मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड 44 मिनट पहले सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे 45 मिनट पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा 47 मिनट पहले परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति 3 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर 3 घंटे पहले भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां 3 घंटे पहले बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि 11 घंटे पहले नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना 11 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश 12 घंटे पहले रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची 12 घंटे पहले पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे 12 घंटे पहले पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र 13 घंटे पहले सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र विकसित ग्राम पंचायत योजना से गांवों के विकास की बनेगी कार्ययोजना, जिला स्तरीय कार्यशाला में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण 13 घंटे पहले विकसित ग्राम पंचायत योजना से गांवों के विकास की बनेगी कार्ययोजना, जिला स्तरीय कार्यशाला में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों की सुविधा का मजबूत माध्यम 13 घंटे पहले सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों की सुविधा का मजबूत माध्यम वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने पर भड़के सौरव गांगुली, कुलदीप यादव और मानव सुथार के चयन पर उठाए सवाल 13 घंटे पहले वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने पर भड़के सौरव गांगुली, कुलदीप यादव और मानव सुथार के चयन पर उठाए सवाल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती महोत्सव कार्यक्रम में की महत्वपूर्ण घोषणाएं 13 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती महोत्सव कार्यक्रम में की महत्वपूर्ण घोषणाएं पाकिस्तान से हार के बावजूद इंडिया-ए का सेमीफाइनल आसान, UAE को हराते ही मिलेगी जगह 13 घंटे पहले पाकिस्तान से हार के बावजूद इंडिया-ए का सेमीफाइनल आसान, UAE को हराते ही मिलेगी जगह अवैध धान भंडारण और पुराने धान की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त 13 घंटे पहले अवैध धान भंडारण और पुराने धान की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान बेचकर खुश हैं किसान गोविंद यादव 13 घंटे पहले 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान बेचकर खुश हैं किसान गोविंद यादव अवैध धान के कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, 32 प्रकरणों में 1,441 क्विंटल से अधिक धान जब्त 13 घंटे पहले अवैध धान के कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, 32 प्रकरणों में 1,441 क्विंटल से अधिक धान जब्त
व्यापार

सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड

सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड

मुंबई 
सोने का भाव अपने रिकॉर्ड भाव से 60 हजार रुपये टूट चुका है, लेकिन पिक्चर अभी बाकी है. ज्यादातर एक्सपर्ट का यही दावा है कि आगे भी सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा. सोने और चांदी की कीमतें एक साल से अधिक के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद आगे  भी गिरावट जारी रह सकती है. विश्लेषकों के मुताबिक, निवेशकों की नजर अमेरिका के महंगाई के अहम आंकड़ों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के संकेतों पर रहेगी, जिनसे ब्याज दरों की आगे की दिशा का पता चलेगा। 

विश्लेषकों का कहना है कि प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) के शुरुआती आंकड़ों पर भी निवेशकों की नजर रहेगी. इसके बाद अमेरिका के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी), आवास क्षेत्र और टिकाऊ वस्तुओं के ऑर्डर से जुड़े आंकड़े जारी होंगे. महंगाई के आंकड़े भी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति को लेकर उम्मीदें तय करने में अहम होंगे. इसका सीधा असर सोने की खुदरा कीमतों पर दिखेगा। 

क्यों कमजोर बना हुआ है सोना
जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (जिंस एवं मुद्रा शोध) प्रणव मेर ने कहा कि सोने और चांदी की कीमतों का परिदृश्य कमजोर बना हुआ है और इनमें गिरावट जारी रहने की आशंका है. निवेशक आने वाले आर्थिक आंकड़ों और ब्याज दरों की दिशा का आकलन कर रहे हैं, ऐसे में कीमतों में और गिरावट से इनकार नहीं किया जा सकता। 

कहां पहुंचा सोने का भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दिसंबर में आपूर्ति वाले सोने का वायदा भाव पिछले सप्ताह 14,927 रुपये यानी 11 फीसदी टूटकर 1,21,778 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. यह सोने का एक साल से अधिक का निचला स्तर है. सोने का वायदा भाव इससे पहले 30 अक्टूबर, 2025 को इस स्तर के आसपास था, जब यह 1,21,508 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 

चांदी की चमक भी फीकी
दिसंबर में आपूर्ति वाली चांदी का वायदा भाव इससे भी अधिक 28,496 रुपये यानी 16.2 फीसदी गिरकर एक साल से अधिक के निचले स्तर पर आ गया. चांदी का भाव इससे पहले तीन नवंबर, 2025 को इस स्तर के आसपास 1,47,758 रुपये प्रति किलोग्राम था. एलकेपी सिक्योरिटीज में कमोडिटी एवं करेंसी के उपाध्यक्ष और शोध विश्लेषक जतिन त्रिवेदी ने कहा कि एमसीएक्स पर सोने में पिछले सप्ताह भारी बिकवाली हुई और इसका भाव 11 फीसदी गिर गया. अंतरराष्ट्रीय और घरेलू सर्राफा बाजारों में मुनाफावसूली तेज होने से कीमतों में जारी गिरावट और बढ़ गई। 

एक-दूसरे के विपरीत होंगे रुपया और सोना
उन्होंने कहा कि रुपये में मजबूती और वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में तेज गिरावट से भी कमजोरी बढ़ी. रुपये की मजबूती से आयातित सोने की लागत कम होती है, जिससे एमसीएक्स पर कीमतों पर अतिरिक्त दबाव पड़ा. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी बिकवाली का यही रुख रहा. कॉमेक्स पर सोने का वायदा भाव सप्ताह के दौरान 370.9 डॉलर यानी 9.5 फीसदी गिरकर 3,515.4 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. वहीं, चांदी 8.05 डॉलर यानी 16.4 फीसदी टूटकर 41.07 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई. मेर ने कहा कि पिछले सप्ताह सर्राफा बाजार में बिकवाली तेज हुई. सोना करीब 3,500 डॉलर और चांदी 41 डॉलर के स्तर तक गिर गई. दोनों धातुओं में साप्ताहिक आधार पर 10 से 15 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।