गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
’परंपरागत धान की खेती से उन्नत सब्जी उत्पादन की ओर बढ़े कदम, रूकमणी नाग की बढ़ी आमदनी’ 1 मिनट पहले ’परंपरागत धान की खेती से उन्नत सब्जी उत्पादन की ओर बढ़े कदम, रूकमणी नाग की बढ़ी आमदनी’ जनसमस्याओं के निराकरण हेतु गांव-गांव लगेगा समाधान शिविर , 23 नवंबर से होगी शुरुआत’ 1 मिनट पहले जनसमस्याओं के निराकरण हेतु गांव-गांव लगेगा समाधान शिविर , 23 नवंबर से होगी शुरुआत’ ’जिले में 25 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन’ 1 मिनट पहले ’जिले में 25 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन’ ’अबूझमाड़ के गोमे और कोंगे में सुशासन एक्सप्रेस शिविर से ग्रामीणों को मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभ’ 1 मिनट पहले ’अबूझमाड़ के गोमे और कोंगे में सुशासन एक्सप्रेस शिविर से ग्रामीणों को मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभ’ ’जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का उत्साहपूर्ण आयोजन संपन्न, खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन’ 1 मिनट पहले ’जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का उत्साहपूर्ण आयोजन संपन्न, खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन’ ’माओवाद की खात्मा से अबूझमाड़ में जनजातीय गौरव, शांति और विकास का नया सवेरा’ 1 मिनट पहले ’माओवाद की खात्मा से अबूझमाड़ में जनजातीय गौरव, शांति और विकास का नया सवेरा’ जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 20 नवम्बर 2026 को इंडोर स्टेडियम में 1 मिनट पहले जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 20 नवम्बर 2026 को इंडोर स्टेडियम में जल जीवन मिशन से महिलाओं को पानी की मशक्कत से राहत, बदल रही दिनचर्या 1 मिनट पहले जल जीवन मिशन से महिलाओं को पानी की मशक्कत से राहत, बदल रही दिनचर्या कस्टम मिलिंग का चावल जमा न करने पर राजपुर की सर्वमंगला राइस मिल सील 16 मिनट पहले कस्टम मिलिंग का चावल जमा न करने पर राजपुर की सर्वमंगला राइस मिल सील निर्वाचन साक्षरता क्लब की जिला स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सम्पन्न, विजेताओं को मिले प्रमाण-पत्र 16 मिनट पहले निर्वाचन साक्षरता क्लब की जिला स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सम्पन्न, विजेताओं को मिले प्रमाण-पत्र दो ट्रैक्टरों सहित 116 बोरी धान डिंडो चौकी के सुपुर्द 16 मिनट पहले दो ट्रैक्टरों सहित 116 बोरी धान डिंडो चौकी के सुपुर्द कलेक्टर ने बरदर धान उपार्जन केन्द्र का किया औचक निरीक्षण, अतिरिक्त भंडारण के लिए वैकल्पिक स्थान पहले से चिह्नित करने के निर्देश 16 मिनट पहले कलेक्टर ने बरदर धान उपार्जन केन्द्र का किया औचक निरीक्षण, अतिरिक्त भंडारण के लिए वैकल्पिक स्थान पहले से चिह्नित करने के निर्देश धान खरीदी में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर रोक 16 मिनट पहले धान खरीदी में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर रोक जिला पंचायत की 10 नई दुकानों की नीलामी 11 दिसम्बर को 16 मिनट पहले जिला पंचायत की 10 नई दुकानों की नीलामी 11 दिसम्बर को सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश के लिए 2 दिसम्बर तक करें आवेदन 16 मिनट पहले सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश के लिए 2 दिसम्बर तक करें आवेदन स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज जिला प्रदेश में प्रथम, सभी 801 अधिकार अभिलेख वितरित 16 मिनट पहले स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज जिला प्रदेश में प्रथम, सभी 801 अधिकार अभिलेख वितरित एकमुश्त धान विक्रय से मिली राहत, बोनस की राशि से किसानों को अतिरिक्त संबल 46 मिनट पहले एकमुश्त धान विक्रय से मिली राहत, बोनस की राशि से किसानों को अतिरिक्त संबल परपा में खुलेगा निराश्रित पशुओं के लिए आशियाना 46 मिनट पहले परपा में खुलेगा निराश्रित पशुओं के लिए आशियाना बस्तर में हवाई कनेक्टिविटी को लगेंगे नए पंख 46 मिनट पहले बस्तर में हवाई कनेक्टिविटी को लगेंगे नए पंख गौरेला पेंड्रा मरवाही : डिजिटल सुविधा से धान विक्रय हुआ आसान, किसानों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार 1 घंटे पहले गौरेला पेंड्रा मरवाही : डिजिटल सुविधा से धान विक्रय हुआ आसान, किसानों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
राष्ट्रीय

IMD Weather Forecast Today: उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में, अगले तीन दिन तक ठंड से राहत नहीं

नई दिल्ली
उत्तर भारत इन दिनों शीतलहर की चपेट में है। इन क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 4 से 7 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक उत्तर भारत के राज्यों में कड़ाके की ठंड जारी रहेगी। इन राज्यों में घने कोहरे से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में अति घना कोहरा दर्ज किया गया। इसके साथ दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, राजस्थान में घना कोहरा दर्ज किया गया। यहां विजिबिलिटी 50 मीटर से लेकर 200 मीटर देखने को मिली। वहीं, दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश दर्ज की गई। केरल और तमिलनाडु में भारी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक उत्तर भारत के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री से नीचे बना रहेगा। सोमवार से स्थिति में थोड़ा सुधार होने की संभावना है।

 उत्तर भारत के राज्यों में बढ़ती ठंड के बीच आईएमडी ने अगले तीन दिन तक कोई राहत ना मिलने की बात कही है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और निकटवर्ती उत्तरी मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 12-18 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जो सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी कम है।

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में  अधिकतम तापमान सामान्य दिनों की अपेक्षा 7-8 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया। इस बीच राज्य में घना कोहरा और कंपा देने वाली ठंड का क्रम जारी है। गुरुवार को सफदरजंग इलाके में अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री, पालम में 11.4 डिग्री, गाजियाबाद में 10.8 डिग्री, रिज इलाके में 12 डिग्री, लोधी रोड पर 12.6 डिग्री और नोएडा में 11.1 डिग्री दर्ज किया गया।

आईएमडी के मुताबिक 7 जनवरी तक अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है। वहीं दिनभर कोहरे के चलते विजिविलिटी काफी कम हो गई है। कुछ शहरों में लगातार कोहरे चलते रफ्तार काफी कम हो गई है।

विजिबिलिटी—-

उत्तर प्रदेश

    बरेली में- 25 मीटर
    लखनऊ- 25 मीटर
    बहराईच-25 मीटर
    प्रयागराज-50 मीटर
    वाराणसी-50 मीटर
    गोरखपुर-200 मीटर
    सुल्तानपुर-200 मीटर

पंजाब

    चंडीगढ़
    25 मीटर

दिल्ली

    सफदरजंग-500 मीटर
    पालम-700 मीटर

राजस्थान

    बीकानेर- 25
    जैसलमेर- 50
    कोटा-50
    जयपुर-50
    अजमेर-200

बिहार

    गया-25 मीटर
    पूर्णिया-25 मीटर
    पटना-200 मीटर

मध्य प्रदेश

    सागर में 50 मीटर
    भोपाल-200
    सतना-200 मीटर
    ॉ

त्रिपुरा

    अगरतला में 50 मीटर

जम्मू कश्मीर

    जम्मू में 200 मीटर