अपडेट : वेंटिलेटर पर शिफ्ट किए गए पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी…हालत गंभीर…

इम्पेक्ट न्यूज. रायपुर।

पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की हालत गंभीर है। उन्हें ICU से वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया है।

विदित है कि पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की तबीयत अचानक बहुत ज्यादा बिगड़ गई हैं। रायपुर स्थित शासकीय निवास से पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को डाॅ. फरिश्ता की देखरेख में अस्पताल रेफर किया गया।

जानकारी के मुताबिक उनके हृदय की गति काफी धीमी हो चुकी है, जिसे लेकर डाॅक्टरों की टीम कोशिश में लगी हुई है कि किसी तरह से हृदय की गति को सामान्य किया जा सके। बताया जा रहा है कि उन्हें हृदय का मसाज दिया जा रहा है, ताकि स्थिति को सामान्य किया जा सके।

पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की बिगड़ी तबीयत को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अमित जोगी से फोन पर चर्चा कर पूरी जानकारी ली।

उन्होंने अमित जोगी से कहा है कि किसी भी तरह की चिंता की आवश्यकता नहीं है, तत्काल आवश्यकता पड़ने पर हर तरह की मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

राज्यपाल ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री जोगी के स्वास्थ्य की जानकारी ली

रायपुर,09 मई 2020/ राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अजित जोगी की पत्नी श्रीमती रेणु जोगी को फोन कर पूर्व मुख्यमंत्री श्री अजीत जोगी का हालचाल जाना। श्रीमती जोगी ने श्री जोगी के स्वास्थ्य की जानकारी दी। राज्यपाल ने श्री जोगी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।



You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!