रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 8 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 9 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका 9 घंटे पहले सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा 9 घंटे पहले रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 9 घंटे पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 9 घंटे पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 9 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 9 घंटे पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 10 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 10 घंटे पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 10 घंटे पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 10 घंटे पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष 10 घंटे पहले 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 10 घंटे पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 12 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 12 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 13 घंटे पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 13 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु 13 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा 13 घंटे पहले ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा
राजनीति

लोकसभा चुनाव शुरू होने से पहले ही चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने पश्चिम बंगाल को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की

 नई दिल्ली
लोकसभा चुनाव शुरू होने से पहले ही चुनावी रणनीतिकार और जन सुराज नेता प्रशांत किशोर ने पश्चिम बंगाल को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उनका कहना है कि इस बार के लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में भी भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है। किशोर ने पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि भाजपा ने दक्षिण और पूर्व में काफी मेहनत की है और इन लोकसभा चुनावों में इसके परिणाम निकलकर सामने आएंगे। प्रशांत किशोर ने कहा, आपको जानकर हैरनी होगी कि ऐसी भी उम्मीद है कि भाजपा पश्चिम बंगाल में नंबर 1 बन जाए। इसके अलावा ओडिशा में भाजपा पहले या दूसरे नंबर पर रह सकती है। वहीं कांग्रेस शासित तेलंगाना में भी भाजपा के पहले या दूसरे नंबर पर रहने का अनुमान है। बता दें कि 2021 के विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर ममता बनर्जी के साथ थे। इस चुनाव में टीएमसी की जीत भी हुई थी। इसलिए पश्चिम बंगाल को लेकर प्रशांत किशोर का अनुमान मायने रखता है।

पीके ने कहा कि इस बार भी विपक्ष ने एक अवसर खो दिया है और अब ना तो भाजपा को नजरअंदाज किया जा सकता है और ना ही प्रधानमंत्री मोदी को कम आंका जा सकता है। किशोर कई बार कह चुके हैं कि उत्तरी और पश्चिमी भारत की ज्यादातर सीटों पर भाजपा जीत दर्ज कर सकती है और इससे पूर्वी और दक्षिणी भारत में होने वाले नुकसान की भरपाई हो जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तभी भाजपा को झटका दे सकती है जब वह उसे उत्तर और पश्चिम की 100 सीटों पर शिकस्त दे और ऐसा होने नहीं वाला है।

पूर्वी और दक्षिण की सीटों को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह और पीएम मोदी ने इन सीटों पर खूब दौरे किए हैं। वहीं विपक्षी दलों ने इनपर ध्यान ही नहीं दिया। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कितनी बार तमिलनाडु गए हैं और उसके बदले राहुल गांधी और सोनिया गांधी कितनी बार गए हैं। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन भी प्रभावी नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के बीच आपस की रार ही नहीं खत्म हो पाई। उनका कोई एक अजेंडा भी निकलकर सामने नहीं आया।

प्रशांत किशोर ने कहा कि 2015-16 के बाद कई विधानसभा चुनावों में  भाजपा की हार हुई थी। तभी कांग्रेस के पास मौका था। वहीं कोरोना काल के बाद प्ऱधानमंत्री मोदी की बंगाल में अप्रूवल रेटिंग कम हो गई थी। लेकिन विपक्षी दल अपने घरों में बैठे रहे। ऐसे में पीएम मोदी की एक बार फिर वापसी हो गई। 2019 के चुनाव में पश्चिम बंगाल में भाजपा ने 42 में से 18 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं टीएमसी को 22 सीटों पर जीत मिली थी। इसकते बाद भाजपा ने पश्चिम बंगाल में काफी मेहनत की है। वहीं संदेशखाली के मुद्दे को भुनाने में भी कसर नहीं छोड़ी है।