शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राज्य में राशनकार्डधारियों को मिल रहा खाद्यान्न वितरण का नियमित लाभ 2 घंटे पहले सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राज्य में राशनकार्डधारियों को मिल रहा खाद्यान्न वितरण का नियमित लाभ पीएम सूर्य घर योजना से आंवराभाटा निवासी श्रीमती रेवती ध्रुव को मिली बिजली बिल से राहत, अब आ रहा शून्य बिल 2 घंटे पहले पीएम सूर्य घर योजना से आंवराभाटा निवासी श्रीमती रेवती ध्रुव को मिली बिजली बिल से राहत, अब आ रहा शून्य बिल CG-ACE योजना के तहत यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए दिल्ली में निःशुल्क कोचिंग का अवसर, ऑनलाइन आवेदन 30 नवंबर तक 2 घंटे पहले CG-ACE योजना के तहत यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए दिल्ली में निःशुल्क कोचिंग का अवसर, ऑनलाइन आवेदन 30 नवंबर तक जिले में 29 नवंबर को आयोजित होगा ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ का ऐतिहासिक 100वां संस्करण 2 घंटे पहले जिले में 29 नवंबर को आयोजित होगा ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ का ऐतिहासिक 100वां संस्करण युवाओं को उद्यमिता और नवाचार से जोड़ने तीन दिवसीय बूटकैंप का होगा आयोजन 3 घंटे पहले युवाओं को उद्यमिता और नवाचार से जोड़ने तीन दिवसीय बूटकैंप का होगा आयोजन गांधी चौक और कोतवाली क्षेत्र में तंबाकू नियंत्रण नियमों के उल्लंघन पर 16 दुकानों का चालान 3 घंटे पहले गांधी चौक और कोतवाली क्षेत्र में तंबाकू नियंत्रण नियमों के उल्लंघन पर 16 दुकानों का चालान श्रमिकों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना विभाग की पहली प्राथमिकता 3 घंटे पहले श्रमिकों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना विभाग की पहली प्राथमिकता धान खरीदी केंद्रों में बेहतर इंतजाम, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिल रही सहूलियत 3 घंटे पहले धान खरीदी केंद्रों में बेहतर इंतजाम, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिल रही सहूलियत घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, मेहनत की उपज का बेहतर मूल्य, किसान प्रेम सिंह को मिली दोहरी राहत 3 घंटे पहले घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, मेहनत की उपज का बेहतर मूल्य, किसान प्रेम सिंह को मिली दोहरी राहत धान खरीदी को मिल रही गति, रकबा समर्पण में भी किसान निभा रहे सक्रिय भागीदारी 3 घंटे पहले धान खरीदी को मिल रही गति, रकबा समर्पण में भी किसान निभा रहे सक्रिय भागीदारी 4-5 दिसम्बर को होगा राज्य स्तरीय युवा महोत्सव, 33 जिलों के 3 हजार युवा लेंगे भाग 3 घंटे पहले 4-5 दिसम्बर को होगा राज्य स्तरीय युवा महोत्सव, 33 जिलों के 3 हजार युवा लेंगे भाग तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर कल जलेगा दीप, दीपथून स्तंभ को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश 3 घंटे पहले तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर कल जलेगा दीप, दीपथून स्तंभ को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश उत्तर बस्तर कांकेर : सुरक्षित बचपन अभियान के तहत शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण 3 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : सुरक्षित बचपन अभियान के तहत शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण उत्तर बस्तर कांकेर : जिले में धान खरीदी सुचारू रूप से संचालित 3 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : जिले में धान खरीदी सुचारू रूप से संचालित ऑफलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, बेहतर खरीदी व्यवस्था से किसान धन सिंह को मिली राहत 3 घंटे पहले ऑफलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, बेहतर खरीदी व्यवस्था से किसान धन सिंह को मिली राहत घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, आसानी से बेचा धान, किसान अशोक कुमार को मिली सहूलियत 3 घंटे पहले घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, आसानी से बेचा धान, किसान अशोक कुमार को मिली सहूलियत नक्सलवाद से निपटने वाले C-60 कमांडो की नई भूमिका, अब शहरों में संभालेंगे सुरक्षा मोर्चा 3 घंटे पहले नक्सलवाद से निपटने वाले C-60 कमांडो की नई भूमिका, अब शहरों में संभालेंगे सुरक्षा मोर्चा सी.एम. हेल्पलाइन से ग्रामीणों को मिली पेयजल समस्या से राहत 3 घंटे पहले सी.एम. हेल्पलाइन से ग्रामीणों को मिली पेयजल समस्या से राहत जिले में आपात स्थिति से निपटने सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित 3 घंटे पहले जिले में आपात स्थिति से निपटने सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, 602 किसानों से 3,254 मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी 3 घंटे पहले समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, 602 किसानों से 3,254 मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी
खेल

IIT कानपुर से जापान क्रिकेट टीम तक पहुंचा बिहारी, वायरल हुआ ‘बिहारी कहां नहीं है भाई’ वाला जवाब

IIT कानपुर से जापान क्रिकेट टीम तक पहुंचा बिहारी, वायरल हुआ ‘बिहारी कहां नहीं है भाई’ वाला जवाब

पटना
बिहार के रोहतास से निकलकर IIT कानपुर में पढ़ाई करने वाले अभिषेक आनंद ने जापान की क्रिकेट टीम तक का सफर तय किया है. भारत और जापान के बीच 22 सितंबर (मंगलवार) को होने वाले ऐतिहासिक टी20I मुकाबले से पहले उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में अभिषेक से जब उनके बिहारी होने और जापान के लिए क्रिकेट खेलने को लेकर सवाल किया गया, तो उनका जवाब 'बिहारी कहां नहीं है भाई' खूब चर्चा में आ गया.

हालांकि, भारत के खिलाफ तोचिगी प्रांत के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में होने वाले इस मुकाबले का हिस्सा अभिषेक आनंद नहीं होंगे. जापान ने मैच के लिए जो 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया, उसमें अभिषेक आनंद का नाम शामिल नहीं है. यानी फैन्स उन्हें भारत के खिलाफ मैदान पर उतरते नहीं देखेंगे.

अभिषेक आनंद का क्रिकेट से जुड़ाव जापान पहुंचने के बाद नहीं हुआ. IIT कानपुर में केमिस्ट्री की पढ़ाई के दौरान भी उन्होंने क्रिकेट खेलना जारी रखा और इस संस्थान की टीम की कप्तानी की. पढ़ाई पूरी करने के बाद वह नौकरी के लिए टोक्यो चले गए. जापान में भी उन्होंने क्रिकेट को अपने जीवन से अलग नहीं होने दिया. नौकरी के साथ क्लब क्रिकेट खेलते रहे और स्थानीय स्तर पर उनके प्रदर्शन ने उन्हें जापान की नेशनल क्रिकेट टीम तक पहुंचा दिया.

अभिषेक का ऐसा रहा है इंटरनेशनल करियर
28 साल के अभिषेक आनंद ने 9 मई 2025 को कुक आइलैंड्स के खिलाफ जापान के लिए टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था. इसके बाद वह जापान की टीम का नियमित हिस्सा बने. उन्होंने अब तक 18 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके नाम पर 275 रन दर्ज हैं. उनका सर्वोच्च स्कोर 55 रन रहा है, जबकि गेंदबाजी में उन्होंने एक विकेट लिया है.

उनकी कहानी इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने क्रिकेट को करियर का मुख्य रास्ता बनाए बिना भी खेल में अपनी जगह बनाई. नौकरी और क्रिकेट को साथ लेकर चलने के बाद वह जापान की राष्ट्रीय टीम तक पहुंचे.

भारत और जापान के बीच पहली बार कोई इंटरनेशनल क्रिकेट मुकाबला होने जा रहा है. यह मैच भारत-जापान राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है और एशियन गेम्स से पहले दोनों टीमों के लिए तैयारी का भी हिस्सा है.

जापान की 15 सदस्यीय टीम: केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग (कप्तान) चार्ली हारा-हिंज, बेंजामिन इतो-डेविस, एलेस्टर काडोवाकी-फ्लेमिंग, कोहेई कुबोटा, जेक कुसुदा-नायरन, वतरू मियाउची, रेओ सकुरानो-थॉमस, एलेक्स शिराई-पटमोर, शोमा सुगया-स्लेटर, डेक्लान सुजुकी, त्सुयोशी तकादा, इब्राहिम ताकाहाशी, मकोतो तानियामा और लाचलान यामामोटो-लेक.