गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे 5 मिनट पहले सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित 6 मिनट पहले खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी 20 मिनट पहले सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान 20 मिनट पहले चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य 20 मिनट पहले खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई 20 मिनट पहले एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई कोटपा एक्ट के तहत बिश्रामपुर में 50 चालानी कार्रवाई, 05 हजार रुपये जुर्माना वसूला 20 मिनट पहले कोटपा एक्ट के तहत बिश्रामपुर में 50 चालानी कार्रवाई, 05 हजार रुपये जुर्माना वसूला सेवा सेतु से सुगम हुई शासकीय सेवाओं की राह, महज दो दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र 20 मिनट पहले सेवा सेतु से सुगम हुई शासकीय सेवाओं की राह, महज दो दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित 20 मिनट पहले पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित घर बैठे ऑनलाइन टोकन, धान विक्रय में मिली बड़ी सहूलियत 21 मिनट पहले घर बैठे ऑनलाइन टोकन, धान विक्रय में मिली बड़ी सहूलियत ’परंपरागत धान की खेती से उन्नत सब्जी उत्पादन की ओर बढ़े कदम, रूकमणी नाग की बढ़ी आमदनी’ 35 मिनट पहले ’परंपरागत धान की खेती से उन्नत सब्जी उत्पादन की ओर बढ़े कदम, रूकमणी नाग की बढ़ी आमदनी’ जनसमस्याओं के निराकरण हेतु गांव-गांव लगेगा समाधान शिविर , 23 नवंबर से होगी शुरुआत’ 35 मिनट पहले जनसमस्याओं के निराकरण हेतु गांव-गांव लगेगा समाधान शिविर , 23 नवंबर से होगी शुरुआत’ ’जिले में 25 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन’ 35 मिनट पहले ’जिले में 25 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन’ ’अबूझमाड़ के गोमे और कोंगे में सुशासन एक्सप्रेस शिविर से ग्रामीणों को मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभ’ 35 मिनट पहले ’अबूझमाड़ के गोमे और कोंगे में सुशासन एक्सप्रेस शिविर से ग्रामीणों को मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभ’ ’जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का उत्साहपूर्ण आयोजन संपन्न, खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन’ 35 मिनट पहले ’जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का उत्साहपूर्ण आयोजन संपन्न, खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन’ ’माओवाद की खात्मा से अबूझमाड़ में जनजातीय गौरव, शांति और विकास का नया सवेरा’ 35 मिनट पहले ’माओवाद की खात्मा से अबूझमाड़ में जनजातीय गौरव, शांति और विकास का नया सवेरा’ जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 20 नवम्बर 2026 को इंडोर स्टेडियम में 35 मिनट पहले जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 20 नवम्बर 2026 को इंडोर स्टेडियम में जल जीवन मिशन से महिलाओं को पानी की मशक्कत से राहत, बदल रही दिनचर्या 36 मिनट पहले जल जीवन मिशन से महिलाओं को पानी की मशक्कत से राहत, बदल रही दिनचर्या धुरंधर’ में बीमार दिखा दाऊद, कामरान फरीदी ने किए चौंकाने वाले खुलासे 42 मिनट पहले धुरंधर’ में बीमार दिखा दाऊद, कामरान फरीदी ने किए चौंकाने वाले खुलासे कस्टम मिलिंग का चावल जमा न करने पर राजपुर की सर्वमंगला राइस मिल सील 50 मिनट पहले कस्टम मिलिंग का चावल जमा न करने पर राजपुर की सर्वमंगला राइस मिल सील
राष्ट्रीय

अयोध्या में राम मंदिर में ‘प्राण प्रतिष्ठा’ के पल को यादगार बनाने में जुटे दिल्ली के मंदिर

नई दिल्ली
अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर न केवल वहां, बल्कि दिल्ली में भी हर्षोल्लास चरम पर है। राष्ट्रीय राजधानी के मंदिर भी इस ऐतिहासिक पल को यादगार बनाने की तैयारी में जुटे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से इस दिन को ‘दीपावली' की भांति मनाने के लिए अपने घरों में विशेष दीये ‘श्री राम ज्योति' जलाने की अपील की है। दिल्ली में मंदिरों को इस विशेष अवसर पर प्रकाश, सजावट, दीयों और फूलों से सजाया जाएगा। झंडेवालान मंदिर के न्यासी रवींद्र गोयल ने ‘पीटीआई-भाषा' से कहा कि यह मंदिर इस दिन दिवाली मनाएगा और सभी अनुष्ठान किये जाएंगे।
 
गोयल ने कहा,‘‘ झंडेवालान मंदिर 15 जनवरी के मकर संक्राति के दिन से अगले डेढ़ महीने तक अयोध्या में सामुदायिक रसोई घर का आयोजन करेगा।'' उन्होंने बताया कि उस दिन सजावट, दीपमाला, दिनभर भक्ति संगीत और पूजा-अर्चना की जाएगी। दाती महाराज ने कहा कि असोला में श्री सिद्ध शक्ति पीठ शनिधाम मंदिर परिसर के अंदर मंदिर का निर्माण चल रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘ जिस दिन अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा, उसी दिन इस मंदिर में भी प्रभु श्री राम की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।'' उन्होंने यह भी बताया कि 17 जनवरी से असोला के नये मंदिर में विभिन्न कार्यक्रम शुरू होंगे जिनका समापन अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन 22 जनवरी को होगा।
 
उच्चतम न्यायालय ने 2019 में अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण के पक्ष में फैसला सुनाया था। अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में होने वाले ‘प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के लिए इस धर्मनगरी को विशेष तरीके से सजाया-संवारा जा रहा है। यहां लोधी रोड पर स्थित श्री राममंदिर के मंदिर प्रबंधन के प्रवक्ता अजीत झा ने कहा कि उनके मंदिर में प्रतिमाओं को फूलों से सजाया जाएगा तथा सुबह और शाम को प्रार्थना की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि मंदिर के द्वारों को दक्षिण की परंपरा के अनुसार केले के पेड़ से सजाया जाएगा। पंडित लोकेश ने बताया कि कालका मंदिर में दिवाली मनायी जाएगी तथा पूजनोत्सव की रीतियों और मंदिर की सजावट पर विशेष बल दिया जाएगा। कालकाजी मंदिर समिति इस समारोह के सिलसिले में 12 जनवरी को एक बैठक करेगा तथा 22 जनवरी के कार्यक्रम के लिए सजावट का काम तीव्र गति से जारी है।