बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सरकारी जांच में खुलासा, देश में 13.5 प्रतिशत अपात्र लोग उठा रहे मुफ्त राशन का लाभ 1 घंटे पहले सरकारी जांच में खुलासा, देश में 13.5 प्रतिशत अपात्र लोग उठा रहे मुफ्त राशन का लाभ आज शुरू होगा ‘समावेश’ और ई-अनुदान पोर्टल, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया में होगी सुविधा 1 घंटे पहले आज शुरू होगा ‘समावेश’ और ई-अनुदान पोर्टल, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया में होगी सुविधा देश में पहली बार ATM निकासी से आगे निकला क्रेडिट कार्ड से खर्च, ₹2.4 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा 1 घंटे पहले देश में पहली बार ATM निकासी से आगे निकला क्रेडिट कार्ड से खर्च, ₹2.4 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा असम ट्रिपल मर्डर केस के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, ऑनलाइन गेमिंग में 4 लाख हारने के बाद दिया था वारदात को अंजाम 1 घंटे पहले असम ट्रिपल मर्डर केस के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, ऑनलाइन गेमिंग में 4 लाख हारने के बाद दिया था वारदात को अंजाम PF निकालने का तरीका बदलेगा, अब UPI से खाते में आएगा पैसा, जानें EPFO का नया प्लान 1 घंटे पहले PF निकालने का तरीका बदलेगा, अब UPI से खाते में आएगा पैसा, जानें EPFO का नया प्लान मुंबई के रियल एस्टेट बाजार पर विदेशी निवेशकों का भरोसा, सात गुना बढ़ा निवेश 1 घंटे पहले मुंबई के रियल एस्टेट बाजार पर विदेशी निवेशकों का भरोसा, सात गुना बढ़ा निवेश मोदी सरकार के कार्यकाल में गरीबी दर में बड़ी गिरावट, 49.60 करोड़ लोगों को मिली राहत 2 घंटे पहले मोदी सरकार के कार्यकाल में गरीबी दर में बड़ी गिरावट, 49.60 करोड़ लोगों को मिली राहत अरुणाचल सीमा से 40 किलोमीटर दूर चीन बना रहा विशाल बांध, नदी मोड़ने की तैयारी 2 घंटे पहले अरुणाचल सीमा से 40 किलोमीटर दूर चीन बना रहा विशाल बांध, नदी मोड़ने की तैयारी EPFO की नई सुविधा: अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, दिसंबर में हो सकती है शुरुआत 3 घंटे पहले EPFO की नई सुविधा: अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, दिसंबर में हो सकती है शुरुआत 8वें वेतन आयोग में बड़े बदलाव की चर्चा, न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर ₹69,000 होने का अनुमान 3 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में बड़े बदलाव की चर्चा, न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर ₹69,000 होने का अनुमान हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 14 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 14 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 14 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 14 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 14 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 14 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 14 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 15 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 15 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 15 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला
छत्तीसगढ़

कृषि विश्वविद्यालय में बौद्धिक सम्पदा अधिकार का जागरूकता दिवस मनाया गया

रायपुर

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में बौद्धिक सम्पदा अधिकार के परिपेक्षय में जागरूकता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने अपने संबोधन में कहा कि आज का युग स्पर्धा का युग है, जिसमें दस्तावेजों का पंजीयन, ट्रेडमार्क, पेटेन्ट और कॉपी राईट समय की मांग दशार्ता है। उन्होंने आगे कहा पेटेन्ट कराने के लिए की मार्गदर्शिका के अनुसार भारत सरकार से अनापत्ति प्रमाणपत्र लेना होता है।

नियमानुसार प्रकाशन के दो साल बाद साईटेशन होता है। जागरूकता दिवस पर उन्होंने पेटेन्ट की महत्वपूर्ण उपयोगिता बताई। कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वागत भाषण देते हुए संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉ. विवेक कुमार त्रिपाठी ने कहा कि पेटेन्ट का इतिहास पुराना है। 1400 ईस्वी में भवन डिजाइनरों के द्वारा पेटेन्ट का उपयोग किया गया। जहां-जहां भी पेटेन्ट किया गया वहां विकास की गति तेज हुई है। उन्होंने आगे कहा कि पेटेन्ट का मतलब जनता के लिए जानकारी को विस्तारित करना है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में बौद्धिक सम्पदा अधिकार के प्रकोष्ठ की स्थापना हुई है, विश्वविद्यालय में किस्मों को जी.आई. टैग मिला है तथा पेटेन्ट की विधि को सरल किया गया है।

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में बौद्धिक सम्पदा अधिकार के बारे में व्याख्यान देते हुए विभागाध्यक्ष डॉ. एस.व्ही. वेरूलकर ने कहा कि विश्व व्यापार संगठन के अनुसार बौद्धिक सम्पदा का अधिकार व्यक्ति के मस्तिष्क में सृजन और उसके उपयोग के दस्तावेजीकरण से जुड़ा है। उन्होंने पेटेन्ट में कॉपिराईट, ट्रेडमार्क, जी.आई. टैग को शामिल किया है। उन्होंने भारतीय पेटेन्ट अधिनियम 1970 की जानकारी दी तथा मूल्य संवर्धन और पेटेन्ट की विस्तृत प्रक्रिया बताई। इसी सत्र में छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, रायपुर के वैज्ञानिक डॉ. अमित दुबे ने व्याख्यान देते हुए बताया नवाचार से नये-नये तरीके ज्ञात होते हैं। इन तरीकों का व्यावसायीकरण जरूरी होता है।

उन्होंने नवाचार प्रक्रिया में अनुसंधान और विकास संस्थाओं, विश्वविद्यालयों, उद्योगों द्वारा किये जाने वाले अनुसंधान, नवाचार, विकास, पेटेन्ट, उत्पादन, विपणन तथा अंगीकरण के संबंध को बताया। बौद्धिक सम्पदा अधिकार के बारे में उन्होंने भारत सरकार के पेटेन्ट जानकारी केन्द्र, ज्ञान – राष्ट्रीय नवाचार फाउंडेशन अहमदाबाद, राज्य सरकार के नवाचार निधि कार्यक्रम तथा छत्तीसगढ़ के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उपक्रमों (एम.एस.एम.ई.) के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत में प्रकाशन का चौथा स्थान है जबकि साईटेशन 9वें स्थान पर है तथा पेटेन्ट दर्ज कराने में 40वें स्थान पर है। जागरूकता दिवस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के निदेशक विस्तार डॉ. अजय वर्मा, संचालक बीज एवं प्रक्षेत्र डॉ. एस.एस. टुटेजा, संचालक शिक्षण डॉ. एस.एस. सेंगर, अधिष्ठाता द्वय डॉ. जी.के. दास, डॉ. ए.के. दवे विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वैज्ञानिक डॉ. दीप्ति झा ने किया तथा कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन सह संचालक अनुसंधान डॉ. धनंजय शर्मा ने किया।