मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके 24 मिनट पहले नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई 29 मिनट पहले कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा 29 मिनट पहले अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग 30 मिनट पहले शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग 10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम 31 मिनट पहले 10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन 32 मिनट पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड 1 घंटे पहले सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे 1 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा 2 घंटे पहले परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति 4 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर 4 घंटे पहले भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां 4 घंटे पहले बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि 12 घंटे पहले नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना 13 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश 13 घंटे पहले रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची 13 घंटे पहले पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे 14 घंटे पहले पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र 14 घंटे पहले सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र विकसित ग्राम पंचायत योजना से गांवों के विकास की बनेगी कार्ययोजना, जिला स्तरीय कार्यशाला में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण 14 घंटे पहले विकसित ग्राम पंचायत योजना से गांवों के विकास की बनेगी कार्ययोजना, जिला स्तरीय कार्यशाला में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों की सुविधा का मजबूत माध्यम 14 घंटे पहले सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों की सुविधा का मजबूत माध्यम
राजनीति

लोकसभा चुनाव को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां चल रही, दिल्ली के दमदार चेहरों पर दांव की तैयारी में भाजपा-कांग्रेस

नई दिल्ली
दिल्ली में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी सात में से चार सीटों पर प्रत्याशी उतार चुकी है और शेष तीन सीटों पर कांग्रेस जल्द घोषणा कर सकती है। भाजपा पांच सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है और दो सीटों पर जल्द घोषणा की संभावना है…

पूर्वी दिल्ली और उत्तरी पश्चिमी सीट पर कई दावेदार
दिल्ली की शेष दो सीटों पर भाजपा जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है। उम्मीदवारों के चयन को लेकर पार्टी का शीर्ष नेतृत्व स्तर पर मंथन चल रहा है। संभावना है कि 10 मार्च तक र्पू्वी दिल्ली और उत्तरी पश्चिमी सीट के लिए घोषणा हो जाएगी। चार सीटों पर प्रत्याशी बदले जाने के बाद अब लगभग तय माना जा रहा है कि इन दोनों सीटों पर भी भाजपा नए लोगों को मौका देगी।

पूर्वी दिल्ली सीट के लिए जिन उम्मीदवारों को प्रबल दावेदार माना जा रहा है, उनमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और प्रदेश इकाई में महामंत्री हर्ष मल्होत्रा का नाम शामिल है। प्रदेश इकाई की तरफ से भी केंद्रीय चुनाव सीमित को इन्हीं दो लोगों के नाम प्रस्तावित करके भेजे गए। वहीं, उत्तरी पश्चिमी सीट पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम और दिल्ली भाजपा इकाई में महामंत्री योगेंद्र चांदोलिया का नाम भी प्रबल दावेदारों में माना जा रहा है।

पार्टी के जानकार कहते हैं कि जिस तरह से शीर्ष नेतृत्व ने अभी तक पांचों सीटों पर संगठन से जुड़े लोगों को उम्मीदवार घोषित करने में प्राथमिकता दी है, उसे देखते हुए लगता है कि बची हुई दोनों सीटों पर भी संगठन के लोगों को प्रत्याशी बनाया जा सकता है। एक कारण यह भी माना जा रहा है कि आम आदमी पार्टी लगभग भाजपा द्वारा उम्मीदवार बदले जाने को लेकर सवाल उठा रही है।

बीते शनिवार को पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने राजनीति से संन्यास का ऐलान किया था। उसके बाद आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा ऐसे नेताओं को टिकट देकर भेजती है, जो पांच साल जमीनी स्तर पर काम नहीं करते और फिर पांच साल बाद वह टिकट बदलकर नए उम्मीदवार को उतारती है। बाकायदा, पूर्वी दिल्ली का उदाहरण भी दिया गया, जहां 2014 में बाहर से उम्मीदवार लाया गया और फिर 2019 में क्रिकेटर गौतम गंभीर को मैदान में उतरा। अब गौतम गंभीर स्वयं पार्टी छोड़ना चाहते हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी सवाल उठा रही है। यही वजह है कि अब पार्टी स्थानीय और संगठन से जुड़े नेताओं को चुनावी रण में उतारने पर ध्यान दे रही है।

जनता के बीच पहुंचे उम्मीदवार:
भाजपा ने जिन पांच सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है, उन्होंने पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर अपने क्षेत्रों में डेरा डाल दिया है।

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दूसरी बार साथ आए
दिल्ली में आप का कांग्रेस के साथ यह दूसरा गठबंधन है। पहला गठबंधन 2013 में हुआ था, जब आप ने कांग्रेस विधायकों के समर्थन से दिल्ली में सरकार बनाई। गठबंधन ज्यादा दिन नहीं चला और सरकार 49 दिनों में ही गिर गई। वर्ष 2019 में फिर दोनों दलों ने लोकसभा चुनाव में साथ आने की कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।