्रेम सिंह को मिली दोहरी राहत 30 मिनट पहले घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, मेहनत की उपज का बेहतर मूल्य, किसान प्रेम सिंह को मिली दोहरी राहत धान खरीदी को मिल रही गति, रकबा समर्पण में भी किसान निभा रहे सक्रिय भागीदारी 30 मिनट पहले धान खरीदी को मिल रही गति, रकबा समर्पण में भी किसान निभा रहे सक्रिय भागीदारी 4-5 दिसम्बर को होगा राज्य स्तरीय युवा महोत्सव, 33 जिलों के 3 हजार युवा लेंगे भाग 30 मिनट पहले 4-5 दिसम्बर को होगा राज्य स्तरीय युवा महोत्सव, 33 जिलों के 3 हजार युवा लेंगे भाग तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर कल जलेगा दीप, दीपथून स्तंभ को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश 43 मिनट पहले तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर कल जलेगा दीप, दीपथून स्तंभ को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश उत्तर बस्तर कांकेर : सुरक्षित बचपन अभियान के तहत शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण 45 मिनट पहले उत्तर बस्तर कांकेर : सुरक्षित बचपन अभियान के तहत शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण उत्तर बस्तर कांकेर : जिले में धान खरीदी सुचारू रूप से संचालित 45 मिनट पहले उत्तर बस्तर कांकेर : जिले में धान खरीदी सुचारू रूप से संचालित ऑफलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, बेहतर खरीदी व्यवस्था से किसान धन सिंह को मिली राहत 45 मिनट पहले ऑफलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, बेहतर खरीदी व्यवस्था से किसान धन सिंह को मिली राहत घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, आसानी से बेचा धान, किसान अशोक कुमार को मिली सहूलियत 45 मिनट पहले घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, आसानी से बेचा धान, किसान अशोक कुमार को मिली सहूलियत नक्सलवाद से निपटने वाले C-60 कमांडो की नई भूमिका, अब शहरों में संभालेंगे सुरक्षा मोर्चा 48 मिनट पहले नक्सलवाद से निपटने वाले C-60 कमांडो की नई भूमिका, अब शहरों में संभालेंगे सुरक्षा मोर्चा सी.एम. हेल्पलाइन से ग्रामीणों को मिली पेयजल समस्या से राहत 1 घंटे पहले सी.एम. हेल्पलाइन से ग्रामीणों को मिली पेयजल समस्या से राहत जिले में आपात स्थिति से निपटने सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित 1 घंटे पहले जिले में आपात स्थिति से निपटने सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, 602 किसानों से 3,254 मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी 1 घंटे पहले समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, 602 किसानों से 3,254 मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी अनुसूचित जाति उप योजना के तहत 24 किसानों को मिला धनिया का आधार बीज 1 घंटे पहले अनुसूचित जाति उप योजना के तहत 24 किसानों को मिला धनिया का आधार बीज
Chhattisgarh

जिले में 29 नवंबर को आयोजित होगा ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ का ऐतिहासिक 100वां संस्करण

कलेक्टर कार्यालय से कारली चौक तक निकाली जाएगी साइकिल रैली, युवाओं एवं नागरिकों को दिया जाएगा स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दंतेवाड़ा, 27 नवंबर 2026 युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की पहल के अंतर्गत...

जिले में 29 नवंबर को आयोजित होगा ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ का ऐतिहासिक 100वां संस्करण

इम्पेक्ट न्यूज। दंतेवाड़ा। कलेक्टर कार्यालय से कारली चौक तक निकाली जाएगी साइकिल रैली, युवाओं एवं नागरिकों को दिया जाएगा स्वस्थ जीवनशैली का संदेश

दंतेवाड़ा, 27 नवंबर 2026

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की पहल के अंतर्गत मेरा युवा भारत (माय भारत), दंतेवाड़ा द्वारा रविवार, 29 नवंबर 2026 को ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ अभियान के ऐतिहासिक 100वें संस्करण का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जिले में विशेष साइकिल रैली आयोजित की जाएगी। इसके माध्यम से युवाओं एवं आम नागरिकों को नियमित व्यायाम, फिटनेस, खेल भावना, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार साइकिल रैली कलेक्टर कार्यालय, दंतेवाड़ा से प्रारंभ होकर कारली चौक तक जाएगी तथा वहां से वापस कलेक्टर कार्यालय पहुंचेगी। आयोजन में जिले के युवाओं, युवा मंडलों, खेल प्रेमियों एवं आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई है। ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण भारत के ओलंपिक आंदोलन और भविष्य में ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने के देश के संकल्प को समर्पित है।

इस विशेष आयोजन की थीम ओलंपिक के तीन मूलभूत मूल्यों उत्कृष्टता, सम्मान और मित्रता पर आधारित है। साइकिल रैली के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, आपसी सहयोग, खेल भावना और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2024 में प्रारंभ हुआ ‘संडेज ऑन साइकिल’ अभियान आज देशभर में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने का माध्यम बन रहा है।

इस अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री के संदेश ‘फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज’ को जन-जन तक पहुंचाना है। साइकिलिंग एक सरल, सुलभ एवं पर्यावरण अनुकूल गतिविधि है, जो शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ ही सक्रिय जीवनशैली अपनाने और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देती है।

मेरा युवा भारत, दंतेवाड़ा द्वारा जिले के समस्त युवाओं एवं नागरिकों से इस ऐतिहासिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर फिटनेस को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ, सक्रिय एवं खेलप्रेमी भारत के निर्माण में सहभागी बनने की अपील की गई है। स.क्र/1254