मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति 1 मिनट पहले सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर 5 मिनट पहले भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां 7 मिनट पहले बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि 8 घंटे पहले नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना 8 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश 9 घंटे पहले रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची 9 घंटे पहले पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे 9 घंटे पहले पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र 9 घंटे पहले सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र विकसित ग्राम पंचायत योजना से गांवों के विकास की बनेगी कार्ययोजना, जिला स्तरीय कार्यशाला में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण 9 घंटे पहले विकसित ग्राम पंचायत योजना से गांवों के विकास की बनेगी कार्ययोजना, जिला स्तरीय कार्यशाला में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों की सुविधा का मजबूत माध्यम 9 घंटे पहले सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों की सुविधा का मजबूत माध्यम वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने पर भड़के सौरव गांगुली, कुलदीप यादव और मानव सुथार के चयन पर उठाए सवाल 10 घंटे पहले वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने पर भड़के सौरव गांगुली, कुलदीप यादव और मानव सुथार के चयन पर उठाए सवाल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती महोत्सव कार्यक्रम में की महत्वपूर्ण घोषणाएं 10 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती महोत्सव कार्यक्रम में की महत्वपूर्ण घोषणाएं पाकिस्तान से हार के बावजूद इंडिया-ए का सेमीफाइनल आसान, UAE को हराते ही मिलेगी जगह 10 घंटे पहले पाकिस्तान से हार के बावजूद इंडिया-ए का सेमीफाइनल आसान, UAE को हराते ही मिलेगी जगह अवैध धान भंडारण और पुराने धान की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त 10 घंटे पहले अवैध धान भंडारण और पुराने धान की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान बेचकर खुश हैं किसान गोविंद यादव 10 घंटे पहले 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान बेचकर खुश हैं किसान गोविंद यादव अवैध धान के कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, 32 प्रकरणों में 1,441 क्विंटल से अधिक धान जब्त 10 घंटे पहले अवैध धान के कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, 32 प्रकरणों में 1,441 क्विंटल से अधिक धान जब्त HPV वैक्सीनेशन में भारत की बड़ी उपलब्धि, 1 करोड़ से ज्यादा डोज लगाने पर WHO ने की तारीफ 10 घंटे पहले HPV वैक्सीनेशन में भारत की बड़ी उपलब्धि, 1 करोड़ से ज्यादा डोज लगाने पर WHO ने की तारीफ समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर अमित कुमार ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश 10 घंटे पहले समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर अमित कुमार ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण प्रतिभाएं 10 घंटे पहले खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण प्रतिभाएं
राष्ट्रीय

बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां

इम्पेक्ट न्यूज डेस्क। नई दिल्ली। बिसलेरी ने सोमवार को भले ही दावा किया हो कि उसका मिनरल वाटर करीब 90 कड़े गुणवत्ता परीक्षणों के बाद पीने के लिए पूरी तरह सुरक्षित है, लेकिन लोकप्रिय ब्रांड…

बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां
CG Impact की मौलिक सांकेतिक श्रेणी इमेज

इम्पेक्ट न्यूज डेस्क। नई दिल्ली। बिसलेरी ने सोमवार को भले ही दावा किया हो कि उसका मिनरल वाटर करीब 90 कड़े गुणवत्ता परीक्षणों के बाद पीने के लिए पूरी तरह सुरक्षित है, लेकिन लोकप्रिय ब्रांड के खिलाफ भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) की कार्रवाई ने लगभग 4 अरब डॉलर के पैकेज्ड वाटर उद्योग में नियमों के पालन पर सवाल खड़े कर दिए हैं और मानकों को और सख्त कर दिया है।

टीओआई के अनुसार, उद्योग विशेषज्ञों ने को बताया कि पैकेज्ड वाटर बाजार में बिसलेरी इंटरनेशनल की अनुमानित 60 प्रतिशत हिस्सेदारी है। ऐसे में इस कार्रवाई का असर पूरे सेक्टर के गुणवत्ता नियंत्रण, निर्माण प्रक्रियाओं और लेबलिंग के तरीकों पर व्यापक रूप से पड़ सकता है।

यह घटनाक्रम तब सामने आया जब एफएसएसएआई ने निर्धारित सुरक्षा मानकों पर एक सैंपल खरा न उतरने के बाद रविवार को देश के सबसे चर्चित पैकेज्ड वाटर ब्रांड के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की।

सोमवार को यह जांच बिसलेरी से आगे बढ़ती दिखी और उद्योग की अन्य कंपनियों के उत्पादों की भी जांच और परीक्षण शुरू कर दिए गए।

हालांकि, बिसलेरी, कोका-कोला के किनले, पेप्सिको के एक्वाफिना और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के हिमालयन जैसे प्रमुख ब्रांडों वाले इस बाजार की दीर्घकालिक विकास संभावनाएं अभी भी मजबूत बनी हुई हैं। बढ़ती आबादी, प्रति व्यक्ति खपत में वृद्धि और उपभोक्ताओं के बीच ब्रांडेड पैकेज्ड वाटर की बढ़ती पहुंच इसके मुख्य कारण हैं।

एफएमसीजी और टेलीकॉम कंपनियों में वरिष्ठ पदों पर काम कर चुके स्वतंत्र निदेशक लॉयड मथियास का मानना है कि बिसलेरी पर इसका अल्पकालिक असर पड़ सकता है, लेकिन इसका बड़ा नतीजा अधिक जवाबदेह उद्योग और बेहतर उपभोक्ता सुरक्षा के रूप में सामने आएगा।

उन्होंने कहा कि अनुपालन नियमों को सख्त करना एक बहुत पहले से लंबित कदम है और इससे अंततः उपभोक्ताओं को ही फायदा होगा। पैकेज्ड वाटर उद्योग अब तक मानकों के मामले में काफी लचीलेपन के साथ काम करता रहा है, जहां शुद्धता, मिनरल्स की मात्रा और यहां तक कि विटामिन या मिनरल मिलाने की परिभाषाएं भी अस्पष्ट रही हैं।

विकसित बाजारों की तरह इन्हें स्पष्ट और सख्ती से परिभाषित करने की जरूरत है, साथ ही पारदर्शी लेबलिंग होनी चाहिए ताकि उपभोक्ताओं को ठीक-ठीक पता हो कि वे क्या पी रहे हैं। कंपनियां पैक पर लेबलिंग को लेकर भी अपेक्षाकृत लापरवाह रही हैं।

गौरतलब है कि भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के दायरे से हटाए जाने के बाद नवंबर 2024 में पैकेज्ड वाटर को “हाई-रिस्क फूड” (उच्च जोखिम वाले खाद्य पदार्थ) श्रेणी के रूप में एफएसएसएआई के अधीन लाया गया था। इसके बाद से पिछले दो वर्षों में इस क्षेत्र में नियमों की सख्ती बढ़ी है।

एक उद्योग विशेषज्ञ ने कहा कि आमतौर पर इस उद्योग में निगरानी और नियमों का पालन कमजोर रहा है, जिससे घटिया और नकली ब्रांडों को भी बाजार में काम करने का मौका मिल जाता है। उन्होंने कहा कि नियामक निगरानी का बढ़ना निरंतर गुणवत्ता और उपभोक्ता सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

कई जानकार इसे 2003 की घटना जैसा मान रहे हैं, जब सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (सीएसई) द्वारा सॉफ्ट ड्रिंक्स में कीटनाशकों के अवशेष पाए जाने की रिपोर्ट ने खाद्य सुरक्षा मानकों और परीक्षण की व्यापक समीक्षा का रास्ता खोला था।