शनिवार, 28 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
48 साल बाद खुला जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार, हीरे-नीलम और माणिक का होगा आकलन 1 घंटे पहले 48 साल बाद खुला जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार, हीरे-नीलम और माणिक का होगा आकलन 8वें वेतन आयोग को लेकर पेंशनर्स की 11 मांगें, पीएम मोदी को भेजा प्रस्ताव; जानें क्या होगा फायदा 1 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग को लेकर पेंशनर्स की 11 मांगें, पीएम मोदी को भेजा प्रस्ताव; जानें क्या होगा फायदा सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादक बने जतिन कुमार साव, बिजली बिल में आई बड़ी राहत 1 घंटे पहले सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादक बने जतिन कुमार साव, बिजली बिल में आई बड़ी राहत WWE को बड़ा झटका, 38 साल की उम्र में दिग्गज रेसलर ब्रॉनसन रीड का निधन 2 घंटे पहले WWE को बड़ा झटका, 38 साल की उम्र में दिग्गज रेसलर ब्रॉनसन रीड का निधन डिलिमिटेशन बिल को समर्थन देंगे शरद पवार की पार्टी के सांसद, सुप्रिया सुले ने दी सफाई 2 घंटे पहले डिलिमिटेशन बिल को समर्थन देंगे शरद पवार की पार्टी के सांसद, सुप्रिया सुले ने दी सफाई भारत की पहली पारी लड़खड़ाई, न्यूजीलैंड से अब भी 240 रन पीछे; आकाश दीप ने पहली पारी में झटके पांच विकेट 2 घंटे पहले भारत की पहली पारी लड़खड़ाई, न्यूजीलैंड से अब भी 240 रन पीछे; आकाश दीप ने पहली पारी में झटके पांच विकेट ऑस्ट्रेलियाई टीम में बड़ा बदलाव, 13 साल बाद नाथन लायन बाहर; दो नए खिलाड़ियों को मौका 3 घंटे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम में बड़ा बदलाव, 13 साल बाद नाथन लायन बाहर; दो नए खिलाड़ियों को मौका लंदन से भारत लौटा 60 टन सोना, कहां रखा जाएगा देश का कीमती गोल्ड रिजर्व? 3 घंटे पहले लंदन से भारत लौटा 60 टन सोना, कहां रखा जाएगा देश का कीमती गोल्ड रिजर्व? जाकिर नाइक के IRF पर UAPA लगाने की राज्यों को छूट, केंद्र सरकार ने दिया अधिकार 4 घंटे पहले जाकिर नाइक के IRF पर UAPA लगाने की राज्यों को छूट, केंद्र सरकार ने दिया अधिकार 2027 में AI मचाएगा कोविड से भी बड़ा संकट? रिसर्चर की चेतावनी से बढ़ी चिंता 4 घंटे पहले 2027 में AI मचाएगा कोविड से भी बड़ा संकट? रिसर्चर की चेतावनी से बढ़ी चिंता Swiggy में छंटनी की तैयारी, Instamart से 340 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी, AI पर फोकस 4 घंटे पहले Swiggy में छंटनी की तैयारी, Instamart से 340 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी, AI पर फोकस 8वें वेतन आयोग से कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, ₹18,000 बेसिक वालों को मिल सकता है ₹2.06 लाख एरियर 5 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग से कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, ₹18,000 बेसिक वालों को मिल सकता है ₹2.06 लाख एरियर तमिलनाडु में ऑटो सेक्टर की बड़ी छलांग, Royal Enfield और TVS करेंगी 3,000 करोड़ का निवेश 5 घंटे पहले तमिलनाडु में ऑटो सेक्टर की बड़ी छलांग, Royal Enfield और TVS करेंगी 3,000 करोड़ का निवेश परिसीमन बिल पर NCP के समर्थन को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पूछा- राजनीतिक दबाव या रणनीति? 15 घंटे पहले परिसीमन बिल पर NCP के समर्थन को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पूछा- राजनीतिक दबाव या रणनीति? मिशन 360: परिसीमन विधेयक पर सरकार का नंबर गेम, लोकसभा में 40 वोटों की दरकार 15 घंटे पहले मिशन 360: परिसीमन विधेयक पर सरकार का नंबर गेम, लोकसभा में 40 वोटों की दरकार विपक्षी सांसदों की गैरमौजूदगी से NDA को फायदा, वोटिंग के बिना मिल सकता है दो तिहाई बहुमत 16 घंटे पहले विपक्षी सांसदों की गैरमौजूदगी से NDA को फायदा, वोटिंग के बिना मिल सकता है दो तिहाई बहुमत सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राज्य में राशनकार्डधारियों को मिल रहा खाद्यान्न वितरण का नियमित लाभ 16 घंटे पहले सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राज्य में राशनकार्डधारियों को मिल रहा खाद्यान्न वितरण का नियमित लाभ भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द होगी फाइनल, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दिया बड़ा अपडेट 17 घंटे पहले भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द होगी फाइनल, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दिया बड़ा अपडेट AI के दौर में बदलेंगे ऑफिस के तौर-तरीके, Steelcase ने गुरुग्राम में दिखाया भविष्य 17 घंटे पहले AI के दौर में बदलेंगे ऑफिस के तौर-तरीके, Steelcase ने गुरुग्राम में दिखाया भविष्य पीएम सूर्य घर योजना से आंवराभाटा निवासी श्रीमती रेवती ध्रुव को मिली बिजली बिल से राहत, अब आ रहा शून्य बिल 17 घंटे पहले पीएम सूर्य घर योजना से आंवराभाटा निवासी श्रीमती रेवती ध्रुव को मिली बिजली बिल से राहत, अब आ रहा शून्य बिल
राजनीति

लोकसभा चुनाव 2024 में महागठबंधन से जुड़ने के बाद मुकेश सहनी बीजेपी नीत एनडीए सरकार पर जमकर बिफरे

नई दिल्ली
लोकसभा चुनाव 2024 में महागठबंधन से जुड़ने के बाद विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) प्रमुख मुकेश सहनी बीजेपी नीत एनडीए सरकार पर जमकर बिफरे। सहनी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि वे किसी की नहीं सुनते हैं, जो मन में आता है वही करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे देश में लोकतंत्र खत्म हो रहा है और हिटलरशाही आ गई है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है जब दो-दो मुख्यमंत्रियों को उठाकर सीधे जेल में डाल दिया हो। मुकेश सहनी ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि देश में बीते 10 सालों से मोदी सरकार है। मगर एक भी युवा को रोजगार नहीं मिला। सिर्फ पांच किलो चावल देने से कुछ नहीं होगा। हर व्यक्ति को अच्छे कपड़े पहनने, बच्चों के अच्छे स्कूल में पढ़ाई करने और बेहतर जिंदगी जीने का अधिकार है। पीएम मोदी को लगता है कि हम लोगों को पांच किलो चावल दे रहे हैं तो वे हमें वोट देंगे। मगर ऐसा नहीं होने वाला है।

सहनी ने आगे कहा कि पीएम मोदी ने दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, मगर अभी तक दो लाख लोगों को नौकरी भी नहीं मिली है। हर साल अगर दो लाख लोगों को नौकरी देते तो भी 10 सालों में 20  लाख लोगों को नौकरियां मिल जातीं।

निषाद समाज के आरक्षण की बात पर मुकेश सहनी ने कहा कि वह लंबे समय से यह मांग कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल और दिल्ली में जब निषादों को आरक्षण मिल रहा है तो बिहार में क्यों नहीं। जब देश एक है, संविधान एक है तो निषादों के साथ भेदभाव क्यों हो रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने उनसे वादा किया था कि वे निषाद आरक्षण की दिशा में काम करेंगे। मगर उन्होंने नहीं किया।

मुकेश सहनी ने कहा कि उनकी लड़ाई पीएम मोदी से नहीं बल्कि भारत सरकार से है। मोदी जिस कुर्सी पर बैठे हैं, उन्हें उसकी गरिमा को मानना चाहिए। देश में जिस भी वर्ग या समाज को समस्या हो, उसके लिए काम करना चाहिए। मगर पीएम मोदी नफरत और धर्म की राजनीति करते हैं। उनके पास इतनी पावर है, जो चीज नहीं करनी वो करते हैं। अपनी पावर का दुरुपयोग कर रहे हैं। उनके पास धनबल है, ईडी सीबीआई है। हर किसी को उठाकर जेल में डाल देना, यह लोकतंत्र में सही नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई चुनाव लड़ना नहीं, समाज में बदलाव लाना है। सभी धर्म और जाति के लोगों को मजबूती से चुनाव लड़ाएंगे। देश में 927 पार्टी को खत्म कर दिया। हमारी पार्टी को भी खत्म करने का प्रयास कर रहे थे, हमने अपनी पार्टी को बचाने में कामयाब रहा। हालांकि, सिंबल बदलवा दिया। एक दिन तानाशाही खत्म होगी, देश में रामराज्य स्थापित होगा।ॉ

बता दें कि मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी 2024 में आरजेडी, कांग्रेस और वामदलों के साथ मिलकर महागठबंधन में लोकसभा का चुनाव लड़ रही है। आरजेडी ने वीआईपी को अपने कोटे से झंझारपुर, मोतिहारी और गोपालगंज लोकसभा सीटें दी हैं। इससे पहले सहनी की एनडीए में शामिल होने की चर्चा थी। हालांकि, बीजेपी से उनकी बात नहीं बन पाई थी।