शनिवार, 21 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
अभी-अभी GTA 6 ने रचा इतिहास, पहले दिन की कमाई ने हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा; मेटाक्रिटिक पर शानदार स्कोर 1 मिनट पहले कभी भारत को बताया था ‘डेड इकोनमी’, अब ट्रंप दे रहे उससे सीखने की सलाह किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी 27 मिनट पहले किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने की PM मोदी की तारीफ, भारत को दिया पाकिस्तान आने का न्योता 1 घंटे पहले पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने की PM मोदी की तारीफ, भारत को दिया पाकिस्तान आने का न्योता EPFO के 8 नियम लागू, अब 90% PF निकासी और तीन दिन में सेटलमेंट 1 घंटे पहले EPFO के 8 नियम लागू, अब 90% PF निकासी और तीन दिन में सेटलमेंट अमेरिका-चीन के बीच छिड़ा चिप वॉर, 5 देशों पर प्रतिबंध से AI इंडस्ट्री पर संकट 1 घंटे पहले अमेरिका-चीन के बीच छिड़ा चिप वॉर, 5 देशों पर प्रतिबंध से AI इंडस्ट्री पर संकट धान खरीदी 2026-27 किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई 1 घंटे पहले धान खरीदी 2026-27 किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन 1 घंटे पहले जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन चिल्फी बॉर्डर पर फिर बड़ी कार्रवाई, बिहार से आ रहा 301 क्विंटल धान पकड़ा 1 घंटे पहले चिल्फी बॉर्डर पर फिर बड़ी कार्रवाई, बिहार से आ रहा 301 क्विंटल धान पकड़ा 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन 1 घंटे पहले 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन 2 घंटे पहले जब थुंबा से उड़ा था भारत का पहला रॉकेट ‘नाइकी-अपाचे’, जानें कैसे हुई थी भारतीय अंतरिक्ष युग की शुरुआत? ’छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग के तीसरे अध्याय में मिले 1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार को रोजगार के अवसर’ 2 घंटे पहले ’छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग के तीसरे अध्याय में मिले 1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार को रोजगार के अवसर’ अकवान चक्रवात से हुई फसल क्षति पर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा’ 2 घंटे पहले अकवान चक्रवात से हुई फसल क्षति पर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा’ PCB का बड़ा फैसला, मोहम्मद रिजवान समेत 13 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर, बाबर आजम को झटका 2 घंटे पहले PCB का बड़ा फैसला, मोहम्मद रिजवान समेत 13 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर, बाबर आजम को झटका पार्क में फोटो खींचने को लेकर विवाद, हिंदू कपल पर डंडों से हमला, गाली देने का आरोप 2 घंटे पहले पार्क में फोटो खींचने को लेकर विवाद, हिंदू कपल पर डंडों से हमला, गाली देने का आरोप संसद का मानसून सत्र 100 दिन बाद भी अधर में, 2008 का रिकॉर्ड टूटा 2 घंटे पहले संसद का मानसून सत्र 100 दिन बाद भी अधर में, 2008 का रिकॉर्ड टूटा सगे रिश्तेदारों में शादी पर लगेगी पाबंदी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब 2 घंटे पहले सगे रिश्तेदारों में शादी पर लगेगी पाबंदी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब निर्धारित मात्रा से अधिक धान विक्रय के मामले में कलेक्टर सख्त, कृषक का भुगतान रोकने के निर्देश’ 2 घंटे पहले निर्धारित मात्रा से अधिक धान विक्रय के मामले में कलेक्टर सख्त, कृषक का भुगतान रोकने के निर्देश’ केएल राहुल ने न्यूजीलैंड में जड़ा 136 रन का शतक, SENA देशों में बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड 3 घंटे पहले केएल राहुल ने न्यूजीलैंड में जड़ा 136 रन का शतक, SENA देशों में बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड अरुणाचल में अमित शाह का बयान, पुलवामा में लश्कर का आखिरी स्थानीय आतंकी ढेर होने का दावा 3 घंटे पहले अरुणाचल में अमित शाह का बयान, पुलवामा में लश्कर का आखिरी स्थानीय आतंकी ढेर होने का दावा
राष्ट्रीय

कभी भारत को बताया था ‘डेड इकोनमी’, अब ट्रंप दे रहे उससे सीखने की सलाह

इम्पेक्ट न्यूज डेस्क। नई दिल्ली। कभी भारत की अर्थव्यवस्था को डेड इकोनमी यानी मृत अर्थव्यवस्था बताने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब उसी भारत से सीखने की सलाह दे रहे हैं।महज 16 महीने में उनका…

इम्पेक्ट न्यूज डेस्क। नई दिल्ली। कभी भारत की अर्थव्यवस्था को डेड इकोनमी यानी मृत अर्थव्यवस्था बताने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब उसी भारत से सीखने की सलाह दे रहे हैं।

महज 16 महीने में उनका नजरिया इस कदर बदल गया है कि अब वे भारत की सात प्रतिशत विकास दर का उदाहरण देकर अमेरिका को अपनी आर्थिक नीतियां सुधारने की नसीहत दे रहे हैं।

यू-टर्न लेने के लिए चर्चित ट्रंप ने भारत की कम ब्याज दरों की भी तारीफ की और कहा कि अमेरिका को इससे सीखने की जरूरत है।एएनआइ के अनुसार, चीन में एपेक शिखर सम्मेलन से लौटने के बाद व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की ऊंची ब्याज दरों पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि जब भी अमेरिका मजबूत आर्थिक आंकड़े पेश करता है, फेड ब्याज दरें बढ़ा देता है, जबकि विकास को गति देने के लिए दरें कम रखनी चाहिए।

ट्रंप के मुताबिक, ब्याज दरें कम होतीं तो अमेरिका की जीडीपी वृद्धि चार प्रतिशत के बजाय 15 से 20 प्रतिशत तक हो सकती थी। भारत का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा, भारत को देखिए।

वहां ब्याज दरें कम हैं और जीडीपी सात प्रतिशत की दर से बढ़ रही है। हमारी जीडीपी वृद्धि भी 14, 15 या शायद 20 प्रतिशत तक हो सकती है।

16 महीने में हुआ ट्रंप का हृदय परिवर्तन ट्रंप की ताजा टिप्पणी इसलिए भी दिलचस्प है कि 31 जुलाई, 2025 को रूस से तेल खरीदने के मुद्दे पर उन्होंने भारत को डेड इकोनमी बताया था।

ट्रुथ सोशल पर लिखा था, मुझे परवाह नहीं कि भारत रूस के साथ क्या करता है। वे चाहें तो अपनी मृत अर्थव्यवस्था को गर्त में ले जा सकते हैं।

भारत पर अधिक टैरिफ और व्यापारिक बाधाएं खड़ी करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने अंतरिम व्यापार समझौता नहीं होने पर भी नाराजगी जताई थी। भाजपा ने राहुल गांधी को घेराट्रंप की टिप्पणी पर भाजपा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लिया।

भाजपा नेता आशीष सूद ने एक्स पर लिखा कि दुनिया भारत के विकास का लोहा मान रही है, लेकिन राहुल गांधी और कांग्रेस देश की उपलब्धियों से आंखें मूंदे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति का भारत की आर्थिक प्रगति का उल्लेख देश के बढ़ते वैश्विक प्रभाव और आर्थिक मजबूती का प्रमाण है।