मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके 9 मिनट पहले नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई 14 मिनट पहले कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा 14 मिनट पहले अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग 15 मिनट पहले शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग 10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम 16 मिनट पहले 10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन 17 मिनट पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड 1 घंटे पहले सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे 1 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा 1 घंटे पहले परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति 4 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर 4 घंटे पहले भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां 4 घंटे पहले बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि 12 घंटे पहले नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना 12 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश 13 घंटे पहले रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची 13 घंटे पहले पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे 13 घंटे पहले पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र 13 घंटे पहले सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र विकसित ग्राम पंचायत योजना से गांवों के विकास की बनेगी कार्ययोजना, जिला स्तरीय कार्यशाला में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण 13 घंटे पहले विकसित ग्राम पंचायत योजना से गांवों के विकास की बनेगी कार्ययोजना, जिला स्तरीय कार्यशाला में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों की सुविधा का मजबूत माध्यम 13 घंटे पहले सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों की सुविधा का मजबूत माध्यम
राष्ट्रीय

10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम

10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम

नई दिल्ली

गर आपके घर की रसोई में भी एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल होता है, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है. दरअसल, बीते एक दशक में पहली बार देश में घरेलू गैस ग्राहकों की संख्या में स्पष्ट कमी देखने को मिली है. चालू वित्त वर्ष की शुरुआत से लेकर अब तक लगभग 75 लाख एलपीजी कनेक्शन घट चुके हैं, जिससे ऊर्जा क्षेत्र और उपभोक्ताओं के बीच नई चर्चा शुरू हो गई है. अक्सर यह सवाल उठता है कि इतनी बड़ी संख्या में कनेक्शन अचानक कैसे कम हो गए. जमीनी हकीकत और प्रक्रियाओं पर नजर डालें, तो इसके पीछे सख्त केवाईसी नियम, बदलती डिलीवरी व्यवस्था, एलएनजी पाइपलाइन  और अंतरराष्ट्रीय हालात का मिलाजुला असर दिखाई देता है। 

ई-केवाईसी और ओटीपी डिलीवरी का असर
ग्राहकों की संख्या घटने के पीछे सबसे बड़ा कारण ई-केवाईसी को अनिवार्य किया जाना माना जा रहा है. कई उपभोक्ताओं ने तय समय पर अपने कनेक्शन का ई-केवाईसी पूरा नहीं किया. वहीं, कई लोगों के को एक ही पते पर दो-दो कनेक्शन चल रहे थे, जो ई-केवाईसी शुरू होने के बाद लोगों को ऐसे कनेक्शन को बंद करना पड़ा. इसके अलावा, कई उपभोक्ता किराए का मकान या शहर बदलने पर बिना सिलेंडर जमा कराए नए जगह पर फिर से नया कनेक्शन ले लेते हैं. यानी उनका पुराना कनेक्शन भी चालू रहता है. ऐसे में अब ई-केवाईसी से जुड़े नए नियम आने के बाद सब्सिडी से जुड़ी अड़चनों और बुकिंग में संभावित दिक्कतों के बीच निष्क्रिय या अधूरे कनेक्शन छंटते चले गए. इसकी दूसरी बड़ी वजह ओटीपी आधारित सिलेंडर डिलीवरी है. पहले कई घरों में एक ही नाम या पते पर अतिरिक्त या बिना सक्रिय उपयोग वाले सिलेंडर मौजूद रहते थे, लेकिन डिलीवरी के समय ओटीपी की अनिवार्यता ने फर्जी और डुप्लीकेट कनेक्शनों की पहचान आसान कर दी. इसी सख्ती ने सिस्टम को साफ करने का काम किया है। 

उज्जवला लाभार्थी और अंतरराष्ट्रीय सप्लाई की चुनौती
इस गिरावट का दायरा केवल सामान्य उपभोक्ताओं तक सीमित नहीं रहा है. आंकड़ों के मुताबिक, कम हुए करीब 75 लाख ग्राहकों में लगभग 60 हजार लाभार्थी प्रधानमंत्री उज्जवला योजना से भी जुड़े बताए जा रहे हैं, जिससे योजनाओं के जमीनी आंकड़ों की समीक्षा का महत्व और बढ़ गया है. इसके अलावा मध्य पूर्व में बने तनावपूर्ण हालात ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को प्रभावित किया है. भारत अपनी एलपीजी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात के जरिए पूरा करता है, ऐसे में सप्लाई चेन पर दबाव पड़ने से इस साल सिलेंडर की कीमतों में कई बार बढ़ोतरी देखी गई. इसी वजह से सरकार अब पाइपलाइन के जरिए मिलने वाले पीएनजी कनेक्शन को बढ़ावा दे रही है, ताकि रसोई की एलपीजी सिलेंडर पर निर्भरता धीरे-धीरे कम हो सके। 

दोबारा जुड़ सकता है गैस नकेक्शन
अगर आपका भी गैस कनेक्शन किसी वजह से बंद या निष्क्रिय हो गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. स्थिति के मुताबिक आप कुछ आसान चरणों में इसे फिर से शुरू करवा सकते हैं. दरअसल, कई बार महीनों तक सिलेंडर न लेने पर कनेक्शन इनएक्टिव कर दिया जाता है. इसे दोबारा चालू करने के लिए नीचे बताए गए प्रोसेस को फॉलो करना होगा। 

    अपने नजदीकी गैस डिट्रिबूटर जैसे Indane, HP या Bharat Gas,जिसका भी कनेक्शन है, उसके दफ्तर जाएं.
    वहां से रिएक्टिवेशन और KYC फॉर्म लें और सही जानकारी भरें.
    फॉर्म के साथ पहचान और पते का प्रमाण जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या बिजली का बिल और पुरानी गैस पासबुक या सब्सक्रिप्शन वाउचर की कॉपी लगाएं.
    एजेंसी आपके कागजों की पुष्टि करेगी और कुछ ही दिनों में आपका कनेक्शन फिर से चालू हो जाएगा. 
    इस दौरान इस बात का ख्याल रखे कि अगर एक ही कनेक्शन बार-बार बंद होता है, तो कंपनी इसे हमेशा के लिए बंद करने का फैसला भी ले सकती है.

eKYC न होने के कारण सप्लाई रुकने पर
अगर आधार या बायोमेट्रिक सत्यापन यानी eKYC अधूरा होने से कनेक्शन रुका है, तो उपभोक्ता इसे दो तरह से पूरा कर सकते हैं. 
अपनी गैस कंपनी के आधिकारिक मोबाइल ऐप जैसे Indian Oil ONE, HP Pay या Hello BPCL पर जाकर OTP और आधार फेस स्कैन के जरिए आसानी से eKYC पूरा करें.
आप सीधे गैस एजेंसी जा सकते हैं,या घर पर सिलेंडर देने आने वाले कर्मचारी की मदद से बायोमेट्रिक सत्यापन यानी ekyc करवा सकते हैं.

जरूरी दस्तावेजों की सूची
     पहचान और पते के प्रमाण के रूप में आधार कार्ड 
     पुरानी गैस पासबुक या सब्सक्रिप्शन वाउचर 
    मोबाइल नंबर, जो कनेक्शन से जुड़ा हो.
     पासपोर्ट साइज फोटो