गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
गौरेला पेंड्रा मरवाही : डिजिटल सुविधा से धान विक्रय हुआ आसान, किसानों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार 9 मिनट पहले गौरेला पेंड्रा मरवाही : डिजिटल सुविधा से धान विक्रय हुआ आसान, किसानों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला 26 एवं 27 नवंबर को 9 मिनट पहले इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला 26 एवं 27 नवंबर को ऑनलाइन टोकन से धान विक्रय हुआ आसान, किसान शिव नारायण ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना 23 मिनट पहले ऑनलाइन टोकन से धान विक्रय हुआ आसान, किसान शिव नारायण ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना ऑनलाइन टोकन से महिला किसानों को भी राहत, संतोषी ने कोड़ा केंद्र में बेचा 93.20 क्विंटल धान 23 मिनट पहले ऑनलाइन टोकन से महिला किसानों को भी राहत, संतोषी ने कोड़ा केंद्र में बेचा 93.20 क्विंटल धान ग्राम खैरा में कृषि सूचना केंद्र का शुभारंभ, किसानों के बीच रहकर कृषि गतिविधियों का अनुभव प्राप्त कर रहे विद्यार्थी 23 मिनट पहले ग्राम खैरा में कृषि सूचना केंद्र का शुभारंभ, किसानों के बीच रहकर कृषि गतिविधियों का अनुभव प्राप्त कर रहे विद्यार्थी निर्वाचन साक्षरता क्लबों में आयोजित होंगी निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं 24 मिनट पहले निर्वाचन साक्षरता क्लबों में आयोजित होंगी निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं सैनिक स्कूल- जहां कक्षा 6 वीं से ही शुरू हो जाती है सैन्य अधिकारी बनने की यात्रा 24 मिनट पहले सैनिक स्कूल- जहां कक्षा 6 वीं से ही शुरू हो जाती है सैन्य अधिकारी बनने की यात्रा बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए तेंदुवा निवासी दिनेश कुमार ने सेवा सेतु पोर्टल से किया था आवेदन 39 मिनट पहले बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए तेंदुवा निवासी दिनेश कुमार ने सेवा सेतु पोर्टल से किया था आवेदन घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकेंगे जिले के पेंशनर 39 मिनट पहले घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकेंगे जिले के पेंशनर धान बेचने के लिए अब बायोमेट्रिक सत्यापन, विशेष परिस्थितियों में मिलेगी ओटीपी की सुविधा 39 मिनट पहले धान बेचने के लिए अब बायोमेट्रिक सत्यापन, विशेष परिस्थितियों में मिलेगी ओटीपी की सुविधा बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, शेख हसीना की वापसी से पहले सड़कों पर बवाल 41 मिनट पहले बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, शेख हसीना की वापसी से पहले सड़कों पर बवाल सैफ अली खान को मिली धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने 1 घंटे पहले सैफ अली खान को मिली धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने ऑनलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान रामसजीवन ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना 1 घंटे पहले ऑनलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान रामसजीवन ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना पाकिस्तान को भारत का दो टूक संदेश, अब पहले जैसा नहीं होगा पानी का बंटवारा 1 घंटे पहले पाकिस्तान को भारत का दो टूक संदेश, अब पहले जैसा नहीं होगा पानी का बंटवारा राज्यपाल रमेन डेका से छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने की सौजन्य भेंट 1 घंटे पहले राज्यपाल रमेन डेका से छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने की सौजन्य भेंट धान खरीदी में अनियमितता बर्दाश्त नहीं, वास्तविक व पंजीकृत किसानों से ही हो उपार्जन- संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा 2 घंटे पहले धान खरीदी में अनियमितता बर्दाश्त नहीं, वास्तविक व पंजीकृत किसानों से ही हो उपार्जन- संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा धान खरीदी में किसानों की सुविधा के लिए रकबा सुधार की त्वरित पहल, 2540 किसानों के रकबे में किया गया सुधार 2 घंटे पहले धान खरीदी में किसानों की सुविधा के लिए रकबा सुधार की त्वरित पहल, 2540 किसानों के रकबे में किया गया सुधार विद्यालयों का निजीकरण नहीं, भवन और भूमि का शत-प्रतिशत स्वामित्व शासन के पास रहेगा 2 घंटे पहले विद्यालयों का निजीकरण नहीं, भवन और भूमि का शत-प्रतिशत स्वामित्व शासन के पास रहेगा बस्तर ओलंपिक में बच्चों को गोद में लेकर मैदान पर उतरीं महिलाएं 2 घंटे पहले बस्तर ओलंपिक में बच्चों को गोद में लेकर मैदान पर उतरीं महिलाएं राज्यपाल से IIMUN की चार्ज डी अफेयर्स सुअंबर फातिमा ने की सौजन्य भेंट 2 घंटे पहले राज्यपाल से IIMUN की चार्ज डी अफेयर्स सुअंबर फातिमा ने की सौजन्य भेंट
मनोरंजन

सैफ अली खान को मिली धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने

सैफ अली खान को मिली धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने

बॉलीवुड सितारों को धमकी मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सलमान खान से लेकर दूसरे फिल्मी सितारों तक, कई कलाकार पहले ही धमकियों का सामना कर चुके हैं. अब इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान का नाम भी जुड़ गया है. मुंबई पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सैफ को धमकी मिली है और इस मामले में बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के वांटेड आरोपी जीशान अख्तर का नाम सामने आ रहा है.

बताया जा रहा है कि जीशान अख्तर ने सैफ अली खान को धमकी दी है. हालांकि, पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है. जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि धमकी वास्तव में जीशान अख्तर ने ही दी है या फिर उसके नाम का इस्तेमाल कर कोई दूसरा शख्स डर फैलाने की कोशिश कर रहा है.

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी का नाम आने से बढ़ी हलचल
इस मामले में जीशान अख्तर का नाम सामने आने के बाद मुंबई पुलिस की जांच और अहम हो गई है. बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में वांटेड जीशान अख्तर को लेकर पुलिस पहले से ही सतर्क है. अब सैफ अली खान को मिली धमकी में उसका नाम सामने आने से बॉलीवुड और पुलिस महकमे में हलचल है.

हालांकि, अभी तक धमकी देने वाले की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही है.

तुषार कपूर और आयुष्मान खुराना को भी मिल चुकी हैं धमकियां
मुंबई पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, इससे पहले बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर और आयुष्मान खुराना को भी धमकियां मिल चुकी हैं. इन मामलों में पुलिस ने बेंगलुरु के रहने वाले 30 वर्षीय वैभव मिश्रा को गिरफ्तार किया था। वह आईआईटी ग्रेजुएट बताया गया है.

जांच में सामने आया था कि वैभव का किसी गैंग से संबंध नहीं था, बल्कि वह कथित तौर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का इस्तेमाल करके कलाकारों को धमकी दे रहा था.

असली आरोपी कौन? पुलिस खंगाल रही हर कड़ी
अब सैफ अली खान को मिली धमकी के मामले में भी पुलिस इसी एंगल से जांच कर रही है कि इसके पीछे वास्तव में जीशान अख्तर है या कोई दूसरा शख्स उसके नाम का इस्तेमाल कर रहा है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि धमकी के पीछे किसी गैंग का हाथ है या फिर कोई शख्स फर्जी पहचान के जरिए बॉलीवुड सितारों और जांच एजेंसियों को परेशान कर रहा है.

फिलहाल सैफ अली खान को मिली धमकी के मामले में जांच जारी है. आने वाले दिनों में पुलिस की पड़ताल से ही साफ होगा कि इस पूरे मामले के पीछे कौन है और धमकी देने वाले का असली मकसद क्या है.