शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
बेमेतरा जिले में पहली बार मार्कफेड के माध्यम से चयनित केंद्रों पर होगी लघु धान्य फसलों की खरीदी अभी-अभी बेमेतरा जिले में पहली बार मार्कफेड के माध्यम से चयनित केंद्रों पर होगी लघु धान्य फसलों की खरीदी अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता अभी-अभी अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता मृत्यु के बाद भी दुनिया को रोशन करेंगी बिरझा बाई की आंखें, धमतरी जिले में 68वां नेत्रदान संपन्न 14 मिनट पहले मृत्यु के बाद भी दुनिया को रोशन करेंगी बिरझा बाई की आंखें, धमतरी जिले में 68वां नेत्रदान संपन्न मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने 11 दिसंबर तक मिलेगा मौका, 18 वर्ष पूर्ण करने वालों *से भी लिए जाएंगे अग्रिम आवेदन 15 मिनट पहले मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने 11 दिसंबर तक मिलेगा मौका, 18 वर्ष पूर्ण करने वालों *से भी लिए जाएंगे अग्रिम आवेदन बड़ी करेली नगर पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त 15 मिनट पहले बड़ी करेली नगर पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त धान खरीदी से पहले किसानों के खसरा, रकबा और फसल प्रविष्टियों में होगा सुधार, समिति स्तर पर शुरू हुई खसरा मैपिंग 15 मिनट पहले धान खरीदी से पहले किसानों के खसरा, रकबा और फसल प्रविष्टियों में होगा सुधार, समिति स्तर पर शुरू हुई खसरा मैपिंग चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह 30 मिनट पहले चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह O.M: Operation Mole Review: धनुष-मामूटी की दमदार एक्टिंग, लेकिन पहले हाफ में धीमी पड़ती है फिल्म 31 मिनट पहले O.M: Operation Mole Review: धनुष-मामूटी की दमदार एक्टिंग, लेकिन पहले हाफ में धीमी पड़ती है फिल्म उत्तर बस्तर कांकेर : कांकेर जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237.6 क्विंटल धान जब्त 45 मिनट पहले उत्तर बस्तर कांकेर : कांकेर जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237.6 क्विंटल धान जब्त 39 साल की उम्र में मां बनीं सामंथा रुथ प्रभु, घर आया नन्हा राजकुमार 1 घंटे पहले 39 साल की उम्र में मां बनीं सामंथा रुथ प्रभु, घर आया नन्हा राजकुमार बारिश की संभावना को देखते हुए उपार्जन केंद्रों में धान ढकने और जल निकासी के निर्देश 1 घंटे पहले बारिश की संभावना को देखते हुए उपार्जन केंद्रों में धान ढकने और जल निकासी के निर्देश बेमौसम बारिश से धान को नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर सूचना दें बीमित किसान 1 घंटे पहले बेमौसम बारिश से धान को नुकसान होने पर 72 घंटे के भीतर सूचना दें बीमित किसान समर्थन मूल्य पर होगी कोदो-कुटकी की खरीदी, किसान 31 दिसंबर तक कराएं पंजीयन 1 घंटे पहले समर्थन मूल्य पर होगी कोदो-कुटकी की खरीदी, किसान 31 दिसंबर तक कराएं पंजीयन जिले के 405 बीएलओ को 28 लाख 35 हजार रुपये के मानदेय का भुगतान जारी 1 घंटे पहले जिले के 405 बीएलओ को 28 लाख 35 हजार रुपये के मानदेय का भुगतान जारी बारिश की संभावना को देखते हुए धान की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें – कलेक्टर विनय लंगेह 1 घंटे पहले बारिश की संभावना को देखते हुए धान की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें – कलेक्टर विनय लंगेह जलती बांग्लादेश की सियासत, PM रहमान ने शेख हसीना पर लगाए गंभीर आरोप 1 घंटे पहले जलती बांग्लादेश की सियासत, PM रहमान ने शेख हसीना पर लगाए गंभीर आरोप जॉम्बी की कहानी कहां से शुरू हुई? जानें गुलामी, महामारी और इंसानी डर से जुड़ा इतिहास 2 घंटे पहले जॉम्बी की कहानी कहां से शुरू हुई? जानें गुलामी, महामारी और इंसानी डर से जुड़ा इतिहास Asian Champions Trophy 2026: भारत ने जीत के साथ किया आगाज, पिछड़ने के बाद मलेशिया को हराया 2 घंटे पहले Asian Champions Trophy 2026: भारत ने जीत के साथ किया आगाज, पिछड़ने के बाद मलेशिया को हराया नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग 3 घंटे पहले नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती 3 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- भाजपा ने विकास और विरासतों के संरक्षण पर एक साथ जोर दिया

गुवाहाटी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि कोई भी देश अपनी संस्कृति और परंपरा के संरक्षण को महत्व दिए बिना विकसित राष्ट्र नहीं बन सकता, और पिछली सरकारों के विपरीत भाजपा ने विकास और विरासतों के संरक्षण पर एक साथ जोर दिया है। गुवाहाटी में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दुर्भाग्य से आज़ादी के बाद जिन्होंने लंबे समय तक देश में सरकारें चलाईं, वे आस्था के इन पवित्र स्थानों का महत्व समझ नहीं पाए। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोई भी देश, अपने अतीत को ऐसे मिटाकर, ऐसे भुलाकर, अपनी जड़ों को काटकर कभी विकसित नहीं हो सकता।

उन्होंने कहा, बीते 10 वर्षों में अब भारत में स्थितियां बदल गई हैं। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने विकास और विरासत को अपनी नीति का हिस्सा बनाया है। असम में आस्था, अध्यात्म और इतिहास से जुड़े सभी स्थानों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है। विरासत को संजोने के इस अभियान के साथ ही विकास का अभियान भी उतनी ही तेजी से चल रहा है। मोदी ने दावा किया कि उनकी सरकार ने देश भर में रिकॉर्ड संख्या में कॉलेजों और विश्वविद्यालयों का निर्माण किया है। उन्होंने कहा, बीते 10 वर्षों के दौरान देश में मेडिकल कॉलेज की संख्या करीब-करीब डबल हो चुकी है। पहले बड़े संस्थान सिर्फ बड़े शहरों में ही होते थे। हमने आईआईटी, एम्स, आईआईएम जैसे संस्थानों का नेटवर्क पूरे देश में फैलाया है।

प्रधानमंत्री ने असम का उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा सरकार से पहले 6 मेडिकल कॉलेज थे, आज 12 मेडिकल कॉलेज हैं। उन्होंने कहा कि नवीनतम केंद्रीय बजट में अगले एक साल में बुनियादी ढांचे के विकास में कम से कम 11 लाख करोड़ रुपये निवेश करने की घोषणा की गई है। मोदी ने कहा, 2014 के पहले 10 वर्षों में कुल 12 लाख करोड़ रुपए इंफ्रास्ट्रक्चर का बजट रहा…। यानि जितना पहले की केंद्र सरकार ने अपने 10 साल में खर्च किया था, करीब-करीब उतनी राशि हमारी सरकार अगले एक साल में खर्च करने जा रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि तीर्थों के संरक्षण के लिए उठाए गए कदमों से पर्यटन क्षेत्र को भी बढ़ावा मिला है। प्रधानमंत्री ने कहा, काशी कॉरिडोर बनने के बाद, वहां रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बीते एक वर्ष में साढ़ आठ करोड़ लोग काशी गए हैं। अयोध्या धाम में प्राण प्रतिष्ठा को अभी कुछ ही दिन हुए हैं। 12 दिन में ही अयोध्या में 24 लाख से ज्यादा लोग दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि एक बार गुवाहाटी में प्रस्तावित मां कामाख्या दिव्यलोक बनने के बाद यहां भी हम ऐसा ही दृश्य देखने वाले हैं। प्रधानमंत्री ने रविवार को गुवाहाटी के खानापारा में वेटरनरी कॉलेज खेल के मैदान से असम की कई प्रमुख विकास परियोजनाओं की शुरुआत की।

असम सरकार ने काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर परियोजना के अनुरूप कामाख्या मंदिर कॉरिडोर बनाने की योजना बनाई है। मोदी ने गुवाहाटी में नए हवाई अड्डे के टर्मिनल से छह लेन की सड़क और नेहरू स्टेडियम को फीफा मानकों के अनुरूप अपग्रेड करने जैसी अन्य प्रमुख परियोजनाओं के साथ इस परियोजना का भी उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने असोम माला सड़कों के दूसरे संस्करण का भी शुभारंभ किया. इस चरण में कुल 3,444 करोड़ रुपये की लागत आएगी और इसमें 38 कंक्रीट पुल और 43 नई सड़कें शामिल होंगी।

उन्होंने गौहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की नई, एकीकृत सुविधा की आधारशिला रखी, जिसके निर्माण में 3,250 करोड़ रुपये की लागत आएगी और गुवाहाटी में प्रस्तावित 297 करोड़ रुपये के यूनिटी मॉल और 578 करोड़ रुपये के करीमगंज मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री ने हाल ही में निर्मित चार-लेन की दो सड़कों का उद्घाटन किया है: एक डोलाबारी से जमुगुरी तक, जिसकी लागत 592 करोड़ रुपये है, और दूसरी बिस्वनाथ चरियाली से गोहपुर तक, जिसकी लागत 1,451 करोड़ रुपये है। कुल मिलाकर, प्रधानमंत्री ने असम में 11,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास या उद्घाटन किया है।