सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
Exclusive Ground Report Part 01 : नदी के इस पार दारेली, उस पार विकास! छह गांव, एक नदी : उस पार विकास की दस्तक, इस पार बेबसी! 24 मिनट पहले Exclusive Ground Report Part 01 : नदी के इस पार दारेली, उस पार विकास! छह गांव, एक नदी : उस पार विकास की दस्तक, इस पार बेबसी! CG-ACE योजना के तहत अम्बिकापुर में प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग संस्थाओं के इम्पैनलमेंट हेतु निविदा आमंत्रित 29 मिनट पहले CG-ACE योजना के तहत अम्बिकापुर में प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग संस्थाओं के इम्पैनलमेंट हेतु निविदा आमंत्रित विभागीय जांच की प्रक्रिया एवं नियमों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित 43 मिनट पहले विभागीय जांच की प्रक्रिया एवं नियमों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, अब तक 5,475 किसानों से 18,971 मीट्रिक टन धान की खरीदी 44 मिनट पहले धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, अब तक 5,475 किसानों से 18,971 मीट्रिक टन धान की खरीदी जशपुर जम्बूरी 2026 में दिखेगा रोमांच, साहसिक खेल और जनजातीय संस्कृति का अनूठा संगम 1 घंटे पहले जशपुर जम्बूरी 2026 में दिखेगा रोमांच, साहसिक खेल और जनजातीय संस्कृति का अनूठा संगम महादेवघाट का ऐतिहासिक पुन्नी मेला: आस्था और लोक संस्कृति का संगम 1 घंटे पहले महादेवघाट का ऐतिहासिक पुन्नी मेला: आस्था और लोक संस्कृति का संगम ‘वोटर लिस्ट से नाम हटाने के खिलाफ दायर अपीलों को दें प्राथमिकता’, सुप्रीम कोर्ट का पश्चिम बंगाल SIR ट्रिब्यूनल को निर्देश 1 घंटे पहले ‘वोटर लिस्ट से नाम हटाने के खिलाफ दायर अपीलों को दें प्राथमिकता’, सुप्रीम कोर्ट का पश्चिम बंगाल SIR ट्रिब्यूनल को निर्देश रायपुर मास्टर प्लान (पुनर्विलोकित) 2031 में मुख्य सड़क मार्गों से संबंधित विसंगतियों को दूर करने की पहल 1 घंटे पहले रायपुर मास्टर प्लान (पुनर्विलोकित) 2031 में मुख्य सड़क मार्गों से संबंधित विसंगतियों को दूर करने की पहल बस्तर की बेटियों के लिए सुनहरा अवसर, बेंगलुरु की आईफोन निर्माण कंपनी में होगी भर्ती 1 घंटे पहले बस्तर की बेटियों के लिए सुनहरा अवसर, बेंगलुरु की आईफोन निर्माण कंपनी में होगी भर्ती सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण विषय पर दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम संपन्न 1 घंटे पहले सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण विषय पर दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम संपन्न रकबा संशोधन से किसानों को मिली राहत, अब वास्तविक उपज के अनुरूप बेच सकेंगे धान 1 घंटे पहले रकबा संशोधन से किसानों को मिली राहत, अब वास्तविक उपज के अनुरूप बेच सकेंगे धान ‘तुहंर टोकन’ ऐप से घर बैठे कट रहा धान विक्रय का टोकन, किसानों को मिली बड़ी राहत 1 घंटे पहले ‘तुहंर टोकन’ ऐप से घर बैठे कट रहा धान विक्रय का टोकन, किसानों को मिली बड़ी राहत नवोदय प्रवेश परीक्षा की अंतिम तैयारी 1 घंटे पहले नवोदय प्रवेश परीक्षा की अंतिम तैयारी ग्राम पंचायत सचिव के 45 पदों के लिए प्राविधिक चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी, 30 नवंबर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित 2 घंटे पहले ग्राम पंचायत सचिव के 45 पदों के लिए प्राविधिक चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी, 30 नवंबर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित दंतेश्वरी महाविद्यालय में जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन, भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को किया याद 2 घंटे पहले दंतेश्वरी महाविद्यालय में जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन, भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को किया याद वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ के बाद शुभमन गिल की नजर क्राइस्टचर्च की पिच पर, गेंदबाजों को मदद की उम्मीद 2 घंटे पहले वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ के बाद शुभमन गिल की नजर क्राइस्टचर्च की पिच पर, गेंदबाजों को मदद की उम्मीद धनतेरस से दिवाली तक ऑटो बाजार में धमाका, महज 42 दिनों में बिकीं 55.25 लाख गाड़ियां 2 घंटे पहले धनतेरस से दिवाली तक ऑटो बाजार में धमाका, महज 42 दिनों में बिकीं 55.25 लाख गाड़ियां राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में दंतेवाड़ा की छात्रा पल्लवी सिंह पैकरा का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, जिले में पहली बार मिली ऐतिहासिक उपलब्धि 2 घंटे पहले राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में दंतेवाड़ा की छात्रा पल्लवी सिंह पैकरा का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, जिले में पहली बार मिली ऐतिहासिक उपलब्धि उत्तर बस्तर कांकेर : एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन 27 नवम्बर को 2 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन 27 नवम्बर को शशि थरूर अब करेंगे होस्टिंग, रामायण पर आधारित डॉक्यूमेंट्री सीरीज में आएंगे नजर 3 घंटे पहले शशि थरूर अब करेंगे होस्टिंग, रामायण पर आधारित डॉक्यूमेंट्री सीरीज में आएंगे नजर
राष्ट्रीय

#POLLUTION देश की प्रख्यात पर्यावरणविद सुनीता नारायण ने कहा-पर्यावरण के संकट को बढ़ा रहा कोयले का इस्तेमाल…

  • सेंटर फॉर साइंस एंड एनवॉयरमेंट (सीएसई) के अध्ययन में कोयला खपत के विकल्प को लेकर शोधकार्य
  • ग्लासगो में आयोजित कोप-26 के परिणामों पर मंथन-5 के दौरान विशेषज्ञों ने उठाई ग्लोबल वार्मिंग की चिंता
  • बंगाल के 99 प्रतिशत थर्मल पॉवर प्लांट्स में स्वच्छता नियमों का पालन नहीं

बिकास के शर्मा। (अलवर, राजस्थान से लौटकर)

यदि हम जलवायु परिवर्तन के खतरों को कम करना चाहते हैं तो हमें ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन को बढाने वाले सस्ते ईंधन कोयला के इस्तेमाल को पूरी तरह से बंद करना होगा। देश में सभी थर्मल पॉवर प्लांट्स में कोयले का इस्तेमाल जारी है और इसके बदले में अन्य वैकल्पिक ईंधन को अपनाने से लागत में वृद्धि जरूर होगी। किन्तु अब यही एकमात्र रास्ता बचा है जो हमें न सिर्फ स्थानीय गंभीर प्रदूषण बल्कि बढ़ते तापमान के प्रकोप से निदान दिला सकता है। उक्त बातें राजस्थान के निमली स्थित अनिल अग्रवाल एनवायरमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में मंथन-5 नामक दो दिवसीय संम्मेलन के दौरान सेंटर फॉर साइंस एंड एनवॉयरमेंट (सीएसई) की महानिदेशक एवं देश की प्रख्यात पर्यावरणविद सुनीता नारायण ने कहीं।

सुश्री नारायण की मानें तो ग्लासगो में आयोजित जलवायु परिवर्तन के सबसे बड़े वैश्विक सम्मेलन कांफ्रेंस ऑफ पार्टीज (कोप- 26) के नतीजे भारत के लिए सुखद नहीं रहे। देश के अलग-अलग हिस्सों में समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए जलवायु परिवर्तन एक नई गुत्थी बनकर सामने आ रहा है।

उन्होंने कहा कि अब कोई संदेह नहीं बचा है कि जलवायु परिवर्तन के कारण ही दक्षिण से लेकर उत्तर तक असमय बाढ़ और भारी वर्षा की तबाही हो रही है जो लाखों लोगों की जिंदगियों को बर्बाद कर रहा है। कहा कि कार्बन डाइ ऑक्साइड और मीथेन जैसी ग्रीन हाउस गैसें ग्लोबल वार्मिंग को बढाती हैं और वह जलवायु परिवर्तन को घातक व तीव्र भी बना रही हैं। इसकी रोकथाम के लिए कोप-26 में फंड और तकनीकी मिलने की आस थी जो कि अब टूट चुकी है, ऐसे में मुसीबत और बढ़ सकती है।

मानदंडों का पालन नहीं कर रहे ऊर्जा सयंत्र
सीएसई के एक अध्ययन के मुताबिक कोयला आधारित ऊर्जा सयंत्रों को चाहिए कि वे वर्ष 2022 तक निर्धारित समय सीमा तक पर्यावरणीय मानदंडों को पूरा करने की दिशा में कदम उठाएं। जबकि असली सूरत यह है कि थर्मल पॉवर प्लांट्स पर्यावरणीय मानकों का पालन नहीं कर रहे हैं। इसका मतलब है कि थर्मल पावर प्लांट न सिर्फ प्रदूषण फैलाने में हिस्सेदारी कर रहे हैं बल्कि वातावरण को गर्म करने वाली ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन भी कर रहे हैं।

सीएसई महानिदेशक ने कहा कि हमें धीरे-धीरे ही सही कोयले पर अपनी निर्भरता को कम करने के साथ-साथ वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों जैसे कि पवन ऊर्जा, सोलर ऊर्जा, गैस आदि के बारे में विचार करने की आवश्यकता है। इसके अलावा हमें यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि कोयला आधारित ताप विद्युत सयंत्र यथासंभव स्वच्छ हों। तभी हम स्वच्छ हवा और जलवायु परिवर्तन की दोहरी चुनौतियों का सामना कर सकते हैं।

स्वच्छ कोयला आधारित बिजली स्टेशनों के साथ कुल अनुबंधों के प्रतिशत के मामले में, हिमाचल प्रदेश 65 प्रतिशत के साथ सूची में सबसे ऊपर है, वहीं पश्चिम बंगाल में एक प्रतिशत प्लांट्स ही स्वच्छता नियमों का पालन कर रहे हैं। पर्यावरणविद ने कहा कि मानदंडों के कार्यान्वयन में किसी भी देरी का मतलब सरकार और इस क्षेत्र से प्रदूषण को कम करने के सुप्रीम कोर्ट के प्रयासों का मजाक होगा। इसलिए, बिजली स्टेशनों को अनुपालन की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए कठोर कार्रवाई की आवश्यकता है।

फ्लाई ऐश में 70 प्रतिशत की वृद्धि
कोयला आधारित बिजली सयंत्र संचालित इलाकों में पारा का 80 प्रतिशत, सल्फर डाइ ऑक्साइड का 45 प्रतिशत और अन्य उद्योगों से 30 प्रतिशत नाइट्रोजन ऑक्साइड उत्सर्जन होता है। इनमें इस्तेमाल होने वाला जल भारत की कुल घरेलू जल आवश्यकता के आधे के समतुल्य है। सयंत्रों द्वारा उत्पन्न फ्लाई ऐश एक बड़ी चुनौती है क्यों कि वर्ष 2009-10 और 2018-19 के बीच इसके उत्पादन में 70 प्रतिशत की वृद्धि पर्यावरण के लिए नई चुनौती बनी हुई है।

ऊर्जा सयंत्र वाले इलाके कुल ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन का एक तिहाई हिस्सा भी लेते हैं। सीएसई का अनुमान है कि ‘फर्स्ट-रन’ अवधारणा, यदि लागू की जाती है, तो इसका महत्वपूर्ण प्रभाव हो सकता है। ‘फर्स्ट-रन’ का मतलब यह होगा कि भारत में खपत होने वाली ऊर्जा का एक तिहाई हिस्सा केवल स्वच्छ बिजली स्टेशनों से प्राप्त किया जा सकता है । महाराष्ट्र में स्वच्छता बरतते हुए बिजली निर्माण करने वाले बिजली सयंत्रों की कुल क्षमता 6 हजार मेगावॉट है।

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *