बुधवार, 18 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
छत्तीसगढ़ कैबिनेट के चार अहम फैसले: नलजल योजनाओं के नए नियम, नारायणपुर के कॉलेज के लिए 40.98 करोड़ का प्रस्ताव 22 मिनट पहले छत्तीसगढ़ कैबिनेट के चार अहम फैसले: नलजल योजनाओं के नए नियम, नारायणपुर के कॉलेज के लिए 40.98 करोड़ का प्रस्ताव धोनी का अधूरा रह गया चेन्नई में आखिरी मैच खेलने का वादा, IPL से संन्यास लेकर बने CSK के मेंटर 26 मिनट पहले धोनी का अधूरा रह गया चेन्नई में आखिरी मैच खेलने का वादा, IPL से संन्यास लेकर बने CSK के मेंटर दाऊद इब्राहिम के गढ़ में BMC का बड़ा एक्शन, मुसाफिरखाने पर चलेगा बुलडोजर 47 मिनट पहले दाऊद इब्राहिम के गढ़ में BMC का बड़ा एक्शन, मुसाफिरखाने पर चलेगा बुलडोजर नितिन गडकरी का बड़ा बयान, बोले- देश के 40% प्रदूषण के लिए मैं जिम्मेदार 57 मिनट पहले नितिन गडकरी का बड़ा बयान, बोले- देश के 40% प्रदूषण के लिए मैं जिम्मेदार सिद्धार्थ की गोद में दिखीं बेटी सरायाह, पहली बार सामने आई लाडली की झलक 1 घंटे पहले सिद्धार्थ की गोद में दिखीं बेटी सरायाह, पहली बार सामने आई लाडली की झलक SpiceJet संकट गहराया, मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ानें ठप; घंटों परेशान रहे यात्री 1 घंटे पहले SpiceJet संकट गहराया, मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ानें ठप; घंटों परेशान रहे यात्री भारत से हार के बाद भी पाकिस्तान ने जीता दिल, टीम इंडिया को दिया गार्ड ऑफ ऑनर 2 घंटे पहले भारत से हार के बाद भी पाकिस्तान ने जीता दिल, टीम इंडिया को दिया गार्ड ऑफ ऑनर युद्ध की बढ़ती टेंशन से शेयर बाजार में गिरावट, निवेशकों में मची हलचल 2 घंटे पहले युद्ध की बढ़ती टेंशन से शेयर बाजार में गिरावट, निवेशकों में मची हलचल लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर, कुलगाम हमले का मास्टरमाइंड मारा गया 2 घंटे पहले लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर, कुलगाम हमले का मास्टरमाइंड मारा गया वंदे भारत को साधारण ट्रेन समझना पड़ा भारी, 12 यात्रियों पर लगा ₹36 हजार का जुर्माना 3 घंटे पहले वंदे भारत को साधारण ट्रेन समझना पड़ा भारी, 12 यात्रियों पर लगा ₹36 हजार का जुर्माना पटवारी हड़ताल के बीच छत्तीसगढ़ में धान खरीदी जारी, दो दिनों में 7.62 लाख क्विंटल उपार्जन का सरकारी दावा 3 घंटे पहले पटवारी हड़ताल के बीच छत्तीसगढ़ में धान खरीदी जारी, दो दिनों में 7.62 लाख क्विंटल उपार्जन का सरकारी दावा Rising Stars Asia Cup: वैभव-अभिषेक का धमाका, 22 नवंबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत 3 घंटे पहले Rising Stars Asia Cup: वैभव-अभिषेक का धमाका, 22 नवंबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत जीतू मुंडा की बदली किस्मत, बैंक खाते में आए 20 लाख रुपये 3 घंटे पहले जीतू मुंडा की बदली किस्मत, बैंक खाते में आए 20 लाख रुपये चक्रवात अकवान का खतरा बढ़ा, 145 KM की रफ्तार से आंध्र-ओडिशा में अलर्ट 3 घंटे पहले चक्रवात अकवान का खतरा बढ़ा, 145 KM की रफ्तार से आंध्र-ओडिशा में अलर्ट विशेष रिपोर्ट: कोरबा की फोटो फ्रेमिंग दुकान से रायपुर के होटल तक, दीपक टंडन से जुड़े 11 साल पुराने विवादों की कहानी 4 घंटे पहले विशेष रिपोर्ट: कोरबा की फोटो फ्रेमिंग दुकान से रायपुर के होटल तक, दीपक टंडन से जुड़े 11 साल पुराने विवादों की कहानी 8th Pay Commission: देरी से लागू हुआ नया वेतन आयोग तो भी मिलेगा पूरा एरियर? NC-JCM का बड़ा दावा 4 घंटे पहले 8th Pay Commission: देरी से लागू हुआ नया वेतन आयोग तो भी मिलेगा पूरा एरियर? NC-JCM का बड़ा दावा डेटा सेंटर का ऐसा खेल, जिसने बदल दी ट्रंप की चुनावी रणनीति! आपके मोबाइल-लैपटॉप से कैसे जुड़ा पूरा मामला? 4 घंटे पहले डेटा सेंटर का ऐसा खेल, जिसने बदल दी ट्रंप की चुनावी रणनीति! आपके मोबाइल-लैपटॉप से कैसे जुड़ा पूरा मामला? MP कांग्रेस में नेतृत्व की जंग तेज, 2028 से पहले तीन बड़े दावेदार 4 घंटे पहले MP कांग्रेस में नेतृत्व की जंग तेज, 2028 से पहले तीन बड़े दावेदार ASEAN देशों के पर्यटकों को भारत देगा फ्री ई-वीजा, PM मोदी ने मनीला में रखा बड़ा प्रस्ताव 15 घंटे पहले ASEAN देशों के पर्यटकों को भारत देगा फ्री ई-वीजा, PM मोदी ने मनीला में रखा बड़ा प्रस्ताव 8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 8वें वेतन आयोग की जल्द होगी अहम बैठक 15 घंटे पहले 8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 8वें वेतन आयोग की जल्द होगी अहम बैठक
व्यापार

SpiceJet संकट गहराया, मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ानें ठप; घंटों परेशान रहे यात्री

SpiceJet संकट गहराया, मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ानें ठप; घंटों परेशान रहे यात्री

 मुंबई

आर्थिक संकट का सामना कर रही स्पाइसजेट (SpiceJet) की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. एयरलाइन की उड़ानों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है. मुंबई एयरपोर्ट पर मंगलवार शाम 7 बजे से स्पाइसजेट की कोई भी फ्लाइट उड़ान नहीं भर सकी. इसके चलते सैकड़ों यात्री एयरपोर्ट पर फंस गए. कई घंटे इंतजार के बाद भी यात्रियों को यह जानकारी नहीं मिल पाई कि उनकी फ्लाइट कब रवाना होगी. नाराज यात्रियों ने एयरलाइन के काउंटर पर हंगामा किया और नारेबाजी भी की। 

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर स्पाइसजेट के यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. यात्रियों का आरोप है कि एयरलाइन ने उन्हें उड़ानों में देरी की सही जानकारी नहीं दी. यहां तक कि फ्लाइट के नए प्रस्थान समय (Departure Schedule) के बारे में भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई. एयरपोर्ट से सामने आए वीडियो में स्पाइसजेट के काउंटर पर यात्रियों की भारी भीड़ दिखाई दी. लंबे इंतजार से परेशान यात्री एयरलाइन के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए. रात 11:30 बजे रवाना होने वाली एक फ्लाइट की बोर्डिंग भी शुरू नहीं हुई थी. उड़ानों का इंतजार कर रहे यात्रियों के बीच इस बात को लेकर अनिश्चितता बनी रही कि उनका सफर कब शुरू होगा। 

बुजुर्गों और बच्चों को भी हुई परेशानी

इससे पहले सोमवार को भी मुंबई में स्पाइसजेट के यात्रियों को ऐसी ही परेशानियों का सामना करना पड़ा था. यात्रियों के मुताबिक, वे शाम करीब 7 बजे एयरपोर्ट पहुंच गए थे, लेकिन लंबे समय तक कोई फ्लाइट रवाना नहीं हुई. कुछ यात्रियों को करीब 9 घंटे तक इंतजार करना पड़ा और उनकी उड़ान तड़के सुबह करीब 4 बजे रवाना हो सकी. यात्रियों का कहना है कि अचानक हुई देरी और एयरलाइन की ओर से जानकारी नहीं मिलने के कारण बुजुर्गों और बच्चों को भी काफी दिक्कत हुई. कुछ यात्रियों को बताया गया कि टिकट का पैसा 7 दिनों के भीतर वापस किया जाएगा. हालांकि, यात्रियों की शिकायत है कि उन्हें उड़ान में देरी और आगे की व्यवस्था के बारे में समय पर जानकारी नहीं दी गई। 

दुबई से 4 फ्लाइट रद्द, बकाया भुगतान बना वजह
स्पाइसजेट की मुश्किलें सिर्फ मुंबई तक सीमित नहीं हैं. पिछले कुछ दिनों से एयरलाइन का उड़ान संचालन लगातार प्रभावित हो रहा है. इससे पहले रविवार को एयरलाइन ने दुबई से अपनी चार उड़ानें रद्द कर दी थीं. इसकी वजह दुबई एयरपोर्ट पर ग्राउंड हैंडलिंग का काम देखने वाली कंपनी डनाटा (dnata) की ओर से स्पाइसजेट की चेक-इन सर्विस रोकना बताया गया. रिपोर्ट के अनुसार, स्पाइसजेट पर डनाटा का 1.4 करोड़ यूएई दिरहम से ज्यादा बकाया था. भुगतान नहीं होने के कारण डनाटा ने दुबई एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की चेक-इन सर्विस रोक दी थी। 

दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी
स्पाइसजेट के ऑपरेशन में आ रही दिक्कतों को देखते हुए दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट एडमिनिस्ट्रेशन ने भी यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की थी. दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने शुक्रवार को यात्रियों को संभावित उड़ान देरी और रुकावटों के बारे में आगाह किया था. इसके बाद शनिवार को मुंबई एयरपोर्ट ने भी इसी तरह की सलाह जारी की. लगातार उड़ानों में देरी और यात्रियों की परेशानी के बावजूद स्पाइसजेट ने मुंबई में ऑपरेशन प्रभावित होने को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। 

आर्थिक संकट, बकाया भुगतान और परिचालन संबंधी चुनौतियों के बीच स्पाइसजेट के लिए अपनी सेवाओं को सामान्य बनाए रखना बड़ी चुनौती बनता जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयरलाइन रोजाना करीब 65 शेड्यूल्ड फ्लाइट्स संचालित कर रही है, लेकिन इनमें से 15 से 20 उड़ानें रोजाना रद्द हो रही हैं. कई उड़ानों में 3 से 5 घंटे तक की देरी की भी खबरें हैं. एयरलाइन पर विमान लीज पर देने वाली कंपनियों, तेल कंपनियों, एयरपोर्ट ऑपरेटरों और ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसियों का बकाया बताया जा रहा है. भुगतान की समस्याओं के कारण स्पाइसजेट को कई जरूरी सेवाओं के लिए एडवांस पेमेंट यानी पहले भुगतान करके सेवाएं लेनी पड़ रही हैं. इससे उसके रोजमर्रा के ऑपरेशन पर दबाव बढ़ा है। 

स्टाफ को समय पर नहीं मिल रही सैलरी
सूत्रों के मुताबिक स्पाइसजेट का ऑपरेशनल बेड़ा घटकर करीब 12 विमानों का रह गया है. इनमें से तीन विमान भुगतान संबंधी समस्याओं के कारण फिलहाल ग्राउंडेड हैं. इसके अलावा कर्मचारियों को जून 2026 से सैलरी नहीं मिलने की भी खबरें सामने आई हैं. इसका असर एयरलाइन की उड़ानों और यात्रियों को मिलने वाली सेवाओं पर पड़ रहा है. लगातार फ्लाइट कैंसिल होने और देरी के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

स्पाइसजेट को 621 करोड़ रुपये का घाटा
स्पाइसजेट की आर्थिक स्थिति पर नजर डालें तो सितंबर 2025 को समाप्त तिमाही में कंपनी को 621 करोड़ रुपये का नेट लॉस हुआ था. एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी को 458 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था. इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू भी सालाना आधार पर 13.4 फीसदी घटकर 792 करोड़ रुपये रह गया था, जो पहले 915 करोड़ रुपये था. कंपनी को इस तिमाही में 297 करोड़ रुपये का ऑपरेटिंग लॉस हुआ था. ग्राउंडेड विमानों पर 120 करोड़ रुपये और उन्हें दोबारा ऑपरेशन में लाने पर 30 करोड़ रुपये का खर्च आया था. कंपनी ने फरवरी में दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए थे. इसके बाद से उसने अपने नए तिमाही वित्तीय नतीजे सार्वजनिक नहीं किए हैं।