गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे 5 मिनट पहले सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित 6 मिनट पहले खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी 20 मिनट पहले सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान 20 मिनट पहले चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य 20 मिनट पहले खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई 20 मिनट पहले एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई कोटपा एक्ट के तहत बिश्रामपुर में 50 चालानी कार्रवाई, 05 हजार रुपये जुर्माना वसूला 20 मिनट पहले कोटपा एक्ट के तहत बिश्रामपुर में 50 चालानी कार्रवाई, 05 हजार रुपये जुर्माना वसूला सेवा सेतु से सुगम हुई शासकीय सेवाओं की राह, महज दो दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र 20 मिनट पहले सेवा सेतु से सुगम हुई शासकीय सेवाओं की राह, महज दो दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित 20 मिनट पहले पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित घर बैठे ऑनलाइन टोकन, धान विक्रय में मिली बड़ी सहूलियत 21 मिनट पहले घर बैठे ऑनलाइन टोकन, धान विक्रय में मिली बड़ी सहूलियत ’परंपरागत धान की खेती से उन्नत सब्जी उत्पादन की ओर बढ़े कदम, रूकमणी नाग की बढ़ी आमदनी’ 35 मिनट पहले ’परंपरागत धान की खेती से उन्नत सब्जी उत्पादन की ओर बढ़े कदम, रूकमणी नाग की बढ़ी आमदनी’ जनसमस्याओं के निराकरण हेतु गांव-गांव लगेगा समाधान शिविर , 23 नवंबर से होगी शुरुआत’ 35 मिनट पहले जनसमस्याओं के निराकरण हेतु गांव-गांव लगेगा समाधान शिविर , 23 नवंबर से होगी शुरुआत’ ’जिले में 25 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन’ 35 मिनट पहले ’जिले में 25 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन’ ’अबूझमाड़ के गोमे और कोंगे में सुशासन एक्सप्रेस शिविर से ग्रामीणों को मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभ’ 35 मिनट पहले ’अबूझमाड़ के गोमे और कोंगे में सुशासन एक्सप्रेस शिविर से ग्रामीणों को मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभ’ ’जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का उत्साहपूर्ण आयोजन संपन्न, खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन’ 35 मिनट पहले ’जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का उत्साहपूर्ण आयोजन संपन्न, खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन’ ’माओवाद की खात्मा से अबूझमाड़ में जनजातीय गौरव, शांति और विकास का नया सवेरा’ 35 मिनट पहले ’माओवाद की खात्मा से अबूझमाड़ में जनजातीय गौरव, शांति और विकास का नया सवेरा’ जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 20 नवम्बर 2026 को इंडोर स्टेडियम में 35 मिनट पहले जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 20 नवम्बर 2026 को इंडोर स्टेडियम में जल जीवन मिशन से महिलाओं को पानी की मशक्कत से राहत, बदल रही दिनचर्या 36 मिनट पहले जल जीवन मिशन से महिलाओं को पानी की मशक्कत से राहत, बदल रही दिनचर्या धुरंधर’ में बीमार दिखा दाऊद, कामरान फरीदी ने किए चौंकाने वाले खुलासे 42 मिनट पहले धुरंधर’ में बीमार दिखा दाऊद, कामरान फरीदी ने किए चौंकाने वाले खुलासे कस्टम मिलिंग का चावल जमा न करने पर राजपुर की सर्वमंगला राइस मिल सील 50 मिनट पहले कस्टम मिलिंग का चावल जमा न करने पर राजपुर की सर्वमंगला राइस मिल सील
राष्ट्रीय

बाबरी केस के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी को मिला राम मंदिर कार्यक्रम का न्योता

अयोध्या
अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए बाबरी मस्जिद के मुख्य पक्षकार रहे इकबाल अंसारी को भी न्योता दिया गया है। राम मंदिर में 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है और इस कार्यक्रम में पीएम मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ समेत छह हजार से ज्यादा लोगों की वहां मौजूदगी रहेगी। इकबाल अंसारी को शुक्रवार को इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया।

श्रीराम राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से आरएसएस के वर्कर्स ने इकबाल अंसारी को निमंत्रण कार्ड दिया। इस मौके पर इकबाल काफी खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि भगवान राम अयोध्या में साक्षात विराजमान होने जा रहे हैं। जो भी दर्शन करेंगे, वे अच्छा काम करेंगे और उनकी नीयत अच्छी होगी। वे भगवान के बताए रास्ते पर चलेंगे। हमें इस बात की खुशी है कि भगवान राम साक्षात विराजमान होंगे।

इकबाल अंसारी ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि हम सबको सलाह देते हैं कि अयोध्या ऐसी धरती है जहां पर हिंदू-मुस्लिम, सिख और ईसारी का भाईचारा बना हुआ है और आगे भी बना रहेगा। 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने जो फैसला किया, उसका देशभर के मुस्लिम ने सम्मान किया और कहीं भी धरना-प्रदर्शन नहीं हुआ। आज हिंदू-मुस्लिमों में कोई दरार नहीं है। मंदिर का काम पूरा हो चुका है और भगवान राम वहां विराजमान हो रहे हैं। अयोध्यावासी भी खुश हैं और हम भी खुश हैं।

इससे पहले, 30 दिसंबर को जब पीएम मोदी का अयोध्या में रोड शो हुआ था, तब भी इकबाल अंसारी वहां पहुंचे थे। उन्होंने भी पीएम मोदी पर फूल बरसाए थे। इस दौरान इकबाल ने कहा था कि अयोध्या में सब हिंदू-मुस्लिम एक साथ मिलकर रहते हैं और एक-दूसरे के कार्यक्रमों में भी शामिल होते हैं। अयोध्या लोगों को यही पैगाम देती आई है। इकबाल अंसारी के पिता हाशिम अंसारी राम जन्मभूमि विवाद में मुख्य वादी थे। उनके निधन हो जाने के बाद उनके बेटे इकबाल अंसारी ने सुप्रीम कोर्ट में बाबरी केस में मुख्य पक्षकार की भूमिका निभाई।