मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके 24 मिनट पहले नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई 28 मिनट पहले कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा 29 मिनट पहले अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग 30 मिनट पहले शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग 10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम 31 मिनट पहले 10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन 32 मिनट पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड 1 घंटे पहले सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे 1 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा 2 घंटे पहले परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति 4 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर 4 घंटे पहले भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां 4 घंटे पहले बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि 12 घंटे पहले नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना 13 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश 13 घंटे पहले रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची 13 घंटे पहले पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे 14 घंटे पहले पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र 14 घंटे पहले सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र विकसित ग्राम पंचायत योजना से गांवों के विकास की बनेगी कार्ययोजना, जिला स्तरीय कार्यशाला में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण 14 घंटे पहले विकसित ग्राम पंचायत योजना से गांवों के विकास की बनेगी कार्ययोजना, जिला स्तरीय कार्यशाला में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों की सुविधा का मजबूत माध्यम 14 घंटे पहले सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों की सुविधा का मजबूत माध्यम
राजनीति

महाराष्ट्र में NDA के बीच सीट बंटवारे को लेकर पैदा हुए मतभेदों के बीच अमित शाह ने कमान संभाल ली

नई दिल्ली मुंबई
महाराष्ट्र में NDA के बीच सीट बंटवारे को लेकर पैदा हुए मतभेदों के बीच अमित शाह ने कमान संभाल ली है। भाजपा के संकटमोचक कहे जाने वाले होम मिनिस्टर अमित शाह मंगलवार को महाराष्ट्र पहुंचेंगे। चर्चा है कि इस दौरान वह एक मीटिंग कर सकते हैं, जिसमें सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा होगी। दरअसल एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और भाजपा के बीच कुछ सीटों को लेकर मतभेद पैदा हो गए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि अमित शाह के पहुंचने पर एकनाथ शिंदे सेना से बात आसान होगी और मसले का समय रहते ही हल हो जाएगा।

भाजपा सूत्रों का कहना है कि शिंदे सेना और अजित पवार की एनसीपी के साथ मराठवाड़ा, विदर्भ और उत्तर महाराष्ट्र में सीट शेयरिंग को लेकर मतभेद हैं। इन्हें समय रहते सुलझाना और फिर कैंडिडेट्स का ऐलान करना जरूरी है ताकि चुनाव के लिए समय मिल सके। खबर है कि अमित शाह विदर्भ के अकोला में मीटिंग करेंगे। फिर उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव में एक यूथ कॉन्क्लेव को संबोधित करेंगे। यही नहीं मराठवाड़ा के संभाजीनगर में भी एक रैली में जाएंगे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस मीटिंग में अमित शाह गठबंधन के ढीले पेचों को कसेंगे।

दरअसल अकोला, बुलढाणा, अमरावती, चंद्रपुर और वर्धा जैसी कुछ सीटों को लेकर मतभेद पैदा हो गए हैं। भाजपा इनमें से कई सीटों पर दावेदारी कर रही है, जबकि शिंदे सेना भी यहां से कैंडिडेट उतारना चाहती है। अमरावती की ही बात करें तो यहां से चर्चित महिला नेता नवनीत राणा सांसद हैं। वह निर्दलीय सांसद हैं और इस बार वह भाजपा के टिकट पर उतरने के लिए तैयार हैं। लेकिन यहां मसला यह फंस रहा है कि उनके खिलाफ गलत जाति प्रमाण पत्र दिखाने का केस चल रहा है। ऐसे में पार्टी उन्हें उतारने से भी बचना चाह रही है। इसके अलावा शिवसेना का भी इस सीट पर दावा है। शिंदे सेना का बुलढाणा सीट पर भी दावा है।

इसके अलावा चंद्रपुर सीट पर भी पेच फंस रहा है। यहां भाजपा के भीतर ही मतभेद हैं। इस सीट से भाजपा राज्य में मंत्री सुधीर मुनगंटीवार को उतारना चाहती है, जो कोमटी ओबीसी वर्ग के हैं। वहीं कुछ नेताओं की राय है कि यहां से किसी कुनबी नेता को मौका मिले, जिनकी यहां बहुलता है। दरअसल भाजपा के लिए विदर्भ गढ़ बना हुआ है। 2019 में पार्टी ने यहां की 10 में से 5 सीटें जीती थी और शिवसेना को 3 मिली थीं। इस तरह विपक्षी खेमे में 2 ही सीटें गई थीं। वहीं उत्तर महाराष्ट्र की जलगांव, रावेर, डिंडोरी, नासिक, धुले, नंदूरबार, शिरडी और अहमदनगर सीटों को लेकर भी मतभेद पैदा हो रहे हैं।