इम्पेक्ट न्यूज डेस्क। गंगटोक। मंगलवार सुबह करीब 7:02 बजे भूकंप के झटके महसूस किए जाने के बाद लोगों में हलचल मच गई। यूरोपियन मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) ने बताया कि मंगलवार को नेपाल के कोशी प्रांत में 5.4 तीव्रता का भूकंप आया। यह भूकंप 10 किमी (6.2 मील) की गहराई पर आया था।
नेपाल में आए भूकंप के झटके सिक्किम में भी महसूस किए गए। भूकंप की अनुमानित तीव्रता 5.4 बताया जा रहा है।
एनसीएस के अनुसार, मंगलवार को इससे पहले सिक्किम के निकट भूटान में रात 12:13 बजे 2.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज हुआ था, जिसका केंद्र गंगटोक से 56 किमी दक्षिण-पूर्व था।
भूकंप का केंद्र सिक्किम की सीमा से सटे पूर्वी नेपाल में बताया गया है, जिसके चलते पूर्वी हिमालयी क्षेत्र में सतर्कता बढ़ गई है। भूकंप के बाद फिलहाल किसी के हताहत होने या किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने X पर पोस्ट किया, ‘भूकंप की तीव्रता: 5.4, दिनांक: 24/11/2026 07:02:47 IST, अक्षांश: 27.855 N, देशांतर: 87.909 E, गहराई: 20 किमी, स्थान: नेपाल।’ इसी बीच, यूएसजीएस ने बताया, ‘भारत के मंगन से 67 किमी पश्चिम-उत्तर पश्चिम में 5.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया।
खबरों के अनुसार, मंगलवार को नेपाल के कोशी प्रांत में आए 5.4 तीव्रता के भूकंप के बाद सिक्किम, बिहार, पश्चिम बंगाल में झटके महसूस किए गए।
USGS के अनुसार, मंगलवार तड़के नेपाल के कोशी प्रांत में 5.4 तीव्रता का भूकंप आया। इस भूकंप के झटके भारत, भूटान और बांग्लादेश के कुछ हिस्सों में महसूस किए गए, साथ ही चीन से भी ऐसी खबरें सामने आई हैं।
इस बीच, नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, असम के कार्बी आंगलोंग जिले में सुबह 3:39 बजे 2.5 तीव्रता का एक और भूकंप आया, जिसका केंद्र 15 किलोमीटर की गहराई पर था। असम में आए इस भूकंप का केंद्र अक्षांश 25.743 N और देशांतर 93.355 E पर दर्ज किया गया।






