रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 3 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 4 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका 4 घंटे पहले सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा 4 घंटे पहले रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 4 घंटे पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 4 घंटे पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 4 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 4 घंटे पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 5 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 5 घंटे पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 5 घंटे पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 5 घंटे पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष 5 घंटे पहले 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 5 घंटे पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 7 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 7 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 8 घंटे पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 8 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु 8 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा 8 घंटे पहले ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा
राजनीति

सोनिया गांधी ने कहा- भारत कुछ लोगों की संपत्ति नहीं है, बल्कि ये देश सभी का है, इस पर सबका हक है

जयपुर
कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को कहा कि भारत कुछ लोगों की संपत्ति नहीं है, बल्कि ये देश सभी का है। सोनिया गांधी ने जयपुर में लोकसभा 2024 चुनाव के लिए 'न्याय' घोषणापत्र के लॉन्च पर एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए कहा, “यह देश कुछ लोगों की संपत्ति नहीं है। यह हर किसी का है। हमारे पूर्वजों ने इसे खून से सींचा है।” उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल से देश एक ऐसी सरकार के हाथ में है जिसने बेरोजगारी और आर्थिक संकट को बढ़ावा देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

“मोदी सरकार ने जो कुछ किया वह हमारे सामने है। ये निराश करने वाला समय है लेकिन जान लें कि निराशा के साथ ही आशा जन्म लेती है। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे कांग्रेस सहयोगी न्याय का दीपक जलाएंगे और हजारों तूफानों का सामना करते हुए आगे बढ़ेंगे।'' उन्होंने कहा कि पीएम मोदी खुद को महान मानते हैं, लेकिन बीजेपी सरकार लोकतांत्रिक मानदंडों की खिल्लियां उड़ा रही है और पूरी व्यवस्था में डर का माहौल पैदा कर रही है। सोनिया गांधी ने कहा, “यह तानाशाही है। हमारा लोकतंत्र खतरे में है।” इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहे।

खड़गे ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह बिना कुछ किए हर चीज का क्रेडिट लेते रहे हैं। “क्या वास्तविक रूप से बिना कोई काम किए श्रेय लेना चाहिएहै? वो कहते हैं मैंने ये किया, मैंने वो किया। उन्होंने हमें पहले कितनी गारंटी दी है?” उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने पहली गारंटी में युवाओं से कहा कि वह हर साल दो करोड़ नौकरियां देंगे। “10 साल में 20 करोड़ नौकरियां देनी थीं। क्या देश के युवाओं को 20 करोड़ नौकरियां मिल गईं? उन्होंने कहा कि सभी के खाते में 15 लाख रुपये आएंगे, क्या आई? एक पीएम कैसे झूठ बोल सकता है।"

खरगे ने कहा कि पीएम मोदी लोगों को भ्रमित कर रहे हैं, खुद देश के लिए कुछ नहीं किया और फिर भी कहते हैं कि कांग्रेस ने 70 साल में देश के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि आईआईटी, एयरपोर्ट और एम्स कांग्रेस लेकर आई और पीएम मोदी अब भी कहते हैं कि वह देश का विकास कर रहे हैं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि बेरोजगारी चरम पर है। “आपने देखा है कि भाजपा सरकार ने पिछले 10 वर्षों में कैसे काम किया है। उन्होंने देश से बेरोजगारी हटाने के लिए क्या किया?'' अग्निपथ योजना पर प्रियंका गांधी ने कहा कि इस योजना ने उन लाखों युवाओं की उम्मीदों पर पानी फेर दिया जो सेना में जाना चाहते थे।

उन्होंने कहा कि सभी राज्यों में पेपर लीक एक आम समस्या बन गई है और यही एक कारण है कि युवाओं को नौकरियां नहीं मिल रही। “महंगाई भी हर दिन बढ़ रही है। चुनाव से केवल दो महीने पहले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कटौती की गई।” उन्होंने चिरंजीवी योजना को खत्म करने के लिए राजस्थान सरकार की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि 25 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा घटाकर 5 लाख रुपये कर दिया गया।