सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
कांकेर में GST की महिला अधिकारी 1.50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, CA भी ACB के शिकंजे में 1 घंटे पहले कांकेर में GST की महिला अधिकारी 1.50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, CA भी ACB के शिकंजे में ’26/11 जैसा हमला करेंगे’, आतंकी लतीफ भट की मौत का बदला लेने के लिए किसने भेजा ईमेल? हाई अलर्ट पर हैदराबाद 1 घंटे पहले ’26/11 जैसा हमला करेंगे’, आतंकी लतीफ भट की मौत का बदला लेने के लिए किसने भेजा ईमेल? हाई अलर्ट पर हैदराबाद पीएम मोदी और बालेन शाह के बीच आज होगी वार्ता, अयोध्या-जनकपुर रेल लिंक समेत कई प्रमुख परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन 1 घंटे पहले पीएम मोदी और बालेन शाह के बीच आज होगी वार्ता, अयोध्या-जनकपुर रेल लिंक समेत कई प्रमुख परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन शेयर बाजार में लिस्टिंग कराए या निजी कंपनी बनी रहे, इसी हफ्ते बड़ा निर्णय लेने की तैयारी में टाटा संस 1 घंटे पहले शेयर बाजार में लिस्टिंग कराए या निजी कंपनी बनी रहे, इसी हफ्ते बड़ा निर्णय लेने की तैयारी में टाटा संस मुस्लिम युवक ने पहचान छिपाकर 6 हिंदू महिलाओं से की शादी, पत्नी की शिकायत पर असम पुलिस ने किया गिरफ्तार 3 घंटे पहले मुस्लिम युवक ने पहचान छिपाकर 6 हिंदू महिलाओं से की शादी, पत्नी की शिकायत पर असम पुलिस ने किया गिरफ्तार संसद सत्र पर सस्पेंस बरकरार: कांग्रेस की 4 मांगों के बीच अटका परिसीमन बिल, क्या है भाजपा का 3-दिवसीय प्लान? 3 घंटे पहले संसद सत्र पर सस्पेंस बरकरार: कांग्रेस की 4 मांगों के बीच अटका परिसीमन बिल, क्या है भाजपा का 3-दिवसीय प्लान? IOA अध्यक्ष पद के चुनाव में उतरेंगे राजीव मेहता, भारतीय ओलिंपिक संघ के रहे चुके है महासचिव 3 घंटे पहले IOA अध्यक्ष पद के चुनाव में उतरेंगे राजीव मेहता, भारतीय ओलिंपिक संघ के रहे चुके है महासचिव किल टोनी से लैटेंट और कॉकरोच क्लब तक… क्या है पॉप कल्चर के जरिए सियासत साधने का CJP का नया प्लान? 3 घंटे पहले किल टोनी से लैटेंट और कॉकरोच क्लब तक… क्या है पॉप कल्चर के जरिए सियासत साधने का CJP का नया प्लान? चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूरे, पीएम मोदी आज करेंगे चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन का उद्घाटन 3 घंटे पहले चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूरे, पीएम मोदी आज करेंगे चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन का उद्घाटन ’50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना हजार साल की सबसे बड़ी उपलब्धि’, बोले पीएम मोदी 3 घंटे पहले ’50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना हजार साल की सबसे बड़ी उपलब्धि’, बोले पीएम मोदी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल 3 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर 11 घंटे पहले लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर 11 घंटे पहले पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह 11 घंटे पहले पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना 11 घंटे पहले एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन 11 घंटे पहले बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल 11 घंटे पहले तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल 12 घंटे पहले ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश 12 घंटे पहले किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा 12 घंटे पहले प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा
छत्तीसगढ़

तांदुला नदी में एक बार फिर से शुरू हो गया अवैध रेत खनन का काम

डौंडी

बालोद जिले के डौंडी ब्लॉक के वनांचल ग्राम बेलोदा से होकर गुजरने वाली तांदुला नदी में अवैध रेत खनन का काम एक बार फिर से शुरू हो गया है। एक मई को प्रमुखता से समाचार प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन और खनिज विभाग की दिखावे की कार्रवाई से कुछ दिनों के लिए रेत माफियाओं ने काम बंद कर दिया था, किंतु पिछले कुछ दिनों से रात के अंधेरे में पुनः रेत खनन और परिवहन का खेल शुरू कर दिया गया है जो रात ग्यारह बजे से शुरू होकर सुबह 6 बजे तक निरंतर जारी रहता है।

पिछले रविवार को घोटिया से झलमला जाने वाले मार्ग पर एक दुर्घटना में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत और एक के घायल होने की घटना घटित हुई थी। जिस ट्रक से ये घटना घटित हुई थी बताया जाता है कि वो बेलोदा से ही रेत लेकर जा रहा था।

बुधवार को हमारे प्रतिनिधि जब ग्राम बेलोदा के वन क्षेत्र में संचालित खदान पहुंचे तो वहां का हाल देखकर दंग रह गए। नदी का सीना चीरकर लगभग 6 से 7 फीट गहराई तक रेत का खनन कर परिवहन किया जा चुका है। नदी में तीन अलग-अलग जगहों से रेत का उत्खनन कर रेत परिवहन के सबूत साफ देखे जा सकते हैं। वहीं दिन में चैन माउंटिंग मशीन को रेत खदान से दूर दूसरे छोर में छुपा कर खड़ा कर दिया जाता है और रात होते ही नदी के सीने में मशीन को उतार कर रेत के उत्खनन और परिवहन का कार्य शुरू कर दिया जाता है।

बेलोदा में रेत खनन के इस अवैध कार्य में प्रमुख रूप से ललित, प्रेम, संजय सहित कुल 10 लोग संलिप्त है जिनके द्वारा बेलोदा के कुछ ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों को भी संलिप्त किया हुआ है और रेत खदान जाने वाले रास्ते पर बांस का गेट बनाकर बैरियर भी बनाया गया है, जिसे रात में बंद कर सिर्फ रेत ले जाने के लिए जाने वाली ट्रकों के लिए ही खोला जाता है, वहीं आमाबाहरा और झलमला से गोड़पाल होकर बेलोदा पहुंचने वाले दोनो रास्तों पर कुछ लोगो को तैनात किया जाता है जो हर आने जाने वाली गाड़ियों की खबर खदान में खड़े रेत माफियाओं को देते है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में ही खनिज और राजस्व विभाग द्वारा चेन माइंटिंग मशीन को जप्त करने की कार्रवाई कर दी जाती तो ये अवैध कार्य तभी बंद हो जाता किंतु कोई ठोस कार्यवाही नही होने के कारण एक ओर जिला प्रशासन की जहां किरकिरी हो रही है वहीं रेत माफियाओं के हौंसले बुलंद है।

बालोद जिला खनिज अधिकारी मीनाक्षी साहू ने कहा, मैं बाहर थी, अब आ गई हूं, आपके द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से भेजी गई फोटो और वीडियो के आधार पर टीम भेजकर कार्रवाई की जाएगी।

डौंडी एसडीएम आरके सोनकर ने कहा, सोमवार को टीम भेजी गई थी, मशीन दूसरे किनारे पर खड़ी थी, ऑपरेटर नही होने के कारण और दिन में कोई भी खनन का कार्य नहीं होने के कारण वापस आ गए थे, रात में कार्रवाई के लिए टीम भेजी जाएगी और मशीन को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।

ग्राम पंचायत बेलोदा सरपंच जगनू मंडावी ने कहा, मेरे द्वारा कई बार ग्राम के जनप्रतिनिधियों को इस अवैध रेत खनन के कार्य को बंद करवाने हेतु कहा है, लेकिन कोई भी सुनने को तैयार नहीं है, यदि कोई बड़ी घटना घट गई तो पूरी जवाबदारी ग्राम पंचायत पर आ जायेगी इसलिए मेरे द्वारा जल्द ही जिला प्रशासन को लिखित में जानकारी दे दी जाएगी कि इस अवैध कार्य में ग्राम पंचायत का कोई लेना देना नही है।