रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
‘कानून-व्यवस्था के नाम पर पत्रकारिता में दखल का औचित्य नहीं’, पत्रकारों की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में गुहार 25 मिनट पहले ‘कानून-व्यवस्था के नाम पर पत्रकारिता में दखल का औचित्य नहीं’, पत्रकारों की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में गुहार ट्रंप, शी और पुतिन में संयुक्त राष्ट्र सुधार पर सहमति, क्या खुलेगा भारत की UNSC में स्थायी सदस्यता का रास्ता? 28 मिनट पहले ट्रंप, शी और पुतिन में संयुक्त राष्ट्र सुधार पर सहमति, क्या खुलेगा भारत की UNSC में स्थायी सदस्यता का रास्ता? नेपाल पीएम बालेन्द्र शाह आज पहुंचेंगे दिल्ली, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात; सीमा-ऊर्जा जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा 31 मिनट पहले नेपाल पीएम बालेन्द्र शाह आज पहुंचेंगे दिल्ली, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात; सीमा-ऊर्जा जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा 34 मिनट पहले चार गुना से अधिक बढ़ा चीनी उत्पादन, कीमत भी हो गई कम; एथेनॉल को लेकर सरकार के फैसले का दिखा असर इजरायल का नया ‘सुपर ICE’ सिस्टम चर्चा में, राफेल की तकनीक भारत की सैन्य ताकत बढ़ाने में आएगी काम 8 घंटे पहले इजरायल का नया ‘सुपर ICE’ सिस्टम चर्चा में, राफेल की तकनीक भारत की सैन्य ताकत बढ़ाने में आएगी काम भारतीय संसदीय इतिहास में मानसून सत्र का नया रिकॉर्ड, 100 दिन पूरे; महिला आरक्षण विधेयक पर टिकी निगाहें 8 घंटे पहले भारतीय संसदीय इतिहास में मानसून सत्र का नया रिकॉर्ड, 100 दिन पूरे; महिला आरक्षण विधेयक पर टिकी निगाहें 9 घंटे पहले खराब हवा पर सरकार को कोर्ट में घसीट सकते हैं नागरिक? क्या कहता है संविधान GTA 6 ने रचा इतिहास, पहले दिन की कमाई ने हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा; मेटाक्रिटिक पर शानदार स्कोर 9 घंटे पहले GTA 6 ने रचा इतिहास, पहले दिन की कमाई ने हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा; मेटाक्रिटिक पर शानदार स्कोर 9 घंटे पहले कभी भारत को बताया था ‘डेड इकोनमी’, अब ट्रंप दे रहे उससे सीखने की सलाह पोखरण में अदाणी डिफेंस का बड़ा कमाल, ‘बघीरा AT1’ मिसाइल का सफल परीक्षण, 8 KM रेंज 9 घंटे पहले पोखरण में अदाणी डिफेंस का बड़ा कमाल, ‘बघीरा AT1’ मिसाइल का सफल परीक्षण, 8 KM रेंज पन्नू केस में निखिल गुप्ता को अमेरिकी अदालत से 19 साल 7 महीने की सजा 9 घंटे पहले पन्नू केस में निखिल गुप्ता को अमेरिकी अदालत से 19 साल 7 महीने की सजा किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी 9 घंटे पहले किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने की PM मोदी की तारीफ, भारत को दिया पाकिस्तान आने का न्योता 10 घंटे पहले पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने की PM मोदी की तारीफ, भारत को दिया पाकिस्तान आने का न्योता EPFO के 8 नियम लागू, अब 90% PF निकासी और तीन दिन में सेटलमेंट 10 घंटे पहले EPFO के 8 नियम लागू, अब 90% PF निकासी और तीन दिन में सेटलमेंट अमेरिका-चीन के बीच छिड़ा चिप वॉर, 5 देशों पर प्रतिबंध से AI इंडस्ट्री पर संकट 10 घंटे पहले अमेरिका-चीन के बीच छिड़ा चिप वॉर, 5 देशों पर प्रतिबंध से AI इंडस्ट्री पर संकट धान खरीदी 2026-27 किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई 10 घंटे पहले धान खरीदी 2026-27 किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन 11 घंटे पहले जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन चिल्फी बॉर्डर पर फिर बड़ी कार्रवाई, बिहार से आ रहा 301 क्विंटल धान पकड़ा 11 घंटे पहले चिल्फी बॉर्डर पर फिर बड़ी कार्रवाई, बिहार से आ रहा 301 क्विंटल धान पकड़ा 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन 11 घंटे पहले 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन 11 घंटे पहले जब थुंबा से उड़ा था भारत का पहला रॉकेट ‘नाइकी-अपाचे’, जानें कैसे हुई थी भारतीय अंतरिक्ष युग की शुरुआत?
राजनीति

आगामी लोकसभा चुनाव में यूपी एक बार फिर से सत्ताधारी दल भाजपा के लिए अहम साबित हो सकता है

लखनऊ
आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश (यूपी) एक बार फिर से सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए अहम साबित हो सकता है। कहा जाता है कि दिल्ली की कुर्सी का रास्ता 80 सीटों वाले यूपी से होकर जाता है। ऐसे में भाजपा चाहेगी की वह यूपी में एक बार फिर ज्यादा से ज्यादा सीटें जीते। हालांकि भाजपा के सामने यूपी में एनडीए के सहयोगी दलों को साधने की भी चुनौती है। रिपोर्टों के मुताबिक, भगवा पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए अपने सहयोगियों को उत्तर प्रदेश में छह सीट आवंटित कर सकती है।

सूत्रों के हवाले से लिखा है कि उत्तर प्रदेश में, अपना दल (सोनीलाल) और राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) को दो-दो सीटों पर चुनाव लड़ने का मौका मिल सकता है, जबकि एक सीट निषाद पार्टी को मिल सकती है। इसके अलावा, भाजपा ओम प्रकाश राजभर के नेतृत्व वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) को भी एक सीट दे सकती है। ऐसे में भाजपा अकेले 74 सीटों पर लड़ेगी। बीजेपी 2014 और 2019 की तुलना में इस बार यूपी में कम सीटों पर चुनावी मैदान में उतरेगी। इसकी वजह ये है कि सहयोगी दलों की संख्या बढ़ गई है। इससे पहले भाजपा 2014 और 2019 में यूपी की 78 सीटों पर खुद चुनाव लड़ी थी और दो सीटें केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल (एस) के लिए छोड़ा था।

किसे कौन सी सीट मिल सकती है?
बीजेपी ने 2014 में अनुप्रिया पटेल की अपना दल को प्रतापगढ़ और मिर्जापुर लोकसभा सीट दी थी जबकि 2019 में मिर्जापुर और सोनभद्र लोकसभा सीट दी थी। इस बार केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल 5 सीटों की डिमांड कर रहीं थी। हालांकि उनको यही दो सीटें दी जा सकती हैं। इसके अलावा, इंडिया गठबंधन छोड़कर आई जयंत चौधरी की आरएलडी (राष्ट्रीय लोक दल) को भाजपा ने पश्चिमी यूपी में दो लोकसभा सीटें देने का फॉर्मूला बनाया है। यानी रालोद को बागपत और बिजनौर लोकसभा मिल सकती है। वैसे बिजनौर सीट पर पेंच फंसा हुआ है। सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर भी सपा का साथ छोड़ एनडीए का हिस्सा हैं। उन्हें बीजेपी पूर्वांचल की एक लोकसभा सीट दे सकती है। घोसी लोकसभा सीट उनके खाते में जा सकती है।

भाजपा का रातभर मंथन
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची तैयार करने में जुटे हैं। उम्मीदवारों की पहली सूची को अंतिम रूप देने के मकसद से विचार-विमर्श करने के लिए भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक शुक्रवार तड़के समाप्त हुई जिसमें प्रधानमंत्री मोदी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। यह बैठक पार्टी मुख्यालय में बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े 10 बजे शुरू हुई थी और चार घंटे से अधिक समय तक चली।