मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके 4 मिनट पहले नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई 8 मिनट पहले कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा 9 मिनट पहले अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग 10 मिनट पहले शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन 11 मिनट पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड 1 घंटे पहले सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे 1 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा 1 घंटे पहले परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति 4 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर 4 घंटे पहले भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां 4 घंटे पहले बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि 12 घंटे पहले नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना 12 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश 13 घंटे पहले रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची 13 घंटे पहले पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे 13 घंटे पहले पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र 13 घंटे पहले सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र विकसित ग्राम पंचायत योजना से गांवों के विकास की बनेगी कार्ययोजना, जिला स्तरीय कार्यशाला में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण 13 घंटे पहले विकसित ग्राम पंचायत योजना से गांवों के विकास की बनेगी कार्ययोजना, जिला स्तरीय कार्यशाला में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों की सुविधा का मजबूत माध्यम 13 घंटे पहले सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों की सुविधा का मजबूत माध्यम वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने पर भड़के सौरव गांगुली, कुलदीप यादव और मानव सुथार के चयन पर उठाए सवाल 14 घंटे पहले वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने पर भड़के सौरव गांगुली, कुलदीप यादव और मानव सुथार के चयन पर उठाए सवाल
समाज

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई

इम्पेक्ट न्यूज डेस्क। बेंगलुरू। कर्नाटक सरकार ने छात्राओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर एक ऐतिहासिक और सख्त कदम उठाया।राज्य में अब 6 से 12 तक की छात्राओं को सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी…

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई
CG Impact की मौलिक सांकेतिक श्रेणी इमेज

इम्पेक्ट न्यूज डेस्क। बेंगलुरू। कर्नाटक सरकार ने छात्राओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर एक ऐतिहासिक और सख्त कदम उठाया।

राज्य में अब 6 से 12 तक की छात्राओं को सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों तथा प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेजों में मुफ्त बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराना अनिवार्य कर दिया गया है।

स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में सर्कुलर जारी करते हुए स्पष्ट चेतावनी दी है कि आदेश का पालन न करने वाले संस्थानों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

सर्कुलर के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में सभी शिक्षण संस्थानों को इसे तत्काल और बिना किसी चूक के लागू करना होगा।

स्कूलों को इन उत्पादों को आसानी से उपलब्ध कराना होगा, जिसके लिए छात्राओं के शौचालयों में वेंडिंग मशीन लगाई जा सकती हैं।

जिन जगहों पर तुरंत मशीनें नहीं लगाई जा सकतीं, वहां संस्थानों को किसी तय जगह या नियुक्त कर्मचारी के माध्यम से इन्हें बांटने की व्यवस्था करनी होगी।

इसमें आगे कहा गया है कि यदि इन निर्देशों का पालन नहीं किया जाता है, तो संबंधित सरकारी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों और निजी स्कूलों के प्रबंधन के खिलाफ नियमों के अनुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

स्कूलों को मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन कॉर्नर बनाने के लिए तीन महीने का समय दिया गया है। इन कॉर्नर में अतिरिक्त अंडरगारमेंट्स, यूनिफॉर्म और डिस्पोजेबल बैग रखे जाएंगे, ताकि स्कूल के समय के दौरान अचानक मासिक धर्म शुरू होने या स्वच्छता से जुड़ी अन्य आपात स्थितियों में छात्राओं को किसी तरह से असुविधा न हो।

इसके अलावा, स्कूलों में लड़कों और लड़कियों के लिए अलग-अलग शौचालय, पानी और हाथ धोने की उचित व्यवस्था होना अनिवार्य है।

हर शौचालयों में सैनिटरी कचरा इकट्ठा करने के लिए ढक्कन वाला डस्टबिन होना चाहिए और कचरे का सुरक्षित निपटान सुनिश्चित करना होगा।

सर्कुलर के अनुसार, जिला शिक्षा अधिकारियों को हर साल स्कूलों का निरीक्षण करना होगा। वे वहां बुनियादी ढांचे, शौचालयों, सैनिटरी नैपकिन की उपलब्धता, सामान्य स्वच्छता, कचरा निपटान की व्यवस्था और मासिक धर्म स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों का जायजा लेंगे। साथ ही, उन्हें छात्राओं से गुमनाम फीडबैक भी लेना होगा।

इसे लागू करने की जिम्मेदारी संस्थान के प्रकार के आधार पर तय की गई है। सरकारी स्कूलों में, प्रधानाध्यापकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि शौचालय, हाथ धोने की सुविधा और सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध हों।

सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों के लिए, इस अनुपालन को ‘शिक्षा का अधिकार अधिनियम’ (RTE Act) की धारा 18 और RTE नियमों के नियम 16 से जोड़ा गया है। निरीक्षण के नतीजे और छात्राओं से मिले फीडबैक को संबंधित प्रावधानों के तहत जारी नोटिस के साथ संलग्न करना होगा।

विभाग ने यह भी निर्देश दिया है कि पुरुष और महिला दोनों शिक्षकों को मासिक धर्म स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील बनाया जाए।

इसके साथ ही राज्य और राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद से कहा गया है कि वे मासिक धर्म, किशोरावस्था और इससे जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं जैसे पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) और पॉलीसिस्टिक ओवेरियन डिजीज (PCOD) पर आधारित शिक्षण सामग्री तैयार करें।