शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राज्य में राशनकार्डधारियों को मिल रहा खाद्यान्न वितरण का नियमित लाभ 53 मिनट पहले सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राज्य में राशनकार्डधारियों को मिल रहा खाद्यान्न वितरण का नियमित लाभ पीएम सूर्य घर योजना से आंवराभाटा निवासी श्रीमती रेवती ध्रुव को मिली बिजली बिल से राहत, अब आ रहा शून्य बिल 1 घंटे पहले पीएम सूर्य घर योजना से आंवराभाटा निवासी श्रीमती रेवती ध्रुव को मिली बिजली बिल से राहत, अब आ रहा शून्य बिल CG-ACE योजना के तहत यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए दिल्ली में निःशुल्क कोचिंग का अवसर, ऑनलाइन आवेदन 30 नवंबर तक 1 घंटे पहले CG-ACE योजना के तहत यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए दिल्ली में निःशुल्क कोचिंग का अवसर, ऑनलाइन आवेदन 30 नवंबर तक जिले में 29 नवंबर को आयोजित होगा ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ का ऐतिहासिक 100वां संस्करण 1 घंटे पहले जिले में 29 नवंबर को आयोजित होगा ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ का ऐतिहासिक 100वां संस्करण युवाओं को उद्यमिता और नवाचार से जोड़ने तीन दिवसीय बूटकैंप का होगा आयोजन 1 घंटे पहले युवाओं को उद्यमिता और नवाचार से जोड़ने तीन दिवसीय बूटकैंप का होगा आयोजन गांधी चौक और कोतवाली क्षेत्र में तंबाकू नियंत्रण नियमों के उल्लंघन पर 16 दुकानों का चालान 1 घंटे पहले गांधी चौक और कोतवाली क्षेत्र में तंबाकू नियंत्रण नियमों के उल्लंघन पर 16 दुकानों का चालान श्रमिकों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना विभाग की पहली प्राथमिकता 1 घंटे पहले श्रमिकों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना विभाग की पहली प्राथमिकता धान खरीदी केंद्रों में बेहतर इंतजाम, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिल रही सहूलियत 2 घंटे पहले धान खरीदी केंद्रों में बेहतर इंतजाम, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिल रही सहूलियत घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, मेहनत की उपज का बेहतर मूल्य, किसान प्रेम सिंह को मिली दोहरी राहत 2 घंटे पहले घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, मेहनत की उपज का बेहतर मूल्य, किसान प्रेम सिंह को मिली दोहरी राहत धान खरीदी को मिल रही गति, रकबा समर्पण में भी किसान निभा रहे सक्रिय भागीदारी 2 घंटे पहले धान खरीदी को मिल रही गति, रकबा समर्पण में भी किसान निभा रहे सक्रिय भागीदारी 4-5 दिसम्बर को होगा राज्य स्तरीय युवा महोत्सव, 33 जिलों के 3 हजार युवा लेंगे भाग 2 घंटे पहले 4-5 दिसम्बर को होगा राज्य स्तरीय युवा महोत्सव, 33 जिलों के 3 हजार युवा लेंगे भाग तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर कल जलेगा दीप, दीपथून स्तंभ को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश 2 घंटे पहले तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर कल जलेगा दीप, दीपथून स्तंभ को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश उत्तर बस्तर कांकेर : सुरक्षित बचपन अभियान के तहत शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण 2 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : सुरक्षित बचपन अभियान के तहत शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण उत्तर बस्तर कांकेर : जिले में धान खरीदी सुचारू रूप से संचालित 2 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : जिले में धान खरीदी सुचारू रूप से संचालित ऑफलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, बेहतर खरीदी व्यवस्था से किसान धन सिंह को मिली राहत 2 घंटे पहले ऑफलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, बेहतर खरीदी व्यवस्था से किसान धन सिंह को मिली राहत घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, आसानी से बेचा धान, किसान अशोक कुमार को मिली सहूलियत 2 घंटे पहले घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, आसानी से बेचा धान, किसान अशोक कुमार को मिली सहूलियत नक्सलवाद से निपटने वाले C-60 कमांडो की नई भूमिका, अब शहरों में संभालेंगे सुरक्षा मोर्चा 2 घंटे पहले नक्सलवाद से निपटने वाले C-60 कमांडो की नई भूमिका, अब शहरों में संभालेंगे सुरक्षा मोर्चा सी.एम. हेल्पलाइन से ग्रामीणों को मिली पेयजल समस्या से राहत 2 घंटे पहले सी.एम. हेल्पलाइन से ग्रामीणों को मिली पेयजल समस्या से राहत जिले में आपात स्थिति से निपटने सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित 2 घंटे पहले जिले में आपात स्थिति से निपटने सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, 602 किसानों से 3,254 मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी 2 घंटे पहले समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, 602 किसानों से 3,254 मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी
खेल

शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास, WT20I में एक साल में सबसे ज्यादा रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड

शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास, WT20I में एक साल में सबसे ज्यादा रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड

नई दिल्ली
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर शेफाली वर्मा ने वुमेंस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। एशियन गेम्स 2026 के वुमेंस क्रिकेट कंप्टीशन के फाइनल के दौरान उन्होंने पावरप्ले में दमदार खेल दिखाया और एक विश्व रिकॉर्ड तोड़ डाला। गोल्ड मेडल मैच में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी सेमीफाइनल की तरह जारी रखी और इस दौरान वह वुमेंस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गईं।

दाएं हाथ की बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने WT20I में एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में साउथ अफ्रीका की दिग्गज बल्लेबाज लॉरा वॉलवार्ट का विश्व रिकॉर्ड धराशायी किया और अपना नाम उस वर्ल्ड रिकॉर्ड पर दर्ज करा लिया। 824 रन लॉरा ने एक कैलेंडर ईयर में बनाए। शेफाली वर्मा के रनों की संख्या 2026 में उनसे ज्यादा हो चुकी है। साउथ अफ्रीकी बैटर ने भी इसी साल ये कमाल किया हुआ है। वहीं, शेफाली के रनों की संख्या 861 हो चुकी है और वे इस मामले में शीर्ष पर हैं।

WT20I में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में शेफाली और लॉरा टॉप 3 में हैं, जबकि हॉन्ग कॉन्ग की नताशा माइल्स तीसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने 800 रन इसी साल बनाए हैं। पिछले साल यूएई की ईशा ओजा ने 779 रन बनाए थे। वे लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। टॉप 5 में हॉन्ग कॉन्ग की एक और प्लेयर हैं। यास्मीन दासवानी इस साल 779 रन बना चुकी हैं। इस साल टॉप 5 में से 4 खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा रन वुमेंस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाने का कारनामा किया है।

WT20I में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन
    शेफाली वर्मा – 861 रन (2026)
    लॉरा वॉलवार्ट – 824 रन (2026)
    नताशा माइल्स – 800 रन (2026)
    ईशा ओजा – 779 रन (2025)
    यास्मीन दासवानी- 779 रन (2026)

एशियन गेम्स 2026 के वुमेंस क्रिकेट प्रतिस्पर्धा के फाइनल में शेफाली वर्मा ने 29 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 48 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 165.52 का रहा। भारतीय टीम को गोल्ड मेडल मैच में उन्होंने दमदार शुरुआत दिला दी थी। भारत का स्कोर 99 रन हो चुका था। भारत को पहला झटका 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर लगा था। भारत इस मैच में मजबूत स्थिति में है। शेफाली वर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने उतरीं स्मृति मंधाना ने खबर लिखे जाने तक 30 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया था।