गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे 5 मिनट पहले सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित 6 मिनट पहले खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी 20 मिनट पहले सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान 20 मिनट पहले चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य 20 मिनट पहले खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई 20 मिनट पहले एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई कोटपा एक्ट के तहत बिश्रामपुर में 50 चालानी कार्रवाई, 05 हजार रुपये जुर्माना वसूला 20 मिनट पहले कोटपा एक्ट के तहत बिश्रामपुर में 50 चालानी कार्रवाई, 05 हजार रुपये जुर्माना वसूला सेवा सेतु से सुगम हुई शासकीय सेवाओं की राह, महज दो दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र 20 मिनट पहले सेवा सेतु से सुगम हुई शासकीय सेवाओं की राह, महज दो दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित 20 मिनट पहले पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित घर बैठे ऑनलाइन टोकन, धान विक्रय में मिली बड़ी सहूलियत 21 मिनट पहले घर बैठे ऑनलाइन टोकन, धान विक्रय में मिली बड़ी सहूलियत ’परंपरागत धान की खेती से उन्नत सब्जी उत्पादन की ओर बढ़े कदम, रूकमणी नाग की बढ़ी आमदनी’ 35 मिनट पहले ’परंपरागत धान की खेती से उन्नत सब्जी उत्पादन की ओर बढ़े कदम, रूकमणी नाग की बढ़ी आमदनी’ जनसमस्याओं के निराकरण हेतु गांव-गांव लगेगा समाधान शिविर , 23 नवंबर से होगी शुरुआत’ 35 मिनट पहले जनसमस्याओं के निराकरण हेतु गांव-गांव लगेगा समाधान शिविर , 23 नवंबर से होगी शुरुआत’ ’जिले में 25 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन’ 35 मिनट पहले ’जिले में 25 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन’ ’अबूझमाड़ के गोमे और कोंगे में सुशासन एक्सप्रेस शिविर से ग्रामीणों को मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभ’ 35 मिनट पहले ’अबूझमाड़ के गोमे और कोंगे में सुशासन एक्सप्रेस शिविर से ग्रामीणों को मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभ’ ’जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का उत्साहपूर्ण आयोजन संपन्न, खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन’ 35 मिनट पहले ’जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का उत्साहपूर्ण आयोजन संपन्न, खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन’ ’माओवाद की खात्मा से अबूझमाड़ में जनजातीय गौरव, शांति और विकास का नया सवेरा’ 35 मिनट पहले ’माओवाद की खात्मा से अबूझमाड़ में जनजातीय गौरव, शांति और विकास का नया सवेरा’ जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 20 नवम्बर 2026 को इंडोर स्टेडियम में 35 मिनट पहले जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 20 नवम्बर 2026 को इंडोर स्टेडियम में जल जीवन मिशन से महिलाओं को पानी की मशक्कत से राहत, बदल रही दिनचर्या 36 मिनट पहले जल जीवन मिशन से महिलाओं को पानी की मशक्कत से राहत, बदल रही दिनचर्या धुरंधर’ में बीमार दिखा दाऊद, कामरान फरीदी ने किए चौंकाने वाले खुलासे 42 मिनट पहले धुरंधर’ में बीमार दिखा दाऊद, कामरान फरीदी ने किए चौंकाने वाले खुलासे कस्टम मिलिंग का चावल जमा न करने पर राजपुर की सर्वमंगला राइस मिल सील 50 मिनट पहले कस्टम मिलिंग का चावल जमा न करने पर राजपुर की सर्वमंगला राइस मिल सील
राष्ट्रीय

भारत की इकॉनमी 2024 में भी यह दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बनी रहेगी – यूएन

नई दिल्ली
 नए साल पर यूएन ने भारत को गुड न्यूज दी है। उसका कहना है कि भारत की इकॉनमी तेजी से बढ़ रही है और 2024 में भी यह दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बनी रहेगी। यूएन का कहना है कि मजबूत घरेलू मांग तथा मैन्यूफैक्चरिंग एवं सेवा क्षेत्रों में मजबूती से भारत का ग्रोत रेट 2024 में 6.2% रहने का अनुमान है। संयुक्त राष्ट्र विश्व आर्थिक स्थिति एवं संभावनाएं (WESP) 2024 रिपोर्ट गुरुवार को जारी की गई। इसमें कहा गया कि दक्षिण एशिया की जीडीपी 2024 में 5.2 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है। इससे भारत में मजबूत विस्तार का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा जो दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनी हुई है।

रिपोर्ट में कहा गया, ‘मजबूत घरेलू मांग तथा विनिर्माण एवं सेवा क्षेत्रों में मजबूत वृद्धि के बीच भारत में वृद्धि दर 2024 में 6.2 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है, जो 2023 के 6.3 प्रतिशत के अनुमान से थोड़ा कम है।’ रिपोर्ट के अनुसार, भारत की 2025 में जीडीपी बढ़कर 6.6 प्रतिशत होने का अनुमान है। इस वर्ष भारत में आर्थिक वृद्धि 6.2 प्रतिशत पर ‘मजबूत’ रहने का अनुमान है, जो मुख्य रूप से मजबूत निजी खपत तथा मजबूत सार्वजनिक निवेश द्वारा समर्थित है। वैश्विक आर्थिक प्रभाग निगरानी शाखा, आर्थिक विश्लेषण एवं नीति प्रभाग (यूएन डीईएसए) के प्रमुख हामिद रशीद ने पत्रकारों से कहा, ‘भारतीय अर्थव्यवस्था ने न केवल इस वर्ष बल्कि पिछले कुछ वर्षों में अपने समकक्षों से बेहतर प्रदर्शन किया है।’

2025 में भी जारी रहेगी रफ्तार
उन्होंने कहा कि भारत की आर्थिक वृद्धि लगातार छह प्रतिशत से अधिक बनी हुई है और हमारा मानना है कि यह 2024 और 2025 में भी जारी रहेगा। इसके साथ ही रिपोर्ट में कहा गया कि सरकारी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं और बहुराष्ट्रीय निवेशों के दम पर भारत में 2023 में निवेश मजबूत रहा, जबकि चीन में निवेश संपत्ति क्षेत्र में प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण प्रभावित हुआ। रिपोर्ट के अनुसार, विकसित अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में निवेश अधिक मजबूत रहा है। दक्षिण एशिया, खासकर भारत में निवेश 2023 में मजबूत रहा।

रिपोर्ट में कहा गया, ‘चीन में निवेश की संभावनाएं संपत्ति क्षेत्र से प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण प्रभावित हुईं, हालांकि बुनियादी ढांचे में सरकारी निवेश आंशिक रूप से निजी निवेश में कमी की भरपाई कर रहे हैं। इसके विपरीत सरकारी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं और बहुराष्ट्रीय निवेशों के दम पर भारत में 2023 में निवेश मजबूत रहा।’ साथ ही रिपोर्ट में इस बात को रेखांकित किया गया कि जलवायु-परिवर्तन से संबंधित घटनाएं 2023 में दक्षिण एशियाई क्षेत्र को नुकसान पहुंचाती रहीं। जुलाई और अगस्त में सूखे का प्रकोप बढ़ा जिससे भारत, नेपाल और बांग्लादेश के अधिकतर हिस्से प्रभावित हुए जबकि पाकिस्तान में औसत से अधिक बारिश ने परेशानी खड़ी की। इन आपदाओं का उन देशों में बेहद गंभीर असर होने की आशंका है जहां कृषि का सकल घरेलू उत्पाद में सबसे बड़ा हिस्सा है।