रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 10 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 10 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका 10 घंटे पहले सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा 10 घंटे पहले रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 11 घंटे पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 11 घंटे पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 11 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 11 घंटे पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 11 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 11 घंटे पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 11 घंटे पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 12 घंटे पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष 12 घंटे पहले 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 12 घंटे पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 14 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 14 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 14 घंटे पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 14 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु 15 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा 15 घंटे पहले ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा
राजनीति

अब तक 12 पूर्व मुख्यमंत्री छोड़ चुके हैं कांग्रेस, सिलसिला इस चुनाव में भी जारी

 नईदिल्ली

लोकसभा चुनाव के दौरान एक के बाद एक बड़े नेता कांग्रेस का साथ छोड़ रहे हैं। यह सिलसिला चुनावी साल में ही नहीं चल रहा बल्कि पिछले 10 साल से कांग्रेस छोड़ने वालों की होड़ लगी हुई है। 10 सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो 2014 से 12 पूर्व मुख्यमंत्रियों समेत 50 से ज्यादा बड़े नेता कांग्रेस को अलविदा कह चुके हैं। इन सभी नेताओं के कांग्रेस छोड़ने की वजह नेतृत्व और पार्टी की कार्यप्रणाली में कमियां बताई जा रही हैं।

सबसे पुरानी पार्टी के पक्ष में चुनाव लड़ने वाले अधिकांश नेता अब भाजपा का गुणगान कर रहे हैं। नेताओं का छिटकने का असर चुनाव परिणाम पर भी साफ दिखाई दे रहा है। 10 सालों में पार्टी लोकसभा और विधानसभा समेत कुल 51 चुनाव हार चुकी है। मिलिंद देवड़ा, गीता कोड़ा, बाबा सिद्दीकी, राजेश मिश्रा, अंबरीश डेर, जगत बहादुर अन्नू चांदमल जैन, बसवराज पाटिल, नारण राठवा, विजेंदर सिंह, संजय निरूपम और गौरव वल्लभ।

आम चुनाव से ठीक पहले इन नेताओं ने छोड़ा साथ
पार्टी छोड़ने वाले नेताओं में हिमंत बिस्व सरमा, चौधरी बीरेंदर सिंह, रंजीत देशमुख, जी.के. वासन, जयंती नटराजन, रीता बहुगुणा जोशी, एन. बीरेन सिंह, शंकर सिंह वाघेला, टी. वडक्कन, ज्योतिरादित्य सिंधिया, के.पी. यादव, प्रियंका चतुर्वेदी, पी.सी. चाको, जितिन प्रसाद, सुष्मिता देव, ललितेश त्रिपाठी, पंकज मलिक, हरेन्द्र मलिक, इमरान मसूद, अदिति सिंह, सुप्रिया एरन, आर.पी.एन. सिंह, अश्विनी कुमार, रिपुन बोरा, हार्दिक पटेल, सुनील जाखड़, कपिल सिब्बल, कुलदीप बिश्नोई, जयवीर शेरगिल, अनिल एंटनी और सी.आर. केसवन शामिल हैं।

दल-बदलुओं के फेर में भाजपा, 416 में से 117 उम्मीदवार दूसरे दलों से
देश के सबसे बड़े लोकतांत्रिक पर्व में अपनी जीत दर्ज करने के लिए लगभग सभी राजनीतिक पार्टियां दलबदलू नेताओं का सहारा लेती हैं। इसी कड़ी में भाजपा दलबदलू नेताओं को शरण देने में सबसे आग दिखाई दे रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा द्वारा अब तक घोषित किए गए 416 उम्मीदवारों में 117 दलबदलु हैं। भाजपा का टिकट हासिल करने वाले ये नेता हाल ही में पार्टी में शामिल हुए हैं।
उत्तर प्रदेश के घोषित 64 उम्मीदवारों में 20 दूसरे दलों से आए हैं, जबकि महाराष्ट्र में दूसरे दलों से आए 7 लोगों को अब तक टिकट दिए गए हैं।

भाजपा ने 18 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में दूसरी पार्टियों से आए नेताओं को टिकट दिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 27.82 फीसदी उम्मीदवार मूल रूप से भाजपा के नहीं हैं। पुड्डुचेरी में पार्टी का एकमात्र उम्मीदवार दूसरी पार्टी से है। इसी तरह आंध्र प्रदेश में पार्टी के 6 में से 5 कैंडिडेट्स ने पार्टियां बदल ली हैं। भाजपा ने तेलंगाना में 17 उम्मीदवार उतारे हैं, जिनमें से 12 दूसरे दलों से भाजपा में शामिल हुए हैं। इसके अलावा भाजपा ने तमिलनाडु में 11, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में 8-8 और महाराष्ट्र में दूसरे दल से आए 7 उम्मीदवारों को टिकट दिया है।