शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन से उद्यमिता विकास की व्यापक संभावनाएं मौजूद: विशेषज्ञ 13 मिनट पहले छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन से उद्यमिता विकास की व्यापक संभावनाएं मौजूद: विशेषज्ञ हरियाली से संवर रहा खिसोरा का भविष्य, बंजर भूमि पर विकसित हो रहा हरित उद्यान 43 मिनट पहले हरियाली से संवर रहा खिसोरा का भविष्य, बंजर भूमि पर विकसित हो रहा हरित उद्यान रायपु : 11 बी.टी. रोड सहित 15 कार्यों के लिए 5.50 करोड़ स्वीकृत 43 मिनट पहले रायपु : 11 बी.टी. रोड सहित 15 कार्यों के लिए 5.50 करोड़ स्वीकृत प्रदेश के स्कूलों में 5 दिसंबर तक ‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’ का आयोजन 43 मिनट पहले प्रदेश के स्कूलों में 5 दिसंबर तक ‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’ का आयोजन रायगढ़ में 602 किसानों से 3,254 मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी 58 मिनट पहले रायगढ़ में 602 किसानों से 3,254 मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी मोदी कैबिनेट से डिलिमिटेशन बिल को मंजूरी, लोकसभा में 50% बढ़ सकती हैं सीटें 1 घंटे पहले मोदी कैबिनेट से डिलिमिटेशन बिल को मंजूरी, लोकसभा में 50% बढ़ सकती हैं सीटें राज्य स्तरीय युवा उत्सव में रॉक बैंड प्रतिभाओं को मिलेगा सीधे मंच पर प्रस्तुति का अवसर 1 घंटे पहले राज्य स्तरीय युवा उत्सव में रॉक बैंड प्रतिभाओं को मिलेगा सीधे मंच पर प्रस्तुति का अवसर ’फिट इंडिया के 100वें संस्करण पर 29 नवंबर को जिले में होगा ‘संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन’ 1 घंटे पहले ’फिट इंडिया के 100वें संस्करण पर 29 नवंबर को जिले में होगा ‘संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन’ ’गोटुल परिसर में चौपाल आयोजित कर पीएम आवास एवं पीएम जनमन योजना के निर्माण कार्यों की समीक्षा’ 1 घंटे पहले ’गोटुल परिसर में चौपाल आयोजित कर पीएम आवास एवं पीएम जनमन योजना के निर्माण कार्यों की समीक्षा’ ’छोटेडोंगर में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए ‘एनिमल इंडक्शन प्रोग्राम’ की पहल’ 1 घंटे पहले ’छोटेडोंगर में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए ‘एनिमल इंडक्शन प्रोग्राम’ की पहल’ ’मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत नारायणपुर से 11 यात्रियों का दल तीर्थयात्रा पर रवाना’ 1 घंटे पहले ’मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत नारायणपुर से 11 यात्रियों का दल तीर्थयात्रा पर रवाना’ ’दक्षिण क्षेत्रीय अंतर महाविद्यालयीन खेल प्रतियोगिता में नारायणपुर कृषि महाविद्यालय बना उपविजेता’ 1 घंटे पहले ’दक्षिण क्षेत्रीय अंतर महाविद्यालयीन खेल प्रतियोगिता में नारायणपुर कृषि महाविद्यालय बना उपविजेता’ मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर कौशल विकास एवं परिवार सशक्तिकरण योजना के तहत 7 हितग्राहियों को मिलेगा प्रशिक्षण 1 घंटे पहले मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर कौशल विकास एवं परिवार सशक्तिकरण योजना के तहत 7 हितग्राहियों को मिलेगा प्रशिक्षण पीएम-जनमन योजना से सुखनी के पक्के घर का सपना हुआ साकार, पहाड़ी कोरवा परिवार के जीवन में आई खुशहाली 1 घंटे पहले पीएम-जनमन योजना से सुखनी के पक्के घर का सपना हुआ साकार, पहाड़ी कोरवा परिवार के जीवन में आई खुशहाली स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया भाषाई कौशल 2 घंटे पहले स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया भाषाई कौशल नक्सली डंप से बरामद 10 लाख रुपये पर प्रशासन ने मंगाई दावा-आपत्ति 2 घंटे पहले नक्सली डंप से बरामद 10 लाख रुपये पर प्रशासन ने मंगाई दावा-आपत्ति सुदूर अंचल की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने बिहान की पहल, सक्षम केंद्र में दीदियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण 2 घंटे पहले सुदूर अंचल की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने बिहान की पहल, सक्षम केंद्र में दीदियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण सेवा सेतु से रोमन कुमार को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र 2 घंटे पहले सेवा सेतु से रोमन कुमार को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र तेलंगाना की बिजली पर निर्भर पामेड़ का ‘वनवास’ खत्म होने की ओर, कोंडापल्ली में सब-स्टेशन के लिए सर्वे 2 घंटे पहले तेलंगाना की बिजली पर निर्भर पामेड़ का ‘वनवास’ खत्म होने की ओर, कोंडापल्ली में सब-स्टेशन के लिए सर्वे बस्तर ओलंपिक 2026 : ‘बस्तर ओलंपिक“ से निखर रही खेल प्रतिभाएं 3 घंटे पहले बस्तर ओलंपिक 2026 : ‘बस्तर ओलंपिक“ से निखर रही खेल प्रतिभाएं
राजनीति

चुनावी सभा से जेपी नड्डा का ‘INDI अलायंस पर जोरदार प्रहार, गठबंधन के आधे नेता जेल में और आधे नेता बेल पर हैं

नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए बुधवार को कहा कि 'इंडी अलायंस' के आधे नेता जेल में हैं और आधे ‘बेल' (जमानत) पर हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इनको देश से कोई लेना देना नहीं है। ये परिवार बचाने में लगे हैं, अपनी पार्टियां बचाने में लगे हैं। इसके विपरीत, भाजपा मोदी जी के नेतृत्व में देश को आगे ले जाने का काम कर रही है।'' नड्डा झालावाड़ में भाजपा की चुनाव सभा को संबोधित कर रहे थे।

यह दो ही चीजों का अलायंस है
उन्होंने कहा, ‘‘आज-कल ‘इंडी अलायंस' बहुत चल रहा है। यह ‘इंडी अलायंस' क्या है? यह दो ही चीजों का अलायंस (गठबंधन) है… एक तो भ्रष्टाचार बचाओ गठबंधन और दूसरा उन परिवारों की पार्टियां हैं जिसमें अध्यक्ष भी परिवार का, संसदीय बोर्ड भी परिवार का, महासचिव भी परिवार का और उसमें मंत्री भी परिवार का… ऐसी परिवारवादी पार्टियां अपनी पार्टी को बचाने में लगी हैं।'' कांग्रेस पर कोयला घोटाले सहित कई घोटालों में संलिप्त होने का आरोप लगाते हुए नड्डा ने कहा, ‘‘यानि गगन नहीं छोड़ा, पाताल नहीं छोड़ा, जल नहीं छोड़ा, तीनों लोकों में घोटाला ही घोटाला।'' उन्होंने विपक्षी गठबंधन से जुड़े अखिलेश यादव, लालू यादव, तेजस्वी यादव, ममता बनर्जी एवं अरविंद केजरीवाल सहित अनेक नेताओं पर विभिन्न घोटालों में शामिल होने का आरोप लगाया।
 
नेता आधे जेल में हैं और आधे जमानत पर
नड्डा ने कहा, ‘‘आप बताइए राहुल गांधी जमानत पर हैं या नहीं? सोनिया गांधी जमानत पर हैं या नहीं? पी चिदंबरम जमानत पर हैं या नहीं? आप बताइए संजय सिंह जमानत पर हैं या नहीं?… सब जमानत पर हैं कि नहीं? आप बताइए अरविंद केजरीवाल जेल में हैं कि नहीं? आप बताइए कविता जेल में है या नहीं? आप बताइए मनीष सिसोदिया जेल में है कि नहीं है? आप बताइए सत्येंद्र जैन जेल में हैं कि नहीं हैं? ये इंडी एलायंस के नेता आधे जेल में हैं और आधे जमानत पर हैं।''
 
पीएम के तृत्व में देश तेज गति से आगे बढ़ रहा
भाजपा अध्यक्ष ने कहा,‘‘.. यह भाजपा है जो मोदी जी के नेतृत्व में देश को आगे ले जाने का काम कर रही है। हम विकसित भारत के संकल्प को लेकर आगे बढ़े हैं। हम गांव, गरीब, वंचित, पीड़ित, शोषित, दलित, युवा, किसान, महिला– इनकी आंखों के आंसू को पोंछ कर एक नए भारत को आगे बढ़ाने के काम में मोदी जी के नेतृत्व में लगे हैं। इस काम में हम जुटे हैं।'' उन्होंने कहा कि भारत देश में भ्रष्टाचार मुक्त और विकासोन्मुखी सरकार की आकांक्षा रखता है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज गांवों की तस्वीर बदल गई है। उन्होंने कहा,‘‘भारत की आकांक्षा है कि देश में भ्रष्टाचार मुक्त, विकास युक्त सरकार हो। भारत की आकांक्षा है कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेज गति से आगे बढ़े। भारत की आकांक्षा है कि मोदी के नेतृत्व में देश अकल्पनीय विकास के माध्यम से एक विकसित देश के रूप में खड़ा हो जाए।''
 
मात्र 1,000 दिन में 18,000 गांवों को बिजली पहुंचाई
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश तेज गति से आगे बढ़ा है और उनके नेतृत्व में गांवों की तस्वीर बदल गई है। उन्होंने दावा किया कि 2014 में देश का प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने मात्र 1,000 दिन में 18,000 गांवों को बिजली पहुंचाई। केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज दिया जा रहा है, परिणाम स्वरूप आज देश में करीब 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठ गए हैं। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एवं झालावाड़ बारां से पार्टी के प्रत्याशी दुष्यंत सिंह भी मौजूद थे।

राजस्थान में दो चरणों में मतदान
राजस्थान में लोकसभा चुनाव दो चरणों में 19 और 26 अप्रैल को होंगे। पहले चरण में 19 अप्रैल को 12 सीट–गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर में मतदान होगा। दूसरे चरण में 13 सीट– टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारां पर 26 अप्रैल को मतदान होगा।