रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 8 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 9 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका 9 घंटे पहले सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा 9 घंटे पहले रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 10 घंटे पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 10 घंटे पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 10 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 10 घंटे पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 10 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 10 घंटे पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 10 घंटे पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 10 घंटे पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष 11 घंटे पहले 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 11 घंटे पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 12 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 12 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 13 घंटे पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 13 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु 13 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा 14 घंटे पहले ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा
राजनीति

अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा को लेकर जारी संशय के बीच सही वक्त आने पर की जाएगी घोषणा: अविनाश पांडेय

नई दिल्ली
अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा को लेकर जारी संशय के बीच कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने सोमवार को कहा कि सही वक्त आने पर इन सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। पांडेय ने कहा कि हमने जनता और पूरे उत्तर प्रदेश के कांग्रेस जनों की भावनाओं के बारे में राष्ट्रीय नेतृत्व को अवगत कराया है। नेहरू-गांधी परिवार का मजबूत किला कही जाने वाली रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट के लिए पार्टी नेतृत्व को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। कार्यकर्ताओं की ख्वाहिश है कि अमेठी से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और रायबरेली से पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा चुनाव लड़ें। खुद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी इसकी पैरवी कर चुके हैं।

कांग्रेस का घोषणापत्र मुस्लिम लीग और वामपंथी विचारधारा से प्रेरित होने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आरोप पर पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र देश के लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इसमें ऐसी कौन सी चीजें हैं जो प्रधानमंत्री को तकलीफ दे रही हैं?

उन्होंने कहा कि स्वाभाविक रूप से भाजपा और पिछले 10 वर्षों में केंद्र सरकार की असफलता तथा लोगों के बीच उभरता रोष उन्हें मजबूर कर रहा है कि किस तरह लोकप्रिय घोषणापत्र से लोगों का ध्यान भटकाया जाए। लेकिन देश की जनता ने भाजपा का पिछले 10 वर्षों का कार्यकाल देखा है। उनकी गारंटियों और उनके जुमलों का असर क्या रहा है, यह सब देखा है। प्रधानमंत्री जी कृपा करके बताएं कि कब वह इस देश और समाज को बांटने का तथा समाज में जहर फैलाने का काम बंद करेंगे और लोकतंत्र को सही रूप में अपना काम करने देंगे।

पांडेय ने कहा कि 'इंडिया' गठबंधन की उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीट पर मजबूती से चुनाव लड़ने की तैयारी है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच हर स्तर पर यानी राज्य स्तर पर और लोकसभा स्तर पर तथा ब्लॉक स्तर पर भी यह समन्वय बहुत ही सफलतापूर्वक स्थापित किया गया है।

उन्होंने कहा कि 'इंडिया' गठबंधन की एक बहुत बड़ी रैली उत्तर प्रदेश में होने जा रही है जिसका समय और स्थान बहुत जल्द घोषित किया जाएगा। पांडेय ने कहा कि इस बारे में भी जानकारी जल्द साझा की जाएगी कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी के मौजूदा अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा की संयुक्त प्रचार रैलियां कहां-कहां होंगी।