रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
‘कानून-व्यवस्था के नाम पर पत्रकारिता में दखल का औचित्य नहीं’, पत्रकारों की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में गुहार 33 मिनट पहले ‘कानून-व्यवस्था के नाम पर पत्रकारिता में दखल का औचित्य नहीं’, पत्रकारों की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में गुहार ट्रंप, शी और पुतिन में संयुक्त राष्ट्र सुधार पर सहमति, क्या खुलेगा भारत की UNSC में स्थायी सदस्यता का रास्ता? 36 मिनट पहले ट्रंप, शी और पुतिन में संयुक्त राष्ट्र सुधार पर सहमति, क्या खुलेगा भारत की UNSC में स्थायी सदस्यता का रास्ता? नेपाल पीएम बालेन्द्र शाह आज पहुंचेंगे दिल्ली, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात; सीमा-ऊर्जा जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा 39 मिनट पहले नेपाल पीएम बालेन्द्र शाह आज पहुंचेंगे दिल्ली, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात; सीमा-ऊर्जा जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा 42 मिनट पहले चार गुना से अधिक बढ़ा चीनी उत्पादन, कीमत भी हो गई कम; एथेनॉल को लेकर सरकार के फैसले का दिखा असर इजरायल का नया ‘सुपर ICE’ सिस्टम चर्चा में, राफेल की तकनीक भारत की सैन्य ताकत बढ़ाने में आएगी काम 9 घंटे पहले इजरायल का नया ‘सुपर ICE’ सिस्टम चर्चा में, राफेल की तकनीक भारत की सैन्य ताकत बढ़ाने में आएगी काम भारतीय संसदीय इतिहास में मानसून सत्र का नया रिकॉर्ड, 100 दिन पूरे; महिला आरक्षण विधेयक पर टिकी निगाहें 9 घंटे पहले भारतीय संसदीय इतिहास में मानसून सत्र का नया रिकॉर्ड, 100 दिन पूरे; महिला आरक्षण विधेयक पर टिकी निगाहें 9 घंटे पहले खराब हवा पर सरकार को कोर्ट में घसीट सकते हैं नागरिक? क्या कहता है संविधान GTA 6 ने रचा इतिहास, पहले दिन की कमाई ने हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा; मेटाक्रिटिक पर शानदार स्कोर 9 घंटे पहले GTA 6 ने रचा इतिहास, पहले दिन की कमाई ने हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा; मेटाक्रिटिक पर शानदार स्कोर 9 घंटे पहले कभी भारत को बताया था ‘डेड इकोनमी’, अब ट्रंप दे रहे उससे सीखने की सलाह पोखरण में अदाणी डिफेंस का बड़ा कमाल, ‘बघीरा AT1’ मिसाइल का सफल परीक्षण, 8 KM रेंज 10 घंटे पहले पोखरण में अदाणी डिफेंस का बड़ा कमाल, ‘बघीरा AT1’ मिसाइल का सफल परीक्षण, 8 KM रेंज पन्नू केस में निखिल गुप्ता को अमेरिकी अदालत से 19 साल 7 महीने की सजा 10 घंटे पहले पन्नू केस में निखिल गुप्ता को अमेरिकी अदालत से 19 साल 7 महीने की सजा किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी 10 घंटे पहले किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने की PM मोदी की तारीफ, भारत को दिया पाकिस्तान आने का न्योता 10 घंटे पहले पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने की PM मोदी की तारीफ, भारत को दिया पाकिस्तान आने का न्योता EPFO के 8 नियम लागू, अब 90% PF निकासी और तीन दिन में सेटलमेंट 11 घंटे पहले EPFO के 8 नियम लागू, अब 90% PF निकासी और तीन दिन में सेटलमेंट अमेरिका-चीन के बीच छिड़ा चिप वॉर, 5 देशों पर प्रतिबंध से AI इंडस्ट्री पर संकट 11 घंटे पहले अमेरिका-चीन के बीच छिड़ा चिप वॉर, 5 देशों पर प्रतिबंध से AI इंडस्ट्री पर संकट धान खरीदी 2026-27 किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई 11 घंटे पहले धान खरीदी 2026-27 किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन 11 घंटे पहले जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन चिल्फी बॉर्डर पर फिर बड़ी कार्रवाई, बिहार से आ रहा 301 क्विंटल धान पकड़ा 11 घंटे पहले चिल्फी बॉर्डर पर फिर बड़ी कार्रवाई, बिहार से आ रहा 301 क्विंटल धान पकड़ा 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन 11 घंटे पहले 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन 11 घंटे पहले जब थुंबा से उड़ा था भारत का पहला रॉकेट ‘नाइकी-अपाचे’, जानें कैसे हुई थी भारतीय अंतरिक्ष युग की शुरुआत?
राजनीति

कन्हैया कुमार का केंद्र पर हमला- नौजवान नौकरी के लिए विदेश जाने को मजबूर, देश में मृतकाल चल रहा

नई दिल्ली
कांग्रेस ने रूस में 20 भारतीय नागरिकों के फंसे होने को लेकर शुक्रवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि अपने देश में ‘मृतकाल' चल रहा है, जिस वजह से नौजवानों को नौकरियों के लिए विदेश जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। पार्टी नेता कन्हैया कुमार ने यह भी कहा कि देश में पिछले 10 साल में बेरोजगारी दर दोगुनी हो गई है तथा हर घंटे एक नौजवान आत्महत्या कर रहा है।

विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा था कि सरकार रूसी सेना में सहायता कर्मी के रूप में काम कर रहे करीब 20 भारतीय नागरिकों को ‘जल्द से जल्द सुरक्षित वापस' लाने की पूरी कोशिश कर रही है। कुमार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘रूस में भारतीय नौजवानों को बंधक बनाकर रखा गया है, क्योंकि अपने देश में नौजवानों के लिए ‘मृतकाल' चल रहा है। यदि मोदी सरकार हर साल 2 करोड़ नौकरियां देती, तो नौजवानों को विदेश न जाना पड़ता।''

10 साल में बेरोजगारी दर दोगुनी हो गई
उन्होंने कहा, ‘‘रूस के पास स्थायी सेना नहीं है, वहां सेना कॉन्ट्रैक्ट पर चलती है। उसी तरह अब हमारे देश में भी 'अग्निवीर' का मॉडल लाया गया है।'' कुमार ने सवाल किया, ‘‘अगर देश के नौजवान अपने देश के लिए शहादत देते हैं, तो यह देशभक्ति है..लेकिन दूसरे देश की लड़ाई में भारतीय नौजवानों को क्यों जाना पड़ रहा है?'' उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘हमारे देश में नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। देश में पिछले 10 साल में बेरोजगारी दर दोगुनी हो गई है। केंद्रीय विभागों में लाखों पद खाली हैं और सरकारी क्षेत्रों की हालत काफी खराब है।''

एक घंटे में 2 नौजवान आत्महत्या कर रहे
कुमार ने दावा किया देश में बेरोजगारी के हालात ऐसे हैं कि एक घंटे में 2 नौजवान आत्महत्या कर रहे हैं। उनका कहना था, ‘‘देश के नौजवानों की मजबूरी का फायदा उठाकर, विदेश के सपने दिखाकर युवाओं को इजराइल में मजदूरी के लिए भेज दिया गया। इस तरह देश के युवाओं के जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। '' उन्होंने दावा किया, ‘‘इन सबके बीच ‘विश्वगुरु' होने का दावा किया जाता है, लेकिन आप 'विष गुरु हैं, क्योंकि आप नौजवानों के भविष्य में जहर घोल रहे हैं।''