गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी अभी-अभी सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान अभी-अभी चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य अभी-अभी खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई अभी-अभी एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई कोटपा एक्ट के तहत बिश्रामपुर में 50 चालानी कार्रवाई, 05 हजार रुपये जुर्माना वसूला अभी-अभी कोटपा एक्ट के तहत बिश्रामपुर में 50 चालानी कार्रवाई, 05 हजार रुपये जुर्माना वसूला सेवा सेतु से सुगम हुई शासकीय सेवाओं की राह, महज दो दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र अभी-अभी सेवा सेतु से सुगम हुई शासकीय सेवाओं की राह, महज दो दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित 1 मिनट पहले पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित घर बैठे ऑनलाइन टोकन, धान विक्रय में मिली बड़ी सहूलियत 1 मिनट पहले घर बैठे ऑनलाइन टोकन, धान विक्रय में मिली बड़ी सहूलियत ’परंपरागत धान की खेती से उन्नत सब्जी उत्पादन की ओर बढ़े कदम, रूकमणी नाग की बढ़ी आमदनी’ 15 मिनट पहले ’परंपरागत धान की खेती से उन्नत सब्जी उत्पादन की ओर बढ़े कदम, रूकमणी नाग की बढ़ी आमदनी’ जनसमस्याओं के निराकरण हेतु गांव-गांव लगेगा समाधान शिविर , 23 नवंबर से होगी शुरुआत’ 15 मिनट पहले जनसमस्याओं के निराकरण हेतु गांव-गांव लगेगा समाधान शिविर , 23 नवंबर से होगी शुरुआत’ ’जिले में 25 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन’ 15 मिनट पहले ’जिले में 25 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन’ ’अबूझमाड़ के गोमे और कोंगे में सुशासन एक्सप्रेस शिविर से ग्रामीणों को मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभ’ 15 मिनट पहले ’अबूझमाड़ के गोमे और कोंगे में सुशासन एक्सप्रेस शिविर से ग्रामीणों को मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभ’ ’जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का उत्साहपूर्ण आयोजन संपन्न, खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन’ 15 मिनट पहले ’जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का उत्साहपूर्ण आयोजन संपन्न, खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन’ ’माओवाद की खात्मा से अबूझमाड़ में जनजातीय गौरव, शांति और विकास का नया सवेरा’ 16 मिनट पहले ’माओवाद की खात्मा से अबूझमाड़ में जनजातीय गौरव, शांति और विकास का नया सवेरा’ जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 20 नवम्बर 2026 को इंडोर स्टेडियम में 16 मिनट पहले जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 20 नवम्बर 2026 को इंडोर स्टेडियम में जल जीवन मिशन से महिलाओं को पानी की मशक्कत से राहत, बदल रही दिनचर्या 16 मिनट पहले जल जीवन मिशन से महिलाओं को पानी की मशक्कत से राहत, बदल रही दिनचर्या धुरंधर’ में बीमार दिखा दाऊद, कामरान फरीदी ने किए चौंकाने वाले खुलासे 22 मिनट पहले धुरंधर’ में बीमार दिखा दाऊद, कामरान फरीदी ने किए चौंकाने वाले खुलासे कस्टम मिलिंग का चावल जमा न करने पर राजपुर की सर्वमंगला राइस मिल सील 30 मिनट पहले कस्टम मिलिंग का चावल जमा न करने पर राजपुर की सर्वमंगला राइस मिल सील निर्वाचन साक्षरता क्लब की जिला स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सम्पन्न, विजेताओं को मिले प्रमाण-पत्र 30 मिनट पहले निर्वाचन साक्षरता क्लब की जिला स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सम्पन्न, विजेताओं को मिले प्रमाण-पत्र दो ट्रैक्टरों सहित 116 बोरी धान डिंडो चौकी के सुपुर्द 30 मिनट पहले दो ट्रैक्टरों सहित 116 बोरी धान डिंडो चौकी के सुपुर्द
Chhattisgarh

खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य

नक्सलवाद के साये से निकलकर खेल और उत्साह की नई पहचान बना रहा बस्तर, महिलाओं से लेकर बुजुर्गों तक दिखा अभूतपूर्व जोश बस्तर के दूरस्थ वनांचलों में अब बदलाव की नई इबारत खेल के मैदानों...

खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य

इम्पेक्ट न्यूज। सुकमा। नक्सलवाद के साये से निकलकर खेल और उत्साह की नई पहचान बना रहा बस्तर, महिलाओं से लेकर बुजुर्गों तक दिखा अभूतपूर्व जोश

बस्तर के दूरस्थ वनांचलों में अब बदलाव की नई इबारत खेल के मैदानों में लिखी जा रही है। कभी नक्सलवाद के प्रभाव के लिए पहचाने जाने वाले इन क्षेत्रों में आज खेल, उमंग और उत्साह का माहौल नजर आ रहा है। इसकी जीवंत तस्वीर गुरुवार को हड़मा स्टेडियम सुकमा में आयोजित ‘बस्तर ओलंपिक 2026-27’ के क्लस्टर स्तरीय मुकाबलों में देखने को मिली।

‘हमारा खेल, हमारा बस्तर, हमारी पहचान’ के ध्येय वाक्य के साथ आयोजित इस खेल महाकुंभ में युवाओं के साथ महिलाओं और बुजुर्गों ने भी पूरे उत्साह से भागीदारी निभाई। खास बात यह रही कि ग्रामीण महिलाएं अपने नन्हे बच्चों को गोद में लेकर मैदान पहुंचीं और लंबी दौड़, ऊंची कूद, कबड्डी, तीरंदाजी, बैडमिंटन, कराटे, वॉलीबॉल एवं रस्साकशी जैसी प्रतियोगिताओं में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

बस्तर ओलंपिक अब केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि ग्रामीण अंचलों में विश्वास, सामाजिक सहभागिता और सकारात्मक बदलाव का उत्सव बनता जा रहा है। प्रतियोगिता में शामिल महिला खिलाड़ियों ने आयोजन की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए बताया कि दूर-दराज से पहुंचे खिलाड़ियों के लिए नाश्ते से लेकर दोपहर के भोजन तक बेहतर इंतजाम किए गए हैं। जिला प्रशासन की इस पहल से खिलाड़ियों को प्रोत्साहन के साथ अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है।

खिलाड़ियों ने इस आयोजन के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार भी व्यक्त किया। कलेक्टर अमित कुमार के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ मुकुन्द ठाकुर के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। खिलाड़ियों के लिए स्वच्छ पेयजल, छायादार स्थान, बैठने की व्यवस्था, पौष्टिक भोजन और स्वास्थ्य जांच शिविर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

आकर्षक सेल्फी स्टैंड भी खिलाड़ियों और ग्रामीणों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। एसडीएम सूरज कश्यप सहित संबंधित अधिकारी मैदान में उपस्थित रहकर व्यवस्थाओं की सतत निगरानी कर रहे हैं, ताकि खिलाड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। 16 से 19 नवंबर तक आयोजित क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिताओं के बाद 20 से 23 नवंबर तक विकासखंड स्तर तथा 26 एवं 27 नवंबर को हड़मा स्टेडियम और पुलिस लाइन मैदान सुकमा में जिला स्तरीय स्पर्धाएं आयोजित होंगी।

जूनियर एवं सीनियर वर्ग में विभिन्न खेल विधाओं के माध्यम से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर दिया जा रहा है। जिला प्रशासन की यह पहल खेल प्रतिभाओं को मंच देने के साथ युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा प्रदान कर रही है। खेलों के माध्यम से दूरस्थ अंचलों में शांति, विश्वास और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का यह प्रयास बस्तर को नई पहचान देने के साथ भविष्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।