ब्रेकिंग: पूर्व मुख्यमंत्री जोगी की हृदयगति सुधारने में लगी डाॅक्टरों की टीम…. सीएम बघेल ने ली अमित जोगी से ली जानकारी…

इम्पेक्ट न्यूज. रायपुर।

पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की बिगड़ी तबीयत को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अमित जोगी से फोन पर चर्चा कर पूरी जानकारी ली।

उन्होंने अमित जोगी से कहा है कि किसी भी तरह की चिंता की आवश्यकता नहीं है, तत्काल आवश्यकता पड़ने पर हर तरह की मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

विदित है कि पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की तबीयत अचानक बहुत ज्यादा बिगड़ गई हैं। रायपुर स्थित शासकीय निवास से पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को डाॅ. फरिश्ता की देखरेख में अस्पताल रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक उनके हृदय की गति काफी धीमी हो चुकी है, जिसे लेकर डाॅक्टरों की टीम कोशिश में लगी हुई है कि किसी तरह से हृदय की गति को सामान्य किया जा सके। बताया जा रहा है कि उन्हें हृदय का मसाज दिया जा रहा है, ताकि स्थिति को सामान्य किया जा सके।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!