शनिवार, 21 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी 3 मिनट पहले किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने की PM मोदी की तारीफ, भारत को दिया पाकिस्तान आने का न्योता 44 मिनट पहले पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने की PM मोदी की तारीफ, भारत को दिया पाकिस्तान आने का न्योता EPFO के 8 नियम लागू, अब 90% PF निकासी और तीन दिन में सेटलमेंट 1 घंटे पहले EPFO के 8 नियम लागू, अब 90% PF निकासी और तीन दिन में सेटलमेंट अमेरिका-चीन के बीच छिड़ा चिप वॉर, 5 देशों पर प्रतिबंध से AI इंडस्ट्री पर संकट 1 घंटे पहले अमेरिका-चीन के बीच छिड़ा चिप वॉर, 5 देशों पर प्रतिबंध से AI इंडस्ट्री पर संकट धान खरीदी 2026-27 किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई 1 घंटे पहले धान खरीदी 2026-27 किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन 1 घंटे पहले जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन चिल्फी बॉर्डर पर फिर बड़ी कार्रवाई, बिहार से आ रहा 301 क्विंटल धान पकड़ा 1 घंटे पहले चिल्फी बॉर्डर पर फिर बड़ी कार्रवाई, बिहार से आ रहा 301 क्विंटल धान पकड़ा 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन 1 घंटे पहले 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन 1 घंटे पहले जब थुंबा से उड़ा था भारत का पहला रॉकेट ‘नाइकी-अपाचे’, जानें कैसे हुई थी भारतीय अंतरिक्ष युग की शुरुआत? ’छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग के तीसरे अध्याय में मिले 1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार को रोजगार के अवसर’ 1 घंटे पहले ’छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग के तीसरे अध्याय में मिले 1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार को रोजगार के अवसर’ अकवान चक्रवात से हुई फसल क्षति पर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा’ 1 घंटे पहले अकवान चक्रवात से हुई फसल क्षति पर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा’ PCB का बड़ा फैसला, मोहम्मद रिजवान समेत 13 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर, बाबर आजम को झटका 1 घंटे पहले PCB का बड़ा फैसला, मोहम्मद रिजवान समेत 13 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर, बाबर आजम को झटका पार्क में फोटो खींचने को लेकर विवाद, हिंदू कपल पर डंडों से हमला, गाली देने का आरोप 2 घंटे पहले पार्क में फोटो खींचने को लेकर विवाद, हिंदू कपल पर डंडों से हमला, गाली देने का आरोप संसद का मानसून सत्र 100 दिन बाद भी अधर में, 2008 का रिकॉर्ड टूटा 2 घंटे पहले संसद का मानसून सत्र 100 दिन बाद भी अधर में, 2008 का रिकॉर्ड टूटा सगे रिश्तेदारों में शादी पर लगेगी पाबंदी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब 2 घंटे पहले सगे रिश्तेदारों में शादी पर लगेगी पाबंदी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब निर्धारित मात्रा से अधिक धान विक्रय के मामले में कलेक्टर सख्त, कृषक का भुगतान रोकने के निर्देश’ 2 घंटे पहले निर्धारित मात्रा से अधिक धान विक्रय के मामले में कलेक्टर सख्त, कृषक का भुगतान रोकने के निर्देश’ केएल राहुल ने न्यूजीलैंड में जड़ा 136 रन का शतक, SENA देशों में बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड 2 घंटे पहले केएल राहुल ने न्यूजीलैंड में जड़ा 136 रन का शतक, SENA देशों में बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड अरुणाचल में अमित शाह का बयान, पुलवामा में लश्कर का आखिरी स्थानीय आतंकी ढेर होने का दावा 3 घंटे पहले अरुणाचल में अमित शाह का बयान, पुलवामा में लश्कर का आखिरी स्थानीय आतंकी ढेर होने का दावा 3 घंटे पहले सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ भारत की बड़ी जीत: नौ महीने में एक करोड़ किशोरियों को दी गईं HPV वैक्सीन 3 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में 25 बच्चों का सौदा करने के आरोपित डॉक्टर समेत छह गिरफ्तार, गुजरात से कर्नाटक तक फैला है नेटवर्क
राष्ट्रीय

EPFO के 8 नियम लागू, अब 90% PF निकासी और तीन दिन में सेटलमेंट

EPFO के 8 नियम लागू, अब 90% PF निकासी और तीन दिन में सेटलमेंट

नई दिल्ली

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने सदस्यों को राहत देते हुए आंशिक निकासी के नियमों में बदलाव किया है। नए नियमों के तहत 55 साल से कम उम्र के सदस्य अपने पात्र PF बैलेंस का 90 फीसदी तक पैसा निकाल सकेंगे। पहले यह सीमा 75 फीसदी थी। इसके साथ ही बेरोजगारी की स्थिति में PF से पैसा निकालने के लिए जरूरी इंतजार भी कम कर दिया गया है। इसके अलावा, रिटायर होने वाले कर्मचारियों के लिए सिस्टमैटिक विदड्रॉल प्लान (SWP) शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस सुविधा के तहत कर्मचारी रिटायरमेंट के बाद अपने PF खाते में जमा पूरी रकम एक साथ निकालने के बजाय उसे किस्तों में निकाल सकेंगे।

अब 90 फीसदी तक निकाल सकेंगे PF का पैसा
EPFO के नए नियमों के तहत 55 साल से कम उम्र के सदस्य अपने पात्र प्रोविडेंट फंड बैलेंस का अधिकतम 90 फीसदी तक हिस्सा निकाल सकेंगे। पहले आंशिक निकासी की अधिकतम सीमा 75 फीसदी थी। यानी अब जरूरत पड़ने पर कर्मचारी अपनी PF बचत का पहले से ज्यादा हिस्सा इस्तेमाल कर पाएंगे।हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि हर सदस्य बिना किसी शर्त के 90 फीसदी रकम निकाल सकता है। निकासी की अनुमति उसके उद्देश्य, पात्रता और संबंधित नियमों पर निर्भर करेगी। EPFO ने रिटायरमेंट के लिए बचत पूरी तरह खत्म न हो, इसके लिए कुछ रकम खाते में सुरक्षित रखने का प्रावधान भी बनाए रखा है।

बेरोजगारी में अब दो महीने बाद निकाल सकेंगे पैसा
नए नियमों में सबसे बड़ी राहत उन कर्मचारियों को मिली है, जिनकी नौकरी चली जाती है। पहले बेरोजगारी की स्थिति में PF से पैसा निकालने के लिए 12 महीने की सदस्यता अवधि पूरी होने का इंतजार करना पड़ता था। अब इस अवधि को घटाकर सिर्फ दो महीने कर दिया गया है। इस बदलाव से नौकरी छूटने के बाद आर्थिक संकट का सामना कर रहे कर्मचारियों को अपनी बचत तक पहुंचने में आसानी होगी। हालांकि, निकासी के लिए लागू पात्रता शर्तों का पालन करना जरूरी होगा।

किन कामों के लिए निकाल सकते हैं PF का पैसा?
EPF योजना के तहत सदस्य कई जरूरी कामों के लिए आंशिक निकासी कर सकते हैं। इनमें शामिल हैं:

    इलाज: खुद या परिवार के किसी सदस्य के इलाज और मेडिकल खर्च के लिए।
    पढ़ाई: खुद या परिवार के सदस्यों की शिक्षा से जुड़े खर्चों के लिए।
    शादी: सदस्य या परिवार के सदस्यों की शादी के लिए।
    मकान: घर या फ्लैट खरीदने, जमीन लेने, मकान बनाने, होम लोन चुकाने या पुराने घर की मरम्मत के लिए।
    विशेष परिस्थितियां: तय नियमों और शर्तों के तहत अन्य विशेष जरूरतों के लिए भी निकासी की सुविधा है।

तीन कैटेगरी में बांटे गए निकासी के नियम
ईपीएफ स्कीम,, 2026 के तहत आंशिक निकासी से जुड़े प्रावधानों को तीन बड़ी कैटेगरी में रखा गया है। इनमें जरूरी जरूरतें, आवास संबंधी जरूरतें और विशेष परिस्थितियां शामिल हैं। हर कैटेगरी के लिए पात्रता, निकासी की सीमा और कितनी बार पैसा निकाला जा सकता है, इसकी अलग-अलग शर्तें लागू होंगी।

रिटायरमेंट के बाद मिलेगी SWP की सुविधा
EPFO के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) ने रिटायर होने वाले कर्मचारियों के लिए सिस्टमैटिक विदड्रॉल प्लान (SWP) शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस सुविधा के तहत कर्मचारी रिटायरमेंट के बाद अपने PF खाते में जमा पूरी रकम एक साथ निकालने के बजाय उसे किस्तों में ले सकेंगे। इससे उन्हें हर महीने या तय समय पर नियमित रूप से पैसा मिलता रहेगा और उनकी बचत भी सुरक्षित रहेगी। इस सुविधा की खास बात यह है कि PF की जमा रकम पर कर्मचारी का मालिकाना हक बना रहेगा। अगर किस्तों में पैसा मिलने के दौरान कर्मचारी की मृत्यु हो जाती है, तो उसका नॉमिनी या आश्रित बची हुई रकम निकाल सकेगा या फिर नियमित किस्तें पाने का ऑप्शन चुन सकेगा। EPFO के मुताबिक, इस योजना का मकसद रिटायरमेंट के बाद कर्मचारियों को नियमित आमदनी देना और उनके परिवार के आर्थिक भविष्य को सुरक्षित रखना है।