बुधवार, 18 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने नया रायपुर स्थित निवास कार्यालय में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से की मुलाकात…… 28 मिनट पहले पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने नया रायपुर स्थित निवास कार्यालय में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से की मुलाकात…… धान खरीदी में बालोद जिला प्रदेश में प्रथम स्थान में बरकरार, 11 हजार टन से अधिक धान का उपार्जन, 29 मिनट पहले धान खरीदी में बालोद जिला प्रदेश में प्रथम स्थान में बरकरार, 11 हजार टन से अधिक धान का उपार्जन, जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन आज 29 मिनट पहले जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन आज सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन 02 दिसंबर तक 29 मिनट पहले सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन 02 दिसंबर तक घर बैठे मिल रहा धान विक्रय का टोकन, आसान हुई खरीदी की प्रक्रिया 29 मिनट पहले घर बैठे मिल रहा धान विक्रय का टोकन, आसान हुई खरीदी की प्रक्रिया एमसीबी : मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत 29 मिनट पहले एमसीबी : मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत अम्बिकापुर : सरगुजा को कुष्ठ मुक्त बनाने का महाभियान, ग्राम सलका में लगा विशेष स्वास्थ्य शिविर, 327 ग्रामीणों की हुई जांच 29 मिनट पहले अम्बिकापुर : सरगुजा को कुष्ठ मुक्त बनाने का महाभियान, ग्राम सलका में लगा विशेष स्वास्थ्य शिविर, 327 ग्रामीणों की हुई जांच अम्बिकापुर : अंबिकापुर में 2.17 करोड़ की लागत से संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन भवन सह लेखा प्रशिक्षण शाला का निर्माण प्रगतिरत 31 मिनट पहले अम्बिकापुर : अंबिकापुर में 2.17 करोड़ की लागत से संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन भवन सह लेखा प्रशिक्षण शाला का निर्माण प्रगतिरत अम्बिकापुर : बनारस रोड के नो वेंडिंग जोन से हटाया गया अतिक्रमण, अवैध गुमटियां हटाने हुई कार्रवाई 31 मिनट पहले अम्बिकापुर : बनारस रोड के नो वेंडिंग जोन से हटाया गया अतिक्रमण, अवैध गुमटियां हटाने हुई कार्रवाई एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…. 31 मिनट पहले एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…. बदलाव की नई इबारत लिखता बस्तर ओलंपिक 31 मिनट पहले बदलाव की नई इबारत लिखता बस्तर ओलंपिक 21 नवंबर को चेक बाउंस के मामलों में विशेष लोक अदालत का होगा आयोजन 31 मिनट पहले 21 नवंबर को चेक बाउंस के मामलों में विशेष लोक अदालत का होगा आयोजन रामानुजनगर में 07 दिवसीय नेत्र सुरक्षा अभियान शुरू, गांव-गांव हो रही आंखों की जांच 31 मिनट पहले रामानुजनगर में 07 दिवसीय नेत्र सुरक्षा अभियान शुरू, गांव-गांव हो रही आंखों की जांच सुरक्षित आहार हमर अधिकार अभियान के तहत खाद्य प्रतिष्ठानों का किया जा रहा सघन निरीक्षण 32 मिनट पहले सुरक्षित आहार हमर अधिकार अभियान के तहत खाद्य प्रतिष्ठानों का किया जा रहा सघन निरीक्षण मुख्य सचिव विकासशील द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा…. 38 मिनट पहले मुख्य सचिव विकासशील द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा…. स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समय पर पाठ्यक्रम पूर्ण करने की जिम्मेदारी सुनिश्चित करें – शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…. 42 मिनट पहले स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समय पर पाठ्यक्रम पूर्ण करने की जिम्मेदारी सुनिश्चित करें – शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…. धान खरीदी में अन्नदाताओं को न हो कोई असुविधा- सहकारिता मंत्री केदार कश्यप….. 45 मिनट पहले धान खरीदी में अन्नदाताओं को न हो कोई असुविधा- सहकारिता मंत्री केदार कश्यप….. भोपाल में 26 नवंबर को कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, क्या शामिल होंगे राहुल गांधी? 46 मिनट पहले भोपाल में 26 नवंबर को कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, क्या शामिल होंगे राहुल गांधी? मुख्यमंत्री निवास में दीपावली मिलन समारोह बना आत्मीयता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव का अनूठा संगम… 47 मिनट पहले मुख्यमंत्री निवास में दीपावली मिलन समारोह बना आत्मीयता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव का अनूठा संगम… उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 2.32 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन…. 50 मिनट पहले उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 2.32 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन….
District Balod

धान खरीदी में बालोद जिला प्रदेश में प्रथम स्थान में बरकरार, 11 हजार टन से अधिक धान का उपार्जन,

राजनांदगांव और महासमुंद को छोड़ा पीछे छत्तीसगढ़ शासन की किसान हितैषी नीतियों और समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की सुव्यवस्थित व्यवस्था के परिणामस्वरूप बालोद जिले ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में प्रदेश स्तर पर बड़ी...

धान खरीदी में बालोद जिला प्रदेश में प्रथम स्थान में बरकरार, 11 हजार टन से अधिक धान का उपार्जन,

इम्पेक्ट न्यूज। बालोद। राजनांदगांव और महासमुंद को छोड़ा पीछे

छत्तीसगढ़ शासन की किसान हितैषी नीतियों और समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की सुव्यवस्थित व्यवस्था के परिणामस्वरूप बालोद जिले ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में प्रदेश स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। धान खरीदी के शुरुआती दिनों में बालोद जिला प्रदेश में अपना प्रथम स्थान बरकरार है। 17 नवंबर 2026 की स्थिति में जिले में कुल 11,110 टन धान का उपार्जन किया जा चुका है।

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिले के सभी 161 धान उपार्जन केंद्रों में खरीदी का कार्य सुचारू रूप से संचालित हो रहा है। किसानों की सुविधा, समय पर टोकन वितरण, व्यवस्थित खरीदी और लगातार निगरानी के लिए की गई तैयारियों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। जिला प्रशासन की सतत निगरानी से खरीदी केंद्रों में व्यवस्थाएं बेहतर बनी हुई हैं और किसान आसानी से अपना धान बेच पा रहे हैं।

प्रदेश के प्रमुख जिलों में बालोद सबसे आगे

17 नवंबर 2026 की स्थिति में धान उपार्जन के आंकड़ों के अनुसार बालोद जिला 11,110 टन धान की खरीदी के साथ प्रदेश में पहले स्थान पर है। वहीं राजनांदगांव जिला 10,734.04 टन के साथ दूसरे और महासमुंद जिला 9,460.40 टन धान उपार्जन के साथ तीसरे स्थान पर है। इस प्रकार बालोद जिले ने राजनांदगांव से 375.96 टन अधिक धान का उपार्जन कर अपनी बढ़त बनाई है।

बेहतर प्रबंधन और सतत निगरानी से मिली सफलता

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधाओं और व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उपार्जन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के साथ ही खरीदी प्रक्रिया की नियमित समीक्षा की जा रही है। किसानों को टोकन प्राप्त करने से लेकर धान विक्रय तक किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए संबंधित अधिकारियों और समितियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

बालोद जिले की यह उपलब्धि बेहतर प्रशासनिक समन्वय, समयबद्ध तैयारी और किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देने का परिणाम है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य पूरी पारदर्शिता, सुगमता और निर्धारित नियमों के अनुरूप जारी रहे, ताकि किसानों को शासन की किसान हितैषी योजना का अधिकतम लाभ मिल सके। क्रमांक/1106/चन्द्रवंशी