शनिवार, 21 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
भारतीय संसदीय इतिहास में मानसून सत्र का नया रिकॉर्ड, 100 दिन पूरे; महिला आरक्षण विधेयक पर टिकी निगाहें 5 मिनट पहले भारतीय संसदीय इतिहास में मानसून सत्र का नया रिकॉर्ड, 100 दिन पूरे; महिला आरक्षण विधेयक पर टिकी निगाहें 10 मिनट पहले खराब हवा पर सरकार को कोर्ट में घसीट सकते हैं नागरिक? क्या कहता है संविधान GTA 6 ने रचा इतिहास, पहले दिन की कमाई ने हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा; मेटाक्रिटिक पर शानदार स्कोर 36 मिनट पहले GTA 6 ने रचा इतिहास, पहले दिन की कमाई ने हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा; मेटाक्रिटिक पर शानदार स्कोर 38 मिनट पहले कभी भारत को बताया था ‘डेड इकोनमी’, अब ट्रंप दे रहे उससे सीखने की सलाह पोखरण में अदाणी डिफेंस का बड़ा कमाल, ‘बघीरा AT1’ मिसाइल का सफल परीक्षण, 8 KM रेंज 1 घंटे पहले पोखरण में अदाणी डिफेंस का बड़ा कमाल, ‘बघीरा AT1’ मिसाइल का सफल परीक्षण, 8 KM रेंज पन्नू केस में निखिल गुप्ता को अमेरिकी अदालत से 19 साल 7 महीने की सजा 1 घंटे पहले पन्नू केस में निखिल गुप्ता को अमेरिकी अदालत से 19 साल 7 महीने की सजा किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी 1 घंटे पहले किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने की PM मोदी की तारीफ, भारत को दिया पाकिस्तान आने का न्योता 1 घंटे पहले पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने की PM मोदी की तारीफ, भारत को दिया पाकिस्तान आने का न्योता EPFO के 8 नियम लागू, अब 90% PF निकासी और तीन दिन में सेटलमेंट 2 घंटे पहले EPFO के 8 नियम लागू, अब 90% PF निकासी और तीन दिन में सेटलमेंट अमेरिका-चीन के बीच छिड़ा चिप वॉर, 5 देशों पर प्रतिबंध से AI इंडस्ट्री पर संकट 2 घंटे पहले अमेरिका-चीन के बीच छिड़ा चिप वॉर, 5 देशों पर प्रतिबंध से AI इंडस्ट्री पर संकट धान खरीदी 2026-27 किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई 2 घंटे पहले धान खरीदी 2026-27 किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन 2 घंटे पहले जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन चिल्फी बॉर्डर पर फिर बड़ी कार्रवाई, बिहार से आ रहा 301 क्विंटल धान पकड़ा 2 घंटे पहले चिल्फी बॉर्डर पर फिर बड़ी कार्रवाई, बिहार से आ रहा 301 क्विंटल धान पकड़ा 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन 2 घंटे पहले 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन 2 घंटे पहले जब थुंबा से उड़ा था भारत का पहला रॉकेट ‘नाइकी-अपाचे’, जानें कैसे हुई थी भारतीय अंतरिक्ष युग की शुरुआत? ’छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग के तीसरे अध्याय में मिले 1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार को रोजगार के अवसर’ 2 घंटे पहले ’छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग के तीसरे अध्याय में मिले 1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार को रोजगार के अवसर’ अकवान चक्रवात से हुई फसल क्षति पर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा’ 2 घंटे पहले अकवान चक्रवात से हुई फसल क्षति पर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा’ PCB का बड़ा फैसला, मोहम्मद रिजवान समेत 13 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर, बाबर आजम को झटका 2 घंटे पहले PCB का बड़ा फैसला, मोहम्मद रिजवान समेत 13 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर, बाबर आजम को झटका पार्क में फोटो खींचने को लेकर विवाद, हिंदू कपल पर डंडों से हमला, गाली देने का आरोप 3 घंटे पहले पार्क में फोटो खींचने को लेकर विवाद, हिंदू कपल पर डंडों से हमला, गाली देने का आरोप संसद का मानसून सत्र 100 दिन बाद भी अधर में, 2008 का रिकॉर्ड टूटा 3 घंटे पहले संसद का मानसून सत्र 100 दिन बाद भी अधर में, 2008 का रिकॉर्ड टूटा
राष्ट्रीय

पोखरण में अदाणी डिफेंस का बड़ा कमाल, ‘बघीरा AT1’ मिसाइल का सफल परीक्षण, 8 KM रेंज

पोखरण में अदाणी डिफेंस का बड़ा कमाल, ‘बघीरा AT1’ मिसाइल का सफल परीक्षण, 8 KM रेंज

पोखरण 

अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में वाहन पर तैनात एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (एटीजीएम) प्रणाली ‘बघीरा एटी1’ का सफल प्रदर्शन किया है। यह जानकारी कंपनी ने शनिवार को दी।
‘बघीरा एटी1’ को 18 महीने के डिजाइन और विकास के बाद तैयार किया गया है। इस दौरान अदाणी डिफेंस ने भारतीय भूभाग, जलवायु और परिचालन संबंधी जरूरतों के अनुरूप मिसाइल प्रणाली को विकसित किया। यह एक संपूर्ण युद्ध प्रणाली है, जिसमें मिसाइल, ऑटोमेटिक लॉन्चर, दिन और रात में लक्ष्य देखने के लिए साइट्स एवं अदाणी डिफेंस द्वारा डिजाइन किए गए 4×4 हाई-मोबिलिटी बख्तरबंद वाहन को शामिल किया गया है।

8 किलोमीटर तक की दूरी
अदाणी ग्रुप की कंपनी के अनुसार, यह प्रणाली 8 किलोमीटर तक की दूरी पर मौजूद बख्तरबंद वाहनों को निशाना बना सकती है, जो जमीन से दागी जाने वाली एंटी-टैंक मिसाइल की लगभग 4 किलोमीटर की मारक क्षमता से दोगुनी है।
स्वचालित लॉन्चर पर दागने के लिए तैयार चार मिसाइलें और वाहन में रखी आठ अतिरिक्त मिसाइलें मिलकर प्रति वाहन कुल 12 मिसाइलों की क्षमता प्रदान करती हैं।

लेजर बीम के सहारे टारगेट तक पहुंचेगी
यह मिसाइल रेडियो लिंक के बजाय लेजर बीम के सहारे अपने लक्ष्य तक पहुंचती है। इससे युद्धक्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक जैमिंग के खिलाफ इसकी प्रतिरोधक क्षमता काफी बढ़ जाती है। आधुनिक युद्ध में ड्रोन और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध की बढ़ती भूमिका को देखते हुए यह इसकी एक महत्वपूर्ण विशेषता है।

एक ही लक्ष्य पर एक ही लेजर बीम के जरिए तेजी से दो मिसाइलें दागी जा सकती हैं। पहली मिसाइल टैंक के एक्टिव प्रोटेक्शन सिस्टम (एपीएस) को निशाना बनाती है, जबकि दूसरी मिसाइल उसकी सुरक्षा व्यवस्था को भेदने के लिए डिजाइन की गई है।

सेना अधिकारियों ने देखा
यह प्रणाली अधिक दूरी पर हवाई लक्ष्यों को भी निशाना बना सकती है। इससे चालक दल को सुरक्षित ठिकाने से ही मिसाइल दागने और दुश्मन की गोलीबारी के खतरे को कम करने के लिए तेजी से स्थान बदलने की सुविधा मिलती है।
अदाणी डिफेंस ने बताया कि 20 नवंबर को पोखरण में हुए ‘नो कॉस्ट नो कमिटमेंट’ (एनसीएनसी) प्रदर्शन को भारतीय सेना, सैन्य मामलों के विभाग और रक्षा मंत्रालय (एमओडी) के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने देखा।

हाल के संघर्षों ने बख्तरबंद वाहनों के बीच होने वाली लड़ाई में मिसाइलों की मारक क्षमता और गतिशीलता के महत्व को दिखाया है। ‘बघीरा एटी1’ सेना को कंधे से दागी जाने वाली और हेलीकॉप्टर से लॉन्च की जाने वाली मिसाइलों के अलावा लंबी दूरी तक मार करने वाली एक अतिरिक्त मोबाइल जमीनी युद्ध क्षमता उपलब्ध कराती है।

भारत में आधुनिक एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइलों की जरूरत
भारत में आधुनिक एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइलों की जरूरत अभी भी काफी अधिक है। एटीजीएम के मौजूदा भंडार में बताई गई कमियां लगातार आधुनिकीकरण की आवश्यकता को दर्शाती हैं।

कंपनी ने कहा, "सेना में वर्तमान में दूसरी पीढ़ी की 'मिलान-2टी' और 'कोंकर्स-एम' मिसाइलें मुख्य आधार बनी हुई हैं। तत्काल परिचालन जरूरतों को पूरा करने के लिए बाद में 'स्पाइक' मिसाइलों को भी शामिल किया गया। भारत 'जैवलिन' प्रणालियों की खरीद की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है।"

भारत का रक्षा उत्पादन
भारत का रक्षा उत्पादन वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड 1.78 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया। निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी एक साल पहले के 22 प्रतिशत से बढ़कर 24 प्रतिशत यानी लगभग 42,000 करोड़ रुपए हो गई, जबकि रक्षा निर्यात भी रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।

‘बघीरा एटी1’ भारत के निजी क्षेत्र की उस बढ़ती भूमिका को दर्शाता है, जिसके तहत देश की सशस्त्र सेनाओं की परिचालन जरूरतों के अनुरूप आधुनिक रक्षा प्रणालियों का विकास, एकीकरण और निर्माण किया जा रहा है।