गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे अभी-अभी सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित अभी-अभी खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी 14 मिनट पहले सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान 14 मिनट पहले चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य 14 मिनट पहले खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई 14 मिनट पहले एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई कोटपा एक्ट के तहत बिश्रामपुर में 50 चालानी कार्रवाई, 05 हजार रुपये जुर्माना वसूला 14 मिनट पहले कोटपा एक्ट के तहत बिश्रामपुर में 50 चालानी कार्रवाई, 05 हजार रुपये जुर्माना वसूला सेवा सेतु से सुगम हुई शासकीय सेवाओं की राह, महज दो दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र 14 मिनट पहले सेवा सेतु से सुगम हुई शासकीय सेवाओं की राह, महज दो दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित 14 मिनट पहले पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित घर बैठे ऑनलाइन टोकन, धान विक्रय में मिली बड़ी सहूलियत 15 मिनट पहले घर बैठे ऑनलाइन टोकन, धान विक्रय में मिली बड़ी सहूलियत ’परंपरागत धान की खेती से उन्नत सब्जी उत्पादन की ओर बढ़े कदम, रूकमणी नाग की बढ़ी आमदनी’ 29 मिनट पहले ’परंपरागत धान की खेती से उन्नत सब्जी उत्पादन की ओर बढ़े कदम, रूकमणी नाग की बढ़ी आमदनी’ जनसमस्याओं के निराकरण हेतु गांव-गांव लगेगा समाधान शिविर , 23 नवंबर से होगी शुरुआत’ 29 मिनट पहले जनसमस्याओं के निराकरण हेतु गांव-गांव लगेगा समाधान शिविर , 23 नवंबर से होगी शुरुआत’ ’जिले में 25 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन’ 29 मिनट पहले ’जिले में 25 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन’ ’अबूझमाड़ के गोमे और कोंगे में सुशासन एक्सप्रेस शिविर से ग्रामीणों को मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभ’ 29 मिनट पहले ’अबूझमाड़ के गोमे और कोंगे में सुशासन एक्सप्रेस शिविर से ग्रामीणों को मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभ’ ’जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का उत्साहपूर्ण आयोजन संपन्न, खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन’ 29 मिनट पहले ’जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का उत्साहपूर्ण आयोजन संपन्न, खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन’ ’माओवाद की खात्मा से अबूझमाड़ में जनजातीय गौरव, शांति और विकास का नया सवेरा’ 29 मिनट पहले ’माओवाद की खात्मा से अबूझमाड़ में जनजातीय गौरव, शांति और विकास का नया सवेरा’ जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 20 नवम्बर 2026 को इंडोर स्टेडियम में 30 मिनट पहले जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 20 नवम्बर 2026 को इंडोर स्टेडियम में जल जीवन मिशन से महिलाओं को पानी की मशक्कत से राहत, बदल रही दिनचर्या 30 मिनट पहले जल जीवन मिशन से महिलाओं को पानी की मशक्कत से राहत, बदल रही दिनचर्या धुरंधर’ में बीमार दिखा दाऊद, कामरान फरीदी ने किए चौंकाने वाले खुलासे 36 मिनट पहले धुरंधर’ में बीमार दिखा दाऊद, कामरान फरीदी ने किए चौंकाने वाले खुलासे कस्टम मिलिंग का चावल जमा न करने पर राजपुर की सर्वमंगला राइस मिल सील 44 मिनट पहले कस्टम मिलिंग का चावल जमा न करने पर राजपुर की सर्वमंगला राइस मिल सील
Chhattisgarh

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित

छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत पदक विजेताओं को मिलेगी 75 हजार तक खेलवृत्ति, 30 नवम्बर तक कर सकते हैं आवेदन राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले वरिष्ठ, जूनियर और सब-जूनियर खिलाड़ियों को सालाना 20...

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित

इम्पेक्ट न्यूज। रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत पदक विजेताओं को मिलेगी 75 हजार तक खेलवृत्ति, 30 नवम्बर तक कर सकते हैं आवेदन

राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले वरिष्ठ, जूनियर और सब-जूनियर खिलाड़ियों को सालाना 20 से 75 हजार तक की खेलवृत्ति

खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत खेलवृत्ति के लिए राज्य के खिलाड़ियों से आवेदन मंगाए हैं। योजना के अंतर्गत प्रदेश के राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को 75 हजार रुपए तक की सालाना खेलवृत्ति दी जाएगी। विभाग द्वारा वरिष्ठ, जूनियर और सब-जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों को पदक के अनुसार 20 हजार रुपए से 75 हजार रुपए तक की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने खेलवृत्ति दी जाती है। इसके लिए पात्र खिलाड़ी 30 नवम्बर तक आवेदन कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले वरिष्ठ वर्ग के खिलाड़ी को 75 हजार रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 50 हजार रुपए और तृतीय स्थान वाले को 40 हजार रुपए की खेलवृत्ति दी जाएगी। जूनियर वर्ग में क्रमशः 60 हजार, 40 हजार और 30 हजार रुपए तथा सब-जूनियर वर्ग में 50 हजार, 25 हजार और 20 हजार रुपए दिए जाएंगे।

खेलवृत्ति के लिए 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के बीच आयोजित अधिकृत राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में अर्जित उपलब्धियों को आधार बनाया जाएगा। ओलंपिक, एशियाई खेल, कॉमनवेल्थ गेम्स और नेशनल गेम्स में शामिल खेल विधाओं की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ी इसके पात्र होंगे। आवेदन में खेल के नाम का उल्लेख करना अनिवार्य है।

खेलवृत्ति के लिए इन खेलों को किया गया है शामिल

छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना में खेलवृत्ति के लिए ओलंपिक खेल एक्वाटिक्स, आर्चरी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, कैनोइंग, साइकिलिंग, इक्वेस्ट्रियन, फेंसिंग, हॉकी, फुटबॉल, गोल्फ, जिमनास्टिक, हैंडबॉल, जूडो, मॉडर्न पेंटाथलॉन, रोइंग, रग्बी सेवन, सेलिंग, शूटिंग, स्केटबोर्डिंग, स्पोर्ट क्लाइम्बिंग, सर्फिंग, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, टेनिस, ट्रायथलॉन, वॉलीबॉल, वेटलिफ्टिंग और कुश्ती को शामिल किया है।

एशियाई खेलों में शामिल एक्वाटिक्स, आर्चरी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बेसबॉल, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, ब्रेक डांसिंग, कैनोइंग, क्रिकेट, साइकिलिंग, ड्रैगन बोट, इक्वेस्ट्रियन, फेंसिंग, हॉकी, फुटबॉल, गोल्फ, जिमनास्टिक, हैंडबॉल, जूडो, कबड्डी, मार्शल आर्ट, माइंड स्पोर्ट्स, मॉडर्न पेंटाथलॉन, रोलर स्पोर्ट्स, रोइंग, रग्बी सेवन, सेलिंग, सेपक टाकरा, शूटिंग, स्पोर्ट क्लाइम्बिंग, स्क्वैश, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, टेनिस, ट्रायथलॉन, वॉलीबॉल, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती एवं वुशु के खिलाड़ी भी इसके लिए पात्र होंगे।

कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल एक्वाटिक्स, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, 3×3 बास्केटबॉल, बीच वॉलीबॉल, बॉक्सिंग, क्रिकेट, साइकिलिंग, जिमनास्टिक, हॉकी, जूडो, लॉन बॉल, नेटबॉल, पैरा पावर लिफ्टिंग, रग्बी 7s, स्क्वैश, टेबल टेनिस, ट्रायथलॉन, वेटलिफ्टिंग व कुश्ती तथा नेशनल गेम्स के एक्वाटिक्स, आर्चरी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बीच फुटबॉल, बीच हैंडबॉल, बीच वॉलीबॉल, बॉक्सिंग, कैनोइंग, साइकिलिंग, क्यू स्पोर्ट्स (बिलियर्ड्स/स्नूकर), फेंसिंग, हॉकी, फुटबॉल, गोल्फ, जिमनास्टिक, हैंडबॉल, लॉन बॉल, जूडो, गतका, कलारीपयट्टू, पेंचक सिलाट, स्क्वे, वुशु, मॉडर्न पेंटाथलॉन, नेटबॉल, रोलबॉल, रोइंग, रग्बी, शूटिंग, सेपक टाकरा, स्केटबोर्ड, स्क्वैश, स्विमिंग, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, वाटरपोलो, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, याचिंग और योगासन के खिलाड़ी खेलवृत्ति के लिए पात्र होंगे।

25 वर्ष तक के खिलाड़ियों को खेलवृत्ति, श्रेष्ठ उपलब्धि के आधार पर मिलेगी राशि

खेलवृत्ति के लिए खिलाड़ी का छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना और संबंधित प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करना आवश्यक है। अधिकतम 25 वर्ष की आयु तक के खिलाड़ी इसके पात्र होंगे। एक से अधिक वर्गों में पदक प्राप्त करने पर सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि के आधार पर राशि निर्धारित होगी। एकल और दलीय खेलों में वास्तविक रूप से प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी ही पात्र होंगे। इसके लिए संबंधित खेल संघ से प्रमाणित सहभागिता का विवरण देना होगा।

30 नवम्बर तक कर सकते हैं आवेदन, उपलब्धियों के प्रमाण-पत्र जरूरी

खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने खेलवृत्ति के लिए खिलाड़ियों से 30 नवम्बर तक आवेदन मंगाए हैं। खिलाड़ियों को पदक एवं उपलब्धि प्रमाण-पत्र, संबंधित खेल संघ से सत्यापित राज्य के प्रतिनिधित्व का प्रमाण, मूल निवास एवं जन्मतिथि प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, स्वयं के नाम के बैंक खाते की पासबुक या रद्द चेक की प्रति और पासपोर्ट आकार का फोटो संलग्न करना होगा। आवेदन में व्यक्तिगत विवरण के साथ प्रतियोगिता, उपलब्धि और बैंक खाते की जानकारी तथा सत्यता का घोषणा-पत्र देना अनिवार्य है।

खेलवृत्ति के लिए खिलाड़ी अपना आवेदन संचालक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, खेल भवन, जी.ई. रोड, रायपुर में जमा कर सकते हैं। अपूर्ण, विलंब से प्राप्त या शर्तें पूरी नहीं करने वाले आवेदन निरस्त किए जाएंगे। आवेदनों के परीक्षण एवं स्वीकृति के लिए विभाग के संचालक सक्षम प्राधिकारी होंगे। आवेदन प्रपत्र और विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाइट www.sportsyw.cg.gov.in पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 0771-2262177 और 0771-2262178 तथा ई-मेल आईडी [email protected] पर भी संपर्क किया जा सकता है।